ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स, जिन्होंने मोहब्बत के लिए अपनी गद्दी दांव पर लगा दी!
सलीम भी बादशाह अकबर से क्या भिड़े होंगे, जैसे चार्ल्स महारानी एलिजाबेथ से भिड़ गए थे.

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स (Charles) नए किंग बन गए हैं. अब उन्हें किंग चार्ल्स-थर्ड के नाम से जाना जाएगा. आइए जानते हैं ब्रिटेन के नए राजा के बारे में. किटी केली अपनी किताब ‘द रॉयल्स’ में लिखती हैं,
14 नवंबर 1948 को प्रिंस चार्ल्स पैदा हुए. चार्ल्स अपनी मां एलिजाबेथ के बगल में सोते. मां, चार्ल्स को बहुत प्यार करतीं. लेकिन महज़ 4 साल तक ही ऐसा हुआ. चार्ल्स के पैदा होने के दो साल बाद ही उनकी बहन ऐनी का जन्म हुआ. इसके दो साल बाद एलिज़ाबेथ रानी बन गई. एक बार यूं हुआ कि महल में एलिजाबेथ बच्चों के सामने से गुजरीं. छोटी ऐनी ने मां के पास जाने की ज़िद की. चार्ल्स अपनी छोटी बहन को समझाते हुए कहते हैं....
ये सच था, एलिजाबेथ रानी बनने के बाद अपने कामों में ज़्यादा मशगूल रहने लगी थीं. शाही परिवार के जीवनीकार लिखते हैं कि
चार्ल्स की उम्र बढ़ रही थी. मां-बाप नहीं चाहते थे कि चार्ल्स को स्पेशल ट्रीटमेंट मिले. वो अपने बच्चे को आम नागरिक की तरह पालना चाहते थे. इसलिए दोनों ने फैसला किया कि चार्ल्स को पढ़ाने घर में टीचर नहीं आएंगे. बल्कि वो स्कूल खुद जाएंगे. चार्ल्स ने 7 नवंबर 1956 को वेस्ट लंदन के हिल हाउस स्कूल से अपनी पढ़ाई की शुरुआत की. इसके बाद चार्ल्स ने चिम प्रिपरेटरी स्कूल में एडमिशन लिया. उन्होंने अपने पिता, दादा और परदादा के नक़्शे क़दम पर चलते हुए रॉयल एयरफोर्स को जॉइन किया. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने इसकी ट्रेनिंग ली थी. बाद में उन्होंने देश की नेवी में भी अपनी सेवा दी. पर्सनल लाइफ के बरअक्स चार्ल्स की लव लाइफ सबसे ज्यादा केंद्र में रही है.
साल 1971 की बात है चार्ल्स एक शाम विंडसर ग्रेट पार्क में पोलो मैच देखन गए हुए थे. उसी दौरान एक महिला उनसे टकराई. स्वाभाविक रूप से वो महिला चार्ल्स को जानती थीं. उसने चार्ल्स से आकर कहा,
चार्ल्स से ये बात कहने वाली महिला का नाम था, कैमिला पार्कर बोल्ज.
दोनों मिलने-जुलने लगे. मुलाकातें प्यार में तब्दील हो गईं. चार्ल्स कुछ समय बाद नेवी में अपनी सेवा देने के लिए घर से दूर चले गए. इससे दोनों की प्यार की कहानी में एक अल्पविराम लगा. कुछ समय बाद जब वो नेवी से काम करके लौटे तो पता चला कि कैमिला की इंगेजमेंट हो चुकी है. 1973 में कैमिला की शादी एंड्रयू पार्कर बाउल्स से हो गई. साल 1980 में चार्ल्स की मुलाकात हुई डायना से. डायना, चार्ल्स से 19 साल छोटी थीं. 24 फरवरी, 1981 को ब्रिटिश शाही परिवार ने एक ऐलान किया कि चार्ल्स की डायना से सगाई हो गई है.
इस ख़बर से मीडिया में हडकंप मच गया. क्योंकि अब तक मीडिया में चार्ल्स और कैमिला की कहानियां चली करती थीं. 1981 में चार्ल्स और डायना की शादी की बात ने मीडिया में ज़ोर पकड़ा, उस वक्त मीडिया में डायना की वर्जिनिटी पर खूब लिखा जा रहा था. चार्ल्स के कई प्रेम संबंध रहे थे, लेकिन उनकी होने वाली पत्नी का शादी के समय तक वर्जिन होना होना गर्व की बात मानी गई, यही वर्जिनिटी ब्रिटिश शाही परिवार की बहू बनने, अगली महारानी की दावेदारी रखने के लिए डायना की सबसे कीमती एलिजिबिलिटी थी.
फिर 24 जुलाई 1981 को डायना और चार्ल्स की शादी हो गई. लेकिन अभी भी चार्ल्स के मन से कैमिला के प्रति प्यार मिटा नहीं था. बाद में ये बात डायना को भी धीरे-धीरे समझ आने लगी. दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. दिसंबर 1992 में महारानी ने उन्हें इजाजत दे दी कि दोनों अलग-अलग रहें. 1997 में एक कार एक्सीडेंट में डायना की मौत हो गई. चार्ल्स और कैमिला का अफेयर फिर शुरू हुआ. कैमिला ने अपने पति को तालाक दिया और साल 2005 में कैमिला और चार्ल्स ने शादी कर ली. कहा जाता है कि रानी एलिजाबेथ इस शादी से कभी भी खुश नहीं थीं.
डायना प्रकरण के अलावा चार्ल्स का और विवादों से भी नाता रहा है.
साल 2013 में खबर सामने आई थी कि प्रिंस चार्ल्स की एक संस्था ने ओसामा बिन लादेन के रिश्तेदारों से 10 करोड़ रु. चंदे में लिए थे. ऐसे ही विवादों के चलते एक वक्त में ब्रिटिश जनता में उनकी स्वीकार्यता काफी गिर गई थी. मांग उठने लगी कि सीधे उनके बेटे विलियम को अगला राजा बनाया जाए. हालांकि हालिया समय में चार्ल्स की छवि में काफी सुधार आया है. उन्हें पर्यावरण प्रेमी के रूप में भी जाना जाता है. कुछ साल पहले बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होने कहा था
चार्ल्स राजा तो बन चुके हैं लेकिन उनका राज्याभिषेक होना अभी बाकी है. इसके लिए कोई तय समय सीमा नहीं है. पिछली बार से तुलना करें तो एलिज़ाबेथ फरवरी 1952 में रानी बनी थी और उनका राज्याभिषेक जून 1953 में हुआ था. नए राजा के साथ ब्रिटेन को नया उत्तराधिकारी भी मिला है. चार्ल्स के सबसे बड़े बेटे प्रिंस विलियम अब ब्रिटेन की गद्दी के अगले उत्तराधिकारी बन गए हैं. वर्तमान में उनकी शाही -पदवी, ड्यूक ऑफ कॉर्नवॉल है. आने वाले दिनों में उन्हें अपने पिता की पुरानी उपाधि, प्रिंस ऑफ वेल्स प्रदान की जाएगी. वहीं चार्ल्स की पत्नी कमिला अब क्वीन कॉंसॉर्ट के नाम से जानी जाएंगी.
पाकिस्तान की बाढ़ की पूरी कहानी!

.webp?width=60)

