महिलाओं को हक के लिए लड़ते तो बहुत देखा और सुना होगा. लेकिन अपने हक के लिएमहिलाओं के खिलाफ मर्दों का विद्रोह कभी देखा या सुना है? 1960 के आस-पास मेघालयमें हुआ था यह विद्रोह. मर्दों का प्रदर्शन मातृसत्ता के खिलाफ था.मातृसत्ता यानी औरतों की सत्ता. हम अक्सर पितृसत्ता की बात करते हैं.पितृसत्ता यानी पुरुष प्रधान समाज. जिसमें सबकुछ डायेरक्ट या इनडायरेक्ट मर्दोंजुड़ा होता है. महिलाएं बस घर संभालने, बच्चे पालन के लिए जरुरी होती हैं. पिता कीसंपत्ति का वारिस बस बेटे ही होते हैं. संपत्ति तो छोड़िए बेसिक जरुरत जैसे किपढ़ाई-लिखाई, खान-पान इन पर भी लड़कों का ही हक होता है. लड़कियां बस भाईयों कोस्कूल जाते, अच्छा खाते, अच्छे कपड़े पहनते देख ही सकती हैं, अपने लिए सपने और पसंदतो बिल्कुल ही नहीं सोच सकती हैं.मगर पितृसत्ता को सिर्फ इन सब चीजों में ही नहीं, और बहुत सी चीजों में देखा जाताहै. मसलन, एक पुरुष का एक औरत पर कंट्रोल होना. जब हम एक लड़की से कहते हैं कि तुमरात को बाहर घूमने न जाओ या अपनी मर्जी के कपड़े न पहनो, ये असल में एकपितृसत्तात्मक सोच का नतीजा होता है. कुल मिलकर पितृसत्ता वो होती है जिसमें पुरुषऔरत का स्वामी होता है. और औरत की फ्रीडम उसकी अपनी नहीं, पुरुष से ली गई फ्रीडमहोती है.अब सोचिए इसका ठीक उल्टा कर दिया जाए!जिस तरह का पिछड़ापन औरतों के साथ देखा जाता ही, वैसा ही पिछड़ापन कुछ समुदायों मेंलड़कों के साथ है. बचपन से ही लड़कों की तुलना में लड़कियों के पढ़ाई, पहनाव,लाड़-प्यार हर मामले में ज्यादा ध्यान दिया जाता है. इसके कारण लड़के हीनभावना सेग्रस्त हो जाते हैं. खुद को असुरक्षित मानने लगते हैं, उनके मन में ये बात घर करजाती है कि वो कुछ नहीं कर सकते हैं.मेघालयराज्य की लगभग 80 फीसदी आबादी खासी, गारो और जैंतिया वनवासियों की है. इनके यहांमहिलाओं की तूती बोलती है. यहां बेटी जन्माने पर शान बढ़ जाती है.मेघालय में वंश परंपरा महिलाओं के नाम से चलती है. पैतृक संपत्ति में भी बेटे केजगह बेटियों का वर्चस्व होता है. खासकर छोटी बेटी का. इसके पीछे तर्क यह दिया जाताहै कि छोटी बेटी ज्यादा दिन तक मां-बाप के पास रहकर उनकी सेवा करती है. किसी परिवारके पास अगर बेटी नहीं है तो उन्हें बेटी गोद लेनी पड़ती है. ताकि उसे वारिस बनासकें. नियमों के अनुसार बेटे संपत्ति के मालिक नहीं हो सकते हैं.मर्दों का सारा समय नशा करने, जुआ खेलने में चला जाता था. सिर्फ धार्मिक औऱ राजनीतिमें इनकी दिलचस्पी रह जाती थी. वहीं महिलाएं पूरे परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने सेलेकर बच्चे को संभालने का काम करती है. छोटे-बड़े हर फैसले भी महिलाएं ही लेती हैं.Tribal Khasi village woman shells pineapples at a road side markets at Nongpho,in northeast India's Megahlaya state on August 12, 2003. Megahlaya is dominatedby three tribes - Khasis, Jaintias and Garos. REUTERS.स्त्री-पुरूष रेशियो भी यहां बेहतर है. 1050 मर्दों पर 1035 महिलाएं हैं.केरल में नायर जातिकेरल की नायर जाति में भी मातृसत्ता की व्यवस्था है. सिर्फ निर्णय प्रक्रिया मेंपुरुषों, खासकर मामा की चलती है. इस व्यवस्था को ‘तारवाड़ व्यवस्था’ कहते हैं. शादीके बाद महिलाएं अपना घर छोड़कर नहीं जाती. पुरुष ससुराल में रात बिताकर वापस अपनेघर चले जाते थे. गृहस्थी में पिता और दामाद स्थायी सदस्य नहीं होते हैं. उनकी पहचानतारवाड़ वंश के रुप में होती है. बच्चा अपनी मां के तारवाड़ का स्थायी सदस्य होताहै. घर की बुर्जग महिलाएं परिवार में होने वाली शादी-ब्याह, जन्म-मृत्यु किसी भीसमारोह या कर्मकांड के लिए निर्णय लेती है. कौन सी महिला कितनी शक्तिशाली हैं, येउसके उम्र या कार्णवर (ऐसा पुरुष जो संपत्ति की देखभाल करता हो) उसकी नातेदारी सेतय होती है.बिकौवा ब्राह्मणएक समय बिहार के मिथिलांचल में ऐसी प्रथा थी. जहां पर 'कुलीन' ब्राह्मण अपनीलड़कियों की शादी आर्थिक रुप से कमजोर ब्राह्मण युवा से कर देते थे. ताकि वो उनकीबेटी पर हावी ना हो सके और ससुराल में रह सके. दिलचस्प पहलू ये है कि इन लड़कों कीकई बीवियां होती थी, जिनके पास ये बारी बारी से जाते थे. इसका जिक्र नागार्जुन कीउपन्यास 'रतिनाथ की चाची' में है.मगर क्या मातृसत्तात्मक एक अच्छी दुनिया है?हमें लगेगा कि वाह, ऐसी दुनिया में तो न लड़कियों को छेड़ा जाएगा, न वो किसी सेडरेंगी. वो तो मजबूत होंगी, ठीक वैसा ही जैसा हम चाहते हैं. मगर नहीं, किसी भी चीजकी अति ख़राब होती है.पितृसत्ता हो या मातृसत्ता, दोनों ही समाज के लिए हानिकारक हैं. पितृसत्ता काभुगतभोगी तो आज पूरा समाज है. वैसे ही इन दोनों जगहों पर मातृसत्ता की वजह से हालहै. समाज को सही से चलाने के लिए दोनों को ही बराबरी पर रहना होगा.मगर राजनीति में इसका प्रतिबिंब नहीं दिखतानिजी जीवन में महिलाएं चाहे जितनी सशक्त हो. राजनीतिक पिछड़ापन अभी भी जारी है. देशकी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही कम है. बस 9 फीसदी. मेघालय की 60 सीटमें महिलाओं की भागीदारी बस 5 फीसदी है.***आज से लगभग 60 साल पहले हुआ ये छोटा सा विद्रोह जाने कैसा रहा होगा. हमारे पास कोईतस्वीरें नहीं हैं. मगर 1988 की इंडिया टुडे मैगजीन में इसका जिक्र मिलता है.और हां, जब महिलाएं इस विद्रोह के खिलाफ सशस्त्र प्रदर्शन करने लगी तो मर्दों नेआंदोलन खत्म कर दिया था.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी भारती ने की है.