किशोर कुमार और चुहलबाज़ी का चोली-दामन का साथ रहा है. शरारत उनकी रग-रग में भरी हुईथी. हंसते-हंसाते रहना जैसे उनकी ज़िंदगी का फलसफा ही बन गया था. कई बार तो ऐसीहरकतें करते कि लोग हैरान रह जाते हैं. आज बात उनके ऐसे ही एक करतब की. बात 1974 कीहै. प्रोड्यूसर-डायरेक्टर जे ओम प्रकाश अपनी पहली फिल्म बना रहे थे. 'आप की कसम'.राजेश खन्ना और मुमताज को लेकर. जैसा कि आज हम सब लोग जानते हैं इस फिल्म के गानेबहुत ही हिट रहे थे. ख़ास तौर से ‘जय जय शिव शंकर, कांटा लगे न कंकर’. इस फिल्म काम्यूजिक आर डी बर्मन दे रहे थे. इस गाने के लिए बर्मन दा को ख़ास तैयारियां करनीपड़ी. ये गाना एक बहुत बड़े समूह पर फिल्माया जाना था. इसलिए बर्मन दा चाहते थे कि वोएक्स्ट्रा म्यूजिशियन और कोरस गाने वाले लोग ले आएं. उन्होंने ये कर तो दिया, लेकिनइससे गाने का बजट बढ़ गया. पहले गाना बनने की लागत 25,000 रुपए थी, जो बढ़ कर 50,000हो गई. जब ये बात जे ओम प्रकाश को पता चली तो वो इससे खफा हो गए. कहने लगे कि इसकेबावजूद भी गाना अच्छा नहीं बना तो? बार-बार ‘पचास हज़ार खर्चा कर दिए, पचास हज़ारखर्चा कर दिए’ कहने लगे. तभी रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो में आए किशोर दा ने ये सुनलिया. उन्होंने आर डी बर्मन से सारा माजरा पूछा. बर्मन दा ने उन्हें सब बताया औरकहा कि तुम इन बातों की टेंशन ना लो. बस दिल लगा के गाना गा डालो. रिकॉर्डिंगशानदार होनी चाहिए. गाना रिकॉर्ड होने लगा. किशोर कुमार ने अपनी आवाज़ में पूरी मस्ती घोलते हुए उसेगाया. सब सही जा रहा था कि अचानक उनको शरारत सूझी. इस गाने के अंत में म्यूजिक तेज़हो जाता है. वहां किशोर कुमार ने अपनी मर्ज़ी से कुछ गा दिया. गाया, ‘बजाओ रे बजाओईमानदारी से बजाओ, अरे बजाओ पचास हज़ार खर्चा कर दिए.’ जे ओमप्रकाश की पचास हज़ारवाली रट का ये किशोर स्टाइल बदला था. वो हिस्सा गाने में वैसे ही रखा गया. आज तक इसगाने में किशोर कुमार की वो शरारत छुपी हुई है. आप गौर से सुनेंगे तो आपको भी गानेके अंत में साफ़ सुनाई देगा. किशोर तो रहे नहीं, लेकिन उनके ऐसे करतब आज भी उनकीमौजूदगी का एहसास कराते हैं. अगर आप इस वीडियो को 5 मिनट 5 सेकण्ड के आगे सुनेंगेतो आपको भी सुनाई देगी किशोर की शरारती हरकत: --------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:जब एक सीन में किशोर कुमार देव आनंद को गाली देकर भाग गए थेकिशोर कुमार ने केस करने वाले डायरेक्टर की नाक में दम किया