The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • West Bengal CM Mamata Banerjee says India must have 4 rotating capitals, attacks Centre said Don't understand parakram, it's Desh Nayak Diwas

मोदी के कोलकाता आने से पहले ममता बनर्जी ने देश की राजधानी पर नई बहस छेड़ दी

9 किमी लंबा रोड शो भी निकाला गया.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2021, 10:13 AM IST)
Img The Lallantop
नेताजी की जयंती को केंद्र की मोदी सरकार पराक्रम दिवस के तौर पर मना रही है. वहीं ममता सरकार ने इसे देशनायक दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. (फोटो-ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. उससे पहले रैलियों और रोड शो का दौर चल रहा है. शनिवार, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच रहे हैं, लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शक्ति प्रदर्शन किया. कोलकाता के श्याम बाजार से रेंड रोड तक नौ किलोमीटर लंबा रोड शो. सामने आए वीडियो में भारी भीड़ देखने को मिली. इस रोड शो की शुरुआत शंदनाद की ध्वनि के साथ हुई. पदयात्रा दोपहर 12.15 पर शुरू हुई. क्योंकि 23 जनवरी 1897 को इसी वक्त नेताजी का जन्म हुआ था. नेताजी की जयंती को केंद्र की मोदी सरकार पराक्रम दिवस के तौर पर मना रही है. इसे लेकर ममता ने केंद्र पर जमकर हमला बोला. ममता सरकार ने इसे देशनायक दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि यह देशनायक दिवस है. क्योंकि रवींद्रनाथ ठाकुर ने सुभाष चंद्र बोस को देशनायक कहा था. ममता ने कहा,
मुझे दुख है कि हम उनकी जयंती को जानते हैं, मृत्यु दिवस को नहीं. मैं पराक्रम को नहीं समझती, लेकिन वह देश प्रेमी थे. वह देशनायक थे. यह 'देश नायक दिवस' है, क्योंकि रवींद्रनाथ ठाकुर ने उन्हें देश नायक कहा था. सुभाष चंद्र बोस ने सभी जातियों और समुदायों के लिए काम किया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में हिंदू, मुस्लिम, सिख इसाई हर समुदाय के लोग थे. उनके विचार भारत को संगठित रखने के थे, बांटने के नहीं. अंग्रेजों ने बांटो और राज करो की नीति अपनाई थी. बीजेपी लोगों को बांटना चाहती है.
ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा मानना है कि भारत में चार राजधानियां होनी चाहिए, जिनका रोटेशन होता रहे. अंग्रेजों ने पूरे देश में कोलकाता से ही शासन किया. देश में केवल एक ही राजधानी क्यों रहनी चाहिए. ममता ने कहा कि बंगाल को और यहां की भावनाओं को बाहर के लोग नहीं समझ सकते. बीजेपी की सरकार इतिहास बदलना चाहती है. नेता वही होता है, जो सबको साथ लेकर चलता है. वहीं हावड़ा में बवाल हो गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल के लोगों ने उन पर हमला किया. स्थानीय भाजपा नेता का कहना है कि हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. अगर तृणमूल ऐसी राजनीति करना चाहती है तो उन्हें इसी भाषा में जवाब देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज कोलकाता में है. मोदी विक्टोरिया हॉल में बंगाली समाज के 200 नामी गिरामी व्यक्तियों के साथ संवाद करेंगे. इसके लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा न्यौता भेजा गया है. इस कार्यक्रम में बंगाल के कला और संस्कृति से जुड़े लोग शामिल होंगे. यहां पीएम मोदी के साथ इनका हाई टी का कार्यक्रम है.

Advertisement

Advertisement

()