अक्टूबर का महीना ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ है. यानी ब्रेस्ट कैंसर के बारे मेंजागरूकता फैलाने वाला महीना. 13 अक्टूबर को था 'नो ब्रा' डे. लल्लनटॉप टीम के तीनजने निकल गए कैमरा लेकर. क्यों?अब क्या है कि ब्रेस्ट कैंसर के बारे में खूब बातें होती हैं टीवी पर, सोशल मीडियापर. पर जिन्हें असल में बात करनी चाहिए, यानी आम लोग, वो कुछ नहीं कहते. फेसबुक परइक्की-दुक्की औरतें अपना स्टेटस अपडेट कर लेती हैं, प्रोफाइल पिक बदल लेती हैं.एक-आधा वीडियो शेयर कर देती हैं. लेकिन अधिकतर लोग इससे अछूते रह जाते हैं.तो हमने तय किया कि आम लोगों के बीच जाकर एक रिएलिटी चेक करें. क्योंकि पिंक रिबनलगाकर घूमने से कुछ नहीं होने वाला. और लोगों को ब्रेस्ट कैंसर की कितनी जानकारीहै, ये देख लीजिए वीडियो में.https://www.youtube.com/watch?v=h2MPjqLo0Eo