टिम कुक. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल के CEO. कभी सबसेज्यादा मेहनताना पाने वाले CEO के तौर पर सुर्खियां बटोरीं, कभी TIME मैगजीन मेंदुनिया के टॉप-100 लोगों में जगह बनाई, कभी फॉर्च्यून की लिस्ट में इकलौते गे सदस्यबने, लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान एक ही है: वो क्रिएटिव जीनियस हैं. आज कुक काबर्थडे और इस मौके पर हम आपके लिए लाए हैं उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प पहलू...# टिम का पूरा नाम टिमथी डॉनल्ड कुक है. एक बेहद सामान्य परिवार से वास्ता रखनेवाले कुक के पिता डॉनल्ड एक शिपयार्ड में काम करते थे और उनकी मां गेरलडाइनफार्मेसी में काम करती थीं. इंजीनियर बनने की ख्वाहिश रखने वाले कुक शुरुआती दिनोंमें अखबार बांटने का काम करते थे. कुछ दिनों तक उन्होंने अपनी मां के साथ फार्मेसीपर भी काम किया.# 1998 में एक एजेंसी ने एप्पल में एक पोस्ट के लिए कुक से संपर्क किया था, तोउन्होंने फोन काट दिया. लेकिन, जब उन्हें एप्पल के उस समय के CEO स्टीव जॉब्स सेमिलने का मौका मिला, तो उनके साथ महज पांच मिनट की मुलाकात में ही कुक ने तय करलिया कि उन्हें एप्पल के साथ काम करना है. मार्च 1998 में उन्होंने बतौर सीनियरवाइस प्रेसिडेंट एप्पल जॉइन की.# एप्पल जॉइन करने से पहले कुक ने 12 सालों तक इसकी पुरानी प्रतिद्वंदी कंपनी IBMमें काम किया था. IBM में वो पर्सनल कंप्यूटर के बिजनस में थे. इसके बाद वोइंटेलिजेंट इलेक्ट्रॉनिक्स में रीसेलर डिविजन के COO बने. कुक ने 6 महीने कॉम्पैकमें बतौर वाइस प्रेसिडेंट भी काम किया.# एप्पल में अपने करियर को लेकर कुक पहले दिन से ही खासे महत्वाकांक्षी थे.उन्होंने आते ही कंपनी के ऑपरेशंस एग्जिक्यूटिव की परंपरा तोड़ी और अपने लिए स्टीवजॉब्स के नजदीक बैठने की जगह मांगी. उस समय कई लोगों को ये अच्छा नहीं लगा, पर बादमें सब समझ गए कि ये एक नए लीडर का संकेत है.# 2012 में 378 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स का वेतन पाने के साथ ही कुक दुनिया में सबसेज्यादा सैलरी वाले CEO बन गए थे.# फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहने वाले कुक का दिन सुबह साढ़े चार बजे से ही शुरूहो जाता है. सुबह उठकर वो सबसे पहले मेल भेजते हैं. एप्पल में शायद वही हैं, जोसबसे जल्दी काम में लग जाते हैं. कई बार कुक संडे की रात में भी फोन से ऑफिस कीमीटिंग्स लेते रहते हैं.# जिस समय एप्पल ने सैमसंग पर मुकदमा किया था, कुक इसके पक्ष में नहीं थे, क्योंकिएप्पल अपने आईफोन्स के ढेर सारे पार्ट्स सैमसंग से ही खरीदती है. आईफोन और आईपैडजैसे एप्पल के सबसे ज्यादा बिकने वाले कई प्रॉडक्ट्स के कई पार्ट्स सैमसंग हीसप्लाई करता है. हालांकि, मुकदमा रोकना उनके हाथ में नहीं था.# दूसरी कंपनियों की सफलता की तारीफ करने में कुक जरा भी नहीं हिचकते. वो कई बारसार्वजनिक तौर पर फेसबुक के काम की तारीफ कर चुके हैं. वो कहते हैं कि फेसबुक काकाम करने का तरीका काफी हद तक एप्पल जैसा ही है.# हर साल होने वाली फेमस साइकल रेस के विजेता लांस आर्मस्ट्रॉन्ग के फैंस में टिमकुक भी शुमार हैं. कुक कई बार ऑफिस मीटिंग्स में भी आर्मस्ट्रॉन्ग का उदाहरण देतेहुए उनकी लाइफस्टाइल का जिक्र करते हैं. कुक के बारे में अफवाह थी कि उनकी हेयरस्टाइल आर्मस्ट्रॉन्ग से ही प्रेरित थी.# फरवरी, 2014 में कुक के एक बयान ने ढेर सारी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमेंउन्होंने एप्पल के शेयर होल्डर्स से कहा था, 'जलवायु परिवर्तन को लेकर अगर आप एप्पलके विचारों से सहमत नहीं हैं, तो आपको इसके शेयर अपने पास से हटा देने चाहिए.'# 2012 की बेस्टसेलर किताब 'इनसाइड एप्पल' लिखने वाले एडम लेशिंस्की बताते हैं,'1960 के दशक के रॉक एंड रोल वाले गानों को पसंद करने के अलावा स्टीव जॉब्स और टिमकुक में और कोई समानता नहीं थी. जॉब्स के पद छोड़ने से पहले तक कोई नहीं मानता थाकि कुक एप्पल के CEO बनेंगे, लेकिन जॉब्स का जगह किसी और चुनने की बारी आई, तोबोर्ड ने किसी और नाम के बारे में सोचा तक नहीं.'# अपने आखिरी दिनों में स्टीव ने कुक को सलाह दी थी, 'कोई भी फैसला लेने से पहले येमत सोचना कि स्टीव जॉब्स होते तो क्या करते. वही करना, जो सही हो.'# कुक अगस्त, 2011 में एप्पल के CEO बनाए गए थे. एप्पल से जुड़े होने के अलावा कुकनाइकी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के भी सदस्य हैं. साथ ही, वो नेशनल फुटबॉल फाउंडेशनके बोर्ड में भी शामिल हैं.# गे होना स्वीकार करना कुक का एक बेहद बोल्ड स्टेप था. 30 अक्टूबर, 2014 कोब्लूमबर्ग बिजनेसवीक को दिए इंटरव्यू में कुक ने कहा था, 'मुझे गे होने पर गर्व हैऔर भगवान की तरफ से मुझे मिले तोहफों में ये बेहद खास है.' इस अनाउंसमेंट के साथकुक फॉर्च्यून 500 लिस्ट में जगह बनाने वाले इकलौते गे CEO बन गए. गे होने के बारेमें कुक ने कहा था, 'मैं कोई एक्टिविस्ट नहीं हूं, लेकिन अब मुझे महसूस होता है किदूसरों के त्याग की वजह से मुझे कितना फायदा हुआ है.'# एप्पल को एशिया में आ रहीं दिक्कतों पर एग्जिक्यूटिव्स के साथ एक मीटिंग के दौरानकुक ने कहा कि हालात से निपटने के लिए किसी को चीन में रहकर काम करना होगा. आधेघंटे बाद जब वो मीटिंग रूम में लौटे, तो सभी वहीं थे. कुक ने कहा, 'आप अब भी यहींहैं?' तभी उनमें से एक एग्जिक्यूटिव बिना बैग पैक किए ही सीधे चीन के लिए रवाना होगया.# अपने काम के बारे में बात करते हुए कुक कहते हैं, 'आपको इस बिजनस को डेयरी बिजनसकी तरह मैनेज करना होता है. अगर इसकी फ्रेशनेस की डेट निकल गई, तो दिक्कत होजाएगी.'--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: ध्यान से देखो, ये एप्पल का ओवन नहीं आईफोन है आईफोन 7 छोड़िए, आईफोन10 के डीटेल्स लीक हो गए कौन है 'फोटो ऑफ द आईफोन' में दिए वाली दुल्हन Apple काधमाका! अब WhatsApp पर आपके लिए बात करेगी ये लड़की