इस पाकिस्तानी आतंकी ने चीन की इज्जत खराब की, ऐसे गंदे काम कि शर्म से सिर झुक जाए!
कौन है आतंकी अब्दुल रहमान मक्की?

पाकिस्तान के अब्दुल रहमान मक्की (Abdul Rehman Makki) को संयुक्त राष्ट्र ने ग्लोबल टैररिस्ट घोषित कर दिया है. ये वही शख़्स है जिसे आतंकवादियों की सूची में डालने की कोशिश में चीन ने दो बार अड़ंगा लगाया था. लेकिन इस बार जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने मक्की को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव रखा तो चीन ख़ामोश रहा.
अब्दुल रहमान मक्की लश्कर-ए-तैयबा नाम के पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन से जुड़ा है. लश्कर अब जमात-उद-दावा नाम से सक्रिय है. मक्की की एक और पहचान है. वो मुंबई में हुए 26/11 के हमलों के लिए ज़िम्मेदार हाफ़िज़ सईद का साला है. आजतक के मुताबिक, UN ने अपने बयान में कहा-
16 जनवरी 2023 को सुरक्षा परिषद समिति ने ISIL, अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत अब्दुल रहमान मक्की को प्रतिबंधित लिस्ट में डाला है.

अब्दुल रहमान मक्की लश्कर ए तैयबा का डिप्टी चीफ और लश्कर की राजनीतिक पार्टी जमात-उद-दावा का चीफ है. वो मुंबई हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद का साला भी है. लश्कर के कई ऑपरेशन्स में मक्की का हाथ रहा है. वो टेरर फंड इकट्ठा करने, युवाओं को हमले के लिए उकसाने और भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचता रहा है. खासकर जम्मू कश्मीर में.
पाकिस्तान सरकार ने मक्की को 15 मई 2019 को गिरफ्तार किया था. 2020 में टेरर फंडिंग केस में मक्की को पाकिस्तानी कोर्ट ने सजा सुनाई थी. वो लाहौर में हाउस अरेस्ट पर है. भारत और अमेरिका ने मक्की को अपने कानून के तहत पहले ही आतंकवादियों की लिस्ट में डाल रखा है.
भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में हाथभारत में हुए बड़े हमलों के पीछे हाफिज सईद के साथ साथ मक्की का भी हाथ माना जाता रहा है.
1- 22 दिसंबर 2000 में लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों ने लाल किले में घुसकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी. अटैक में सेना के दो जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी.
2- लश्कर के 5 आतंकियों ने 1 जनवरी 2008 में CRPF के काफिले पर हमला किया था. इसमें 7 CRPF जवानों और एक रिक्शा चालक की जान चली गई थी.
3- लश्कर ने 26/11 को मुंबई में हमला कराया था. हमले में 175 लोगों की मौत हो गई थी.
4- 12-13 फरवरी 2018 में श्रीनगर के करण नगर में CRPF कैंप में लश्कर का आत्मघाती हमलावर घुस गया था. एक जवान शहीद हुआ.
5- 30 मई 2018 को बारामूला में लश्कर के आतंकियों ने तीन नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था.
6- लश्कर आतकियों ने 14 जून 2018 को राइजिंग कश्मीर के एडिटर शुजात बुखारी और दो सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
7- जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में लश्कर के आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी. हमले में चार जवान शहीद हो गए थे.
प्रतिबंध में क्या-क्या शामिल?अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों को लिस्टेड करने पर UNSC के प्रस्ताव के मुताबिक,
-मक्की की संपत्ति फ्रीज कर दी जाएगी
-वो हथियार खरीद नहीं सकता.
-वो अधिकार क्षेत्र से बाहर यात्रा नहीं कर सकता.
चीन ने कब-कब आतंकियों के सिर पर हाथ रखा?चीन पहले भी पाकिस्तानी आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने में बाधाएं डालता रहा है.
-चीन ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्तावों पर बार-बार अड़ंगा लगाया.
- जून 2022 में चीन ने अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने में अड़ंगा लगाया.
- एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अगस्त 2022 में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर अब्दुल रऊफ के खिलाफ प्रस्ताव रोका.
-सितंबर 2022 में भारत और अमेरिका ने आतंकवादी साजिद मीर को ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में शामिल करने की मांग की थी. तब भी चीन ने अड़ंगा लगाया.
-अक्टूबर 2022 में लश्कर के आतंकी शाहिद महमूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने बाधा डाली.
वीडियो: राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए चीन पर साधा निशाना, बोले- हम शक्ति के उपासक!

