भयानक बहस हुई, फिर ट्विटर बॉस के ट्वीट पर एलन मस्क बोले - "ये तो टट्टी है"
मस्क का टट्टी वाला रिप्लाई देखिए!

एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) पर स्पैम अकाउंट्स को लेकर सवाल उठाने के बाद ट्विटर के CEO ने इस पर सफाई या कहें तो जवाब दिया है. बैठ कर बातचीत या मीटिंग करके नहीं, सीधे ट्वीट करके ही. पराग अग्रवाल ने एक के बाद एक 15 ट्वीट किए और स्पैम अकाउंट्स को लेकर ट्विटर का पक्ष रखा. पराग ने कहा कि ट्विटर इस पर लंबे समय से काम करता रहा है.
पराग ने और क्या कहा? छोटे से में ये जान लीजिए कि स्पैम अकाउंट्स होते क्या हैं? स्पैम अकांउट्स का मतलब होता है फर्जी या फेक अकाउंट्स. यानी ट्विटर पर वो अकाउंट्स जो किसी व्यक्ति या कंपनी ने फर्जी तरीके से बनाए हैं या ऑटोमेटेड तरीके से जनरेट किए हुए अकाउंट्स.
पराग ने क्या कहा?पराग ने बिना लागलपेट किए अपने पहले ट्वीट में कह दिया कि आज वो स्पैम पर कुछ बातें कहने वाले हैं. पराग ने लिखा,
आइए स्पैम पर बात करते हैं. और डेटा, तथ्य और संदभों के साथ बात करें.
Let’s talk about spam. And let’s do so with the benefit of data, facts, and context…
— Parag Agrawal (@paraga) May 16, 2022
इसके बाद पराग ने पूरे थ्रेड में 14 ट्वीट और किए और स्पैम पर बात की. पराग ने कहा कि पहली बात तो इसमें कोई शक नहीं कि स्पैम, ट्विटर चलाने वालों के लिए दिक्कत पैदा करते हैं और इसीलिए ये हमारे बिज़नेस को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. और इसीलिए हम हर रोज़ ज्यादा से ज्यादा स्पैम अकाउंट्स पहचान कर उन्हें हटा रहे हैं. अगर कोई इस मामले में इससे इतर बात करता है तो वो बिलकुल गलत है.
First, let me state the obvious: spam harms the experience for real people on Twitter, and therefore can harm our business. As such, we are strongly incentivized to detect and remove as much spam as we possibly can, every single day. Anyone who suggests otherwise is just wrong. — Parag Agrawal (@paraga) May 16, 2022
पराग ने इस बात के साथ ये क्लियर कर दिया था कि ट्विटर स्पैम अकाउंट्स को कम करने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है. इसके बाद पराग ने अपनी तरफ से कुछ बातों को तथ्यों के तौर पर पेश किया. पराग ने कहा कि,
स्पैम को आप सिर्फ किसी व्यक्ति द्वारा बनाया और ऑटोमेटेड, इन्हीं दो हिस्सों में नहीं बांट सकते. कुछ ऐसे भी अकाउंट्स या कहें तो एक कैंपेन हैं जो किसी इंसान ने बनाया है लेकिन उसमें ऑटोमेशन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. इसमें कुछ अकाउंट्स ऐसे भी हैं जो फर्जी नहीं हैं और वो उन कैंपेन को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. ऐसे अकाउंट्स को पहचानना ज्यादा मुश्किल है. पराग ने भी कहा कि ऐसे अकाउंट्स को पहचानने के लिए हम किसी एक तरीके पर निर्भर नहीं रह सकते. अगर आपको लगता है कि आप आज एक सेट ऑफ रूल्स बना दें जो कल भी काम आएंगे तो आप गलत सोच रहे हैं.
Next, spam isn’t just ‘binary’ (human / not human). The most advanced spam campaigns use combinations of coordinated humans + automation. They also compromise real accounts, and then use them to advance their campaign. So – they are sophisticated and hard to catch.
— Parag Agrawal (@paraga) May 16, 2022
इसके बाद पराग ने ये बताने की कोशिश की कि ट्विटर स्पैम अकाउंट्स को कम करने के लिए क्या कर रहा है. पराग ने लिखा,
हम हर रोज 5 लाख से ज्यादा स्पैम अकाउंट्स को सस्पेंड करते हैं. आम तौर पर तब तक इन पर किसी की नज़र भी नहीं पड़ती. हम हर हफ्ते लाखों अकाउंट्स लॉक भी करते हैं जिन पर हमें शक होता है या अगर वो वेरिफिकेशन नहीं पास कर पाते.
We suspend over half a million spam accounts every day, usually before any of you even see them on Twitter. We also lock millions of accounts each week that we suspect may be spam – if they can’t pass human verification challenges (captchas, phone verification, etc). — Parag Agrawal (@paraga) May 16, 2022
पराग ने ये तो बताया कि वो हर रोज़ फर्जी अकांउट्स को हटाते हैं, साथ ही ये भी बताया कि इन्हें पहचानने में क्या दिक्कत आती है. पराग ने कहा कि, ट्विटर पर ऐसे कई अकाउंट्स भी हैं जो रियल अकाउंट्स हैं लेकिन फर्जी जान पड़ते हैं. और कुछ फर्जी अकाउंट्स हैं जो काफी नुकसान पहुंचाते हैं यूज़र्स को लेकिन वो देखने पर रियल अकाउंट्स जान पड़ते हैं.
पराग ने इसके बाद भी कई ट्वीट कर ये बताने की कोशिश की ट्विटर स्पैम अकाउंट्स हाटने के लिए क्या कर रहा है और क्या परेशानी आ रही हैं. पराग ये बातें एलन मस्क के लिए कह रहे थे. मस्क इस बात को जानते हैं.
मस्क ने पराग के इस थ्रेड के एक ट्वीट पर रिप्लाई किया. टट्टी लिख दिया. क्या रिप्लाई किया ये आप खुद ही देख लीजिए - .
💩
— Elon Musk (@elonmusk) May 16, 2022
आपको बता दें कि टेस्ला के CEO एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा. लेकिन कुछ दिन बाद ये कहते हुए डील होल्ड कर दी कि ट्विटर पर स्पैम अकाउंट्स कितने हैं इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिली है. डील के दौरान ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि स्पैम अकाउंट्स की संख्या 5 प्रतिशत से कम है. मस्क ने कहा कि क्या वाकई स्पैम अकाउंट्स 5 प्रतिशत से कम हैं, इसकी ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं दी गई है.

