क्यों हलवाई हीरो और क्यों नाराज़ हैं फूफा!?: Ep 02
लल्लनटॉप के पॉडकास्ट चैनल लल्लनटॉप बाजा के नए शो मध्यमवर्गीय के इस एपिसोड में आप सुनेंगे संदीप और आशीष को फूफा और हलवाई पर बातचीत करते हुए. किसी भी शादी या मिडिल क्लास के किसी भी इवेंट में हलवाई की भूमिका और उसके रौब को जानने के लिए एपिसोड को पूरा सुने. जानिए क्यों संदीप को लगता है कि हलवाइयों की वजह से डेस्टिनेशन वेडिंग भारत में चलन में आई. साथ ही एपिसोड में फूफा की चरण वंदना पर ज़ोर देते हुए आशीष को भी सुना जा सकता है. फूफा को नाराज़ का विशेषण देकर भले ही समाज उपहास करता हो लेकिन मध्यमवर्गीय परिवारों में फूफा का किरदार क्यों दमदार है एपिसोड में जानिए.
Advertisement
Quick AI Highlights
Click here to view more
लल्लनटॉप के पॉडकास्ट चैनल लल्लनटॉप बाजा के नए शो मध्यमवर्गीय में बातचीत हो रही है हलवाई और फूफा पर. किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार में फूफा जी को नज़रअंदाज़ किया जाने का रिवाज़ भले क्यों न हो लेकिन उनके किरदार की विशेषताओं के बारे में आपको एपिसोड में डिटेल में जानने को मिलेगा. एपिसोड में संदीप और आशीष की बातचीत में जानिए कि क्यों फूफा की चुगली नहीं चरणवंदना की जानी चाहिए.
मध्यमवर्गीय के इस एपिसोड में संदीप कह रहे हैं कि हलवाइयों की वजह से डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन भारत में आया. एपिसोड में संदीप के इस तथ्य का कारण जानने को मिलेगा. जानिए एपिसोड में कि घर के किसी आयोजन में कैसे आप किसी हलवाई के लिए काम करने लग जाते हैं और आपको कुछ बातों की भनक तक नहीं लगती.

.webp?width=60)
