The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • things to know about former indian cricketer and coach ashok malhotra who was mistakenly named in Panama Leaks

वो क्रिकेटर जिसने कभी एक भी रन नहीं दिया

अशोक मल्होत्रा का नाम आया है पनामा पेपर्स में. इंडियन क्रिकेटर और कोच थे. इनके बारे में जानिये कुछ बातें.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
5 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2016, 12:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
5 अप्रैल की सुबह इंडियन एक्सप्रेस में खबर छपी कि पनामा पेपर्स में 500 हिन्दुस्तानी नामों में एक नाम है अशोक मल्होत्रा. इतनी खबर तो ठीक थी. लेकिन उसमें ये भी लिखा था कि अशोक मल्होत्रा इंडियन क्रिकेटर रह चुके हैं. हमने इसी खबर का हवाला लेते हुए खबर बना दी. शाम होते-होते मालूम चला कि ये अशोक मल्होत्रा क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा नहीं बल्कि बंगाल के कोई बिज़नेसमैन हैं. लेकिन खैर, अब जब नाम आया ही है तो हमने सोचा अब भी आप लोगों को जानने का मन तो होगा ही कि "ये कौन है बे?" तो हमने सोचा कि आप लोगों की मल्होत्रा साहब से मुलाक़ात करवाई जाए. बिज़नेसमैन नहीं क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा से. वो जो टैक्स टाइम पे देते हैं. अशोक मल्होत्रा के बारे में कुछ ख़ास बातें: 1. अशोक मल्होत्रा का पूरा नाम है अशोक ओमप्रकाश मल्होत्रा. ये अमृतसर पंजाब में 26 जनवरी 1957 को पैदा हुए थे. 2. इंडिया के लिए अशोक मल्होत्रा ने 7 टेस्ट मैच और 20 वन-डे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 3. अशोक मल्होत्रा ने पहला टेस्ट इंग्लैण्ड के खिलाफ़ 13 जनवरी 1982 को चेन्नई में खेला था. उसी टूर में इंग्लैंड ही के खिलाफ़ कटक में 27 जनवरी 1982 को अपना पहला वन-डे मैच भी खेला. 4. मल्होत्रा जी ने सिर्फ 20 वन डे मैच खेले जिसमें इनका ऐवरेज था 30.46 रन का. लेकिन श्री लंका के खिलाफ़ इन्हें बैटिंग करने में बहुत मज़ा आता था. 3 मैचों में ये सिर्फ एक बार आउट हुए और ऐवरेज रहा 111 का. 5. वेस्ट इंडीज़ भी इनकी प्रिय टीम थी. जीवन के 27 मैचों में मात्र दो बार पचास का आंकड़ा पार करने वाले अशोक मल्होत्रा ने दोनों ही बार ये काम वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ किया. टेस्ट में इन्होंने तब 72 रन मारे जब कोई खिलाड़ी 40 रन भी नहीं बना पाया. वन डे मैचों में इनका सबसे ज़्यादा स्कोर 62 रन था जो कि वेस्ट इंडीज़ के ही खिलाफ़ था. 6. इनके नाम एक बहुत ही अद्भुत रिकॉर्ड है. इन्होनें श्री लंका के खिलाफ़ अमृतसर में एक ओवर फेंका और उसमें एक भी रन नहीं दिया. उसके बाद इन्होंने जीवन में कभी बॉलिंग नहीं की. इस हिसाब से न्यूज़ीलैंड के ग्लेन टर्नर के अलावा अशोक मल्होत्रा ही एकमात्र ऐसे बॉलर हैं जिसने अपने जीवन में कभी भी बॉलिंग करते वक़्त एक भी रन ही नहीं दिया. 7. रणजी ट्रॉफी में अशोक मल्होत्रा ने बंगाल और हरयाणा की तरफ से खेला है. इनके कुल जमा 9,784 रन हैं. इनका एवरेज था 50.95. इससे इनके टैलेंट का पता चलता है लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर ये अपने टैलेंट के साथ इंसाफ नहीं कर पाए. 8. जॉन राइट के कोचिंग से हटने के बाद बहुत ही छोटे समय के लिए इन्होंने इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम के लिए ऐक्टिंग कोच की भूमिका में काम किया था. साथ ही इंडिया - ए के मुख्य कोच और अब बंगाल के कोच हैं. इसके अलावा अशोक कमेंट्रेटर और नेशनल सेलेक्टर भी रह चुके हैं .

Advertisement

Advertisement

()