आईपीएल 2018 की नीलामी के बीच एक नाम ऐसे उछलकर आया, जैसे फौव्वारा. जिसका नाम हैवॉशिंगटन सुंदर.वॉशिंगटन सुंदर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन करोड़ बीस लाख रुपये में खरीदाहै. ये वॉशिंगटन का दूसरा आईपीएल है. पिछले साल ये पुणे की टीम पुणे सुपरजायंट्स केलिए खेले थे. और खेले ही नहीं, बढ़िया खेले थे. इसलिए इस साल भी इनकी मोटी बोली लगीहै. लेकिन आज जिस खिलाड़ी को अपनी टीम में लेने के लिए मालिक लोग परेशान हैं, कलउसका लौंडे मजाक उड़ाया करते थे.वॉशिंगटन सुंदर के नाम पर पिछले आईपीएल में भी बड़ी चर्चा हुई थी. और वही मौसम फिरसे बन रहा है. उनकी गेंदबाजी से ज्यादा लोग उनके नाम में रूचि लेते हैं. और उन्हेंदेखते ही पूछ लेते हैं, 'आपका नाम वॉशिंगटन कैसे पड़ा?'लोग उन्हें देखते ही पूछ लेते हैं, 'आपका नाम वॉशिंगटन कैसे पड़ा?'वॉशिंगटन के पिता अपने बेटे के अजीब नाम के पीछे की कहानी कुछ इस तरह सुनाते हैं:'मैं एक गरीब हिंदू परिवार से था. घर से दो गली दूर एक आर्मी के रिटायर्ड फौजी रहतेथे. उनका नाम था पीडी वॉशिंगटन. वॉशिंगटन को क्रिकेट खेलने और देखने का खूब शौक था.वो अक्सर हमें खेलते हुए देखने आते थे.मैं गरीब था. मगर वॉशिंगटन मेरे खर्चे उठाते थे. मेरी यूनिफार्म खरीदते, मेरी स्कूलफीस भरते, मेरे लिए किताबें लाते और अपनी साइकिल पर बैठाकर मुझे क्रिकेट खेलने केलिए मैदान में ले जाते.वो मेरे लिए पिता जैसे थे. जब मेरा बेटा हुआ तब मैंने तय किया कि उसे वॉशिंगटन हीपुकारूंगा. मैंने तो ये भी तय किया था कि अगर मेरा एक बेटा हुआ तो उसका नामवॉशिंगटन जूनियर रखूंगा.'वॉशिंगटन सुंदर का जन्म पीडी वॉशिंगटन की मौत के कुछ समय बाद ही हुआ था.वॉशिंगटन ने आईपीएल 2017 में अपना डेब्यू किया था. पुणे सुपरजायंट्स टीम में थे ये.लेकिन खेलने का मौका तब मिला था जब रविचंद्रन आश्विन को चोट के चलते टीम से बाहरहोना पड़ा था. उसके बाद से वॉशिंगटन की परफॉरमेंस बेहतर होती ही देखी गई.वॉशिंगटन ने दिसंबर 2017 में इंडिया के लिए टी-20 डेब्यू किया था. जिससे वो 18 सालकी उम्र में इंडिया के सबसे युवा टी-20 खिलाडी बन गए गए. आईपीएल में सबसे कम उम्रके 'मैन ऑफ़ द मैच' का रिकॉर्ड भी इन्हीं के पास है.पिछली बार वॉशिंगटन बच्चे थे. इस बार उन्हें एक्सपीरियंस है.पिछली बार वॉशिंगटन बच्चे थे. इस बार उन्हें एक्सपीरियंस है. परफॉर्म करने काप्रेशर भी रहेगा. समय बातएगा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फैसला कितना सही साबितहोता है.