The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • the most thanked person in Oscar speeches is Steven Spielberg

हे परमपिता! इन हॉलीवुड वालों को माफ करना !

हॉलीवुड में भगवान से दोगुना भौकाल है इस आदमी का. जितनी बार लोग थैंक्यू बोले हैं उससे तो यही लगता है.

Advertisement
pic
5 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 5 फ़रवरी 2016, 12:05 PM IST)
Img The Lallantop
Source: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
यीशु होते तो ये कहते. उनको अंदाजा नहीं कि दुनिया उनके जाने के बाद कित्ती अहसान फरामोश हो गई. हॉलीवुड की पिच्चर बनाने वाले भगवान को भाव नहीं देते. बलाएं लेते हैं स्टीवेन स्पीलबर्ग की. ऑस्कर अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा बार थैंक्स इनको ही बोला गया है. और सुनो. भगवान कई पायदान नीचे सरक गए हैं. भगवान के अच्छे दन पता नहीं कहां चले गए. उनको अवॉर्ड का क्रेडिट देने वाले बहुतै कम लोग बचे हैं.

देखो उनके ऊपर कौन कौन बिराज रहा है

1. स्टीवेन स्पीलबर्ग- 42 बार थैंक्यू
Source: Reuters
Source: Reuters

हॉलीवुड के धाकड़ प्रोड्यूसर डायरेक्टर हैं स्टीवेन. डायनासोर वाली जुरासिक पार्क देखे हो? यही बनाए थे. वैसे बेस्ट बताने वाले हम कौन होते हैं. लेकिन फिर भी इनकी फिल्म सिंडलर्स लिस्ट जरूर देखना एक बार. लगेगा कि हां, कुछ कायदे का देखे हैं.


2. हार्वी वेन्सटाइन- 34 बार थैंक्यू
Source: Reuters
Source: Reuters

ये भी अमेरिकी फिल्म प्रोड्यूसर हैं. स्कैरी मूवी और स्पाई किड्स की सीरीज में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे. ये वाली फिलिम हमने देखी हैं. नाइन, गैंग्स ऑफ न्यूयॉर्क और शेक्सपियर इन लव प्रोड्यूस की हैं. हमने देखी नहीं इसलिए कुछ नहीं बताएंगे.


3. जेम्स कैमरन- 28 बार थैंक्यू
james-cameron
देखो भैये ये हैं हमारे फेवरेट. हमारे ही काहे हर टाइटैनिक फैन के फेवरेट होंगे. महंगी और जानदार फिल्में बनाते हैं. अवतार याद है वो नीले एलियन वाली, इनकी ही तो रही.


4. जॉर्ज लूकस- 23 बार थैंक्यू
Source: Reuters
Source: Reuters

ये स्टार वार्स के पापा हैं. वही स्टार वार्स जिसने कमाई के सब रिकॉर्ड्स की धुकधुकी बंद कर दी.


5. पीटर जैक्सन- 22 बार थैंक्यू
Source: Reuters
Source: Reuters

न्यूजीलैंड के हैं भाईसाब. लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जो है. टॉलकीन का एपिक. उस पर फिलिम बनाना और ऑस्कर उड़ाना इनका ही कारनामा है. अब इत्ता इंट्रोडक्शन काफी है कि जान लोगे बच्चे की.


6. भगवान- 19 बार थैंक्यू
Source: Reuters
Source: Reuters

देखो हम सुसाड कर लेंगे अगर इनको नहीं जानते तो. जानते सब हैं लेकिन मानते बहुत कम. हॉलीवुड वाले अपनी जुबान पर सिर्फ 19 बार थैंक गॉड बोले ऑस्कर पाने के लिए. यही कलजुग है भैया. भगवान को सलाह है कि थोड़ा प्रैक्टिकल हो लें.


 

Advertisement

Advertisement

()