हैप्पी न्यू ईयर. हर साल उम्मीद. लेकिन क्या होने वाला है कुछ नहीं पता. साल 2016.भी हैप्पी न्यू ईयर से शुरू होकर गुजर गया. मगर खौफनाक रहा. 2016 की तारीखों पर नजरडालो तो खून सनी नजर आएंगी. दुनियाभर में कई घटनाएं हुईं. सीरिया में सिविल वॉर.रिफ्यूजी क्राइसिस, टेररिज्म...! इनके अलावा भी बहुत कुछ हुआ. अगर साल 2016 परहॉलीवुड फिल्म बने तो कैसी होगी? तो देख लीजिये ये वीडियो.इस वीडियो को बनाया है फ्रेंड डॉग नाम के स्टूडियो ने. इसको इस तरह बनाया गया जैसेफिल्मों का ट्रेलर. ये ट्रेलर इतना खौफनाक है कि इसे देखकर मन में डर पैदा होता है.इस ट्रेलर में ब्रेन हुथर, बेन औक्सिएर, सेठ मेच्ची ने साल 2016 की उन घटनाओं कोशामिल किया है, जिन्होंने लोगों को दुखी किया. इस ट्रेलर में जिन घटनाओं को शामिलकिया गया है उसमें शामिल हैं-1.अमेरिका में गोरिल्ला को गोली से मारना 2.सैमसंग मोबाइल के फटने का सीन 3.सिंगरप्रिंस, सिंगर डेविड, बॉक्सर मोहम्मद अली की मौत 4.ब्रिटेन के यूरोपी यूनियन सेबाहर होने का दुःख 5.डोनल्ड ट्रंप का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना. इस फिल्म कोउन्होंने यूट्यूब पर अपलोड किया है और नाम दिया है 'ये साल की सबसे डरावनी फिल्महै' इस ट्रेलर को फ्रेंड डॉग स्टूडियो ने अपने फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया है जिसे3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस ट्रेलर की शुरुआत एक जोड़े और चंद दोस्तों सेहोती है, जो नए साल यानी 2016 की आगाज़ का जश्न मना रहे हैं. उस लम्हें को ऐसे पेशकिया जाता है जैसे ये ख़ुशी चंद लम्हों की है. काउंटडाउन शुरू होता है और फिर खौफनाकसफ़र. दूसरा सीन दिखता है. एक कमरे में एक्टर जीन वाइल्डर, सिंगर प्रिंस, सिंगरडेविड बोई और बॉक्सर मोहम्मद अली की तस्वीर दीवार पर लगी हैं. इन शख्सियतों की मौतइसी साल हुई.--------------------------------------------------------------------------------जीन वाइल्डरयंग फ्रैंकेंस्टीन, सिल्वर स्ट्रीक, विली वोंका, ब्लेजिंग सैडलस, स्टिर क्रेजी केकॉमिक एक्टर जीन वाइल्डर अमेरिकन थे. कॉमिक एक्टर थे. 83 साल की उम्र में 29 अगस्तको अल्जाइमर की वजह से मौत हो गई. बोनी एंड क्लाइड से अपने करियर की शुरुआत करनेवाले जीन वाइल्डर को फिल्म निर्देशक मेल ब्रूक की फिल्म द प्रोडूसर्स से ज़बरदस्तशोहरत मिली. जीन ने द एडवेंचर ऑफ़ शर्लाक होम्स स्मार्टर ब्रॉदर, संडे लवर्स, द वुमनइन रेड और हॉन्टेड हनीमून का भी निर्देशन किया.सिंगर प्रिंसप्रिंस रॉजर्स नेल्सन अमेरिकन सिंगर और सांग राइटर थे. मल्टी टैलेंटेड. क्योंकिरिकॉर्ड प्रोडूसर, इंस्ट्रुमेंटलिस्ट भी थे. सात बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुकेप्रिंस को मिनेसोटा (अमेरिका ) के चानहैसन में उनके घर में एक एलिवेटर में गिरा हुआपाया गया था. मौत ख़ुदकुशी थी या फिर मर्डर ये गुत्थी नहीं सुलझी. अपनी वास्तविकधुनों को वह गिटार पर बजाते थे. 'ग्रैफिटी ब्रिज' और 'द ब्लैक' उनकी मशहूर एल्बमहैं. 57 साल के पॉप सिंगर ने 'लेट्स गो क्रेजी' और 'व्हेन डव्स क्राई' जैसे कईयादगार गाने गाए.डेविड बोईडेविड बोई की 69 साल की उम्र में कैंसर के इलाज के दौरान 11 जनवरी को मौत हुई. 18महीने से कैंसर से जूझ रहे थे. 2006 में न्यूयॉर्क चैरिटी कॉन्सर्ट में उन्होंनेअपनी आख़िरी लाइव परफॉरमेंस दी. सात गानों वाले एल्बम ब्लैकस्टार को लोगों नेहाथों-हाथ लिया. कामयाबी की शुरुआत 1972 में उनके 'द राइज़ एंड फॉल ऑफ ज़िग्गीस्टारडस्ट' और 'द स्पाइडर फ्रॉम मार्स' से शुरू हुई थी. उन्होंने लेट्स डांस, स्पेसओडिटी, हीरोज़, अंडर प्रेशर, रैबल, लाइफ ऑन मार्स और सफ्राजेट सिटी जैसे कई हिटएल्बम दिए.मोहम्मद अलीबॉक्सर मोहम्मद अली का 74 साल की उम्र में मौत हो गई. खेल इतिहास के सबसे महानतमखिलाड़ियों में शुमार होता है अली का. 32 साल तक पार्किंसन से लड़ने के बाद अमेरिकाके एक अस्पताल में 3 जून को उन्होंने आखिरी सांस ली. द ग्रेटेस्ट' निकनेम वालेमोहम्मद अली का जन्म 17 जून अमेरिका में हुआ था. 6 फीट 3 इंच लंबे अली का शुरुआतीनाम कैसियस मर्सेलस क्ले. जिसे 1964 में 22 वर्ष की उम्र में अली, सॉनी लिस्टन कोहराकर पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे. इसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपनालिया था और फिर मोहम्मद अली के नाम से मशहूर हुए. अली तीन बार वर्ल्ड हैवीवेटचैंपियन रहे. अपनी जिंदगी में 61 फाइट लड़ीं, जिनमें से 56 मुकाबले में उन्होंने जीतहासिल की और सिर्फ 5 बार ही हारे. अली 12 साल के थे. उनके पिता ने उन्हें एक साइकिलगिफ्ट की थी, लेकिन किसी ने साइकिल चुरा ली थी. इस बात से नाराज अली ने एकपुलिसवाले से कहा था कि वह उस चोर की जमके धुनाई करना चाहते हैं. उस पुलिसवाले कानाम थआ जो मार्टिन था, जोकि एक बॉक्सिंग ट्रेनर था, उसने युवा अली को अपने अंडर मेंट्रेनिंग देना शुरू कर की और अली बॉक्सर बन गए.--------------------------------------------------------------------------------अब बात ट्रेलर की. फिल्म में मौजूद किरदारों को जल्द ही इस बात का एहसास हो जाता हैकि जैसे उनके साथ कुछ गलत हो रहा है. वो उस दौरान किसी को मदद के लिए कॉल नहीं करसकते. क्योंकि उनके 'हाथ में मौजूद फ़ोन ही धमाके के साथ फट जाता है.' ये सीन उस बातकी याद दिलाता है जब सैमसंग मोबाइल फटने की कई घटनाएं हुई थीं. बैट्री फटने की वजहसे सैमसंग को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ-साथ 10 देशों से गैलेक्सी नोट 7 फोनवापस लेने की घोषणा करनी पड़ी थी. इस फिल्म में ब्रिटेन का यूरोपियन यूनियन से बाहरहोना खौफनाक दिखाया गया. उसी तरह अमेरिका में डोनल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना भीखतरनाक दिखाया गया है. फिल्म अफरातफरी होती है. एकदम डरावना. डोनल्ड ट्रंप के रोलमें एक बंदा घर में जबरन घुसने की कोशिश करता है तो दूसरा कहता है क्या तुम्हें वोटकरना याद है? फिल्म में उस घटना को भी दिखाया गया है जब अमेरिका में सिनसिनाटी केएक चिड़ियाघर में एक चार साल का बच्चा 10-12 फीट गहरे बाड़े में में गिर गया, जहां17 साल के गोरिल्ला ने उसे पकड़ लिया. बच्चे को बचाने के लिए चिड़ियाघर की 'स्पेशलरिस्पांस टीम' को गोली चलानी पड़ी जिससे गोरिल्ला की मौत हो गई. बच्चा लगभग 10 मिनटतक गोरिल्ला के कब्जे में था. बच्चे को फौरन सिनसिनाटी में बाल अस्पताल भर्ती करायागया था. इन सभी घटनाओं को अप्रिय और दुखदायी दिखाया गया है. ये वीडियो सोशल मीडियापर खूब शेयर किया जा रहा है.वीडियो देख लोhttps://www.youtube.com/watch?v=Z04M6NhkIKk-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंहिंदी सिनेमा ने पिछले साल इन दृश्यों में अपनी तमाम पूँजी उंडेल दी है! इन्हेंबार-बार देखा जाना चाहिए2017 की 15 फिल्में जो सबसे ज्यादा तृप्त करेंगी!2016 के 11 सबसे खूबसूरत लिखे हुए गानेफिल्में देखने वालों की 5 कैटेगरी, तुम किसमें आते हो?