The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • telugu actress shraavya slams perverts on facebook live

इस एक्ट्रेस ने लोगों को नोटबंदी की खबर दी, लेकिन लोग उनके ब्रेस्ट देखते रहे

एक्ट्रेस ने फेसबुकिया मनचलों को अच्छे से लताड़ा है इस वीडियो में.

Advertisement
Img The Lallantop
telugu actress shraavya slams perverts on facebook live
pic
प्रतीक्षा पीपी
16 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2017, 08:14 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
फेसबुक के मनचलों के बारे में कौन नहीं जानता. लोग लड़कियों को क्या-क्या कह सकते हैं, ये जानने के लिए किसी दूसरे ग्रह पर नहीं जाना पड़ता. खुले आम औरतों को हैरेस करने वाले मिल जाते हैं. कुछ तो ये समझकर बेख़ौफ़ रहते हैं कि हम तो मर्द हैं. और फेसबुक पर कोई पकड़ भी नहीं सकेगा. कुछ को तो ये लगता है कि अगर औरत फेसबुक पर है तो इसीलिए कि वो सेक्स के लिए कोई साथी ढूंढ रही है. और ऐसे बदतमीज लोग फिल्म स्टार्स को भी नहीं छोड़ते.
एक तेलुगू एक्ट्रेस हैं श्राव्या रेड्डी. शायद कुछ ने नाम सुना भी हो. जब मोदी ने टीवी पर फैसला सुनाया कि चार घंटे बाद 500 और 1000 के नोट बंद होने वाले हैं, श्राव्या ने एक फेसबुक लाइव किया. वीडियो में सबको जानकारी दी. और शेयर करने की अपील की. लेकिन देखने वालों में लोग ऐसे कि खबर से जरा भी नहीं चौंके. बल्कि श्राव्या से उनका ब्रेस्ट साइज पूछने लगे. और कुछ तो आकर ज्ञान देने लगे कि उनके कपड़े किसी अच्छी लड़की वाले नहीं हैं.
लेकिन श्राव्या ने भी ऑन द स्पॉट लताड़ दिया. कहा, 'जो खबर दे रही हूं वो सुनो. या ब्रेस्ट देखते रहोगे? हां मेरे पास ब्रेस्ट हैं. आपकी मां के पास भी तो होंगे. हां मेरे ब्रेस्ट अच्छे हैं. आपको कोई प्रॉब्लम?'
Image embed

इसके अलावा श्राव्या ने ये भी कहा कि उनके पास तो उतने ही पैसे हैं, जो उन्होंने मेहनत से कमाए हैं. परेशान तो ऐश्वर्या राय हैं, जो माथा पीट रही हैं क्योंकि उनके पास काला धन है.


ये भी पढ़ें:

देख लो मर्दों, बड़े ब्रेस्ट हों तो ऐसा लगता है

लाइव टीवी पर सेक्शुअल असॉल्ट! ये कैसा एंटरटेनमेंट है?

 

Advertisement

Advertisement

()