The Lallantop
Advertisement

सत्यपाल मलिक की कहानी, चरण सिंह के 'वारिस' बने, वाजपेयी के कहने पर निकाले गए

Satyapal Malik के कार्यकाल में 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने राज्य से Article 370 हटा लिया. 5 अगस्त के ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली.

Advertisement
goa and jammu kashmir ex governor satyapal malik profile died in rml hospital delhi
सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त 2025 को निधन हो गया (PHOTO-India Today/PTI)
pic
सौरभ
5 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 5 अगस्त 2025, 05:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है (Satyapal Malik Death). वे कुछ समय से बीमार थे. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. 5 अगस्त को दोपहर 1 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. सत्यपाल मलिक के कार्यकाल में ही 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने राज्य से अनुच्छेद 370 हटा लिया था. 5 अगस्त के ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली. सत्यपाल मलिक का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा. उन्होंने कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दीं. सत्यपाल मलिक अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते थे. जानते हैं उनकी कहानी

चौधरी चरण सिंह ने बताया था अपना वारिस

साल 1973. देश में इंदिरा की राजनीति और छात्र राजनीति दोनों ही ध्रुव मजबूत होते दिख रहे थे. इसी दौरान यूपी के मेरठ के मेरठ कॉलेज में एक घटना हुई. कॉलेज में पढ़ने वाली लता गुप्ता नाम की छात्रा का अपहरण हो गया. अखबारों में खबर की हेडिंग बनी 'लता गुप्ता कांड'. आरोप लगे कि इस अपहरण में DIG मेरठ रेंज के जुड़े कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल है. कॉलेज के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. मेरठ की सड़कें छात्रों से पट गईं. ये एक प्रदर्शन था अपहरण के खिलाफ लेकिन किसी आंदोलन से कम नहीं था. 

Whatsapp Image 2022 01 06 At 3.21.57 Pm (1)
युवावस्था में सत्यपाल मलिक

प्रशासन को इतने बड़े प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी. कर्फ्यू लगा दिया गया. छात्र यूनियन के चुनाव चल रहे थे. मेरठ कॉलेज से जगत सिंह छात्र संघ का चुनाव जीत गए. प्रदर्शनकारियों ने ये ऐलान कर दिया कि अगले दिन कर्फ्यू का उल्लंघन करेंगे. अगले दिन प्रदर्शकारी जिमखाना मैदान में पहुंचे. पुलिस ने मोर्चा संभाला. टकराव हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस आंदोलन की अगुवाई कर रहा था मेरठ कॉलेज का एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया.

ये बात चौधरी चरण सिंह को पता चली. चरण सिंह ने अपनी पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष माम चंद मलिक और अपने एक करीबी रणबीर ललसाना को एक संदेश के साथ जेल भेजा. संदेश था – ‘मेरे साथ आ जाओ’. वो छात्रनेता जेल से निकला तो सीधे चरण सिंह के पास पहुंचा. चरण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. और उस नौजवान को बड़ौत में उसी के गांव हिसावदा लेकर आए. चौधरी चरण सिंह ने एक बड़ी जनसभा की. कहा- 

Embed

वो छात्रनेता, जिसे चौधरी चरण सिंह ‘वारिस’ कहकर बुला रहे थे, उसका नाम था ‘सत्यपाल मलिक’. वही सत्यपाल मलिक जो एक समय चौधरी चरण सिंह के आंख का तारा हुआ करते थे, वही सत्यपाल मलिक, जो भाजपा की किसान संबंधीनीतियों के मुखर आलोचक बन गए.

Whatsapp Image 2022 01 06 At 3.23.03 Pm
चौधरी चरण सिंह के साथ सत्यपाल मलिक.
लोहियावादी सत्यपाल मलिक

सत्यपाल मलिक का जन्म 1946 में उत्तर प्रदेश यूनाइटेड प्रोविंस के बागपत जिले के हिसावदा गांव में हुआ. पिता बुद्ध सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे. जब सत्यपाल मलिक की उम्र डेढ़-दो साल थी, तभी उनके पिता का निधन हो गया. शुरुआती पढ़ाई पास के स्कूल से और 12वीं गांव के नजदीक कस्बे ढिकौली में एक इंटर कॉलेज से. स्कूल खत्म. मेरठ कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई और फिर यहीं से वकालत की भी पढ़ाई. लेकिन इस समय ही सत्यपाल मलिक को छात्र राजनीति में मज़ा आने लगा था.

साल 1967, कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव हुए. सत्यपाल ने अध्यक्षी का पर्चा भरा और जीत गए. छात्रसंघ अध्यक्ष सत्यपाल मलिक ने ये ऐलान कर दिया कि अपने कॉलेज में किसी भी पार्टी के नेता की एंट्री नहीं होने देंगे. खासकर किसी कांग्रेस नेता की. सत्यपाल को समाजवादी राजनीति रास आ गई थी. इतनी पसंद कि वो आज भी खुद को लोहियावादी कहना पसंद करते.

लेकिन 1967 में ही सत्यपाल मलिक ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे पूरे देश का ध्यान उन पर गया. सालों से अंग्रेज़ी के खिलाफ कुछ छात्रों में गुस्सा बढ़ रहा था. लेकिन अब इस गुस्से ने आंदोलन का रूप ले लिया था. छात्रों का गुस्सा इतना बढ़ गया था इसकी धमक दिल्ली तक पहुंच चुकी थी. छात्र दिल्ली पहुंचे. और संसद के घेराव का ऐलान कर दिया. इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे सत्यपाल मलिक. मामला इतना बढ़ गया था कि संसद के आसपास शूट एट साइट का ऑर्डर दे दिया गया.

Whatsapp Image 2022 01 06 At 2.44.20 Pm
इंदिरा गांधी की सांसदी रद्द होने के बाद राज नरायण के साथ राष्ट्रपति भवन के बाहर धरना देते सत्यपाल मलिक. साथ में हैं राज नारायण, नाना जी देशमुख, जनेश्वर मिश्र और पीलू मोदी.
इमरजेंसी में कहां छुपे हुए थे सत्यपाल? 

सत्यपाल मलिक विधायक बने ही और कुछ महीनों बाद देश में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगा दिया. लोग बताते हैं कि उस दौर में कांग्रेस की विरोधी पार्टियों के नेताओं को देश विरोधी बताया जाता था. 25 जून 1975. दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष ने एक बड़ी रैली की. उस रैली में में इमरजेंसी के खिलाफ हर विरोधी दल से एक एक नेता मंच से भाषण देने आया. जेपी का भाषण हुआ. कांग्रेस (ओ) की तरफ से मोरारजी देसाई आए. जनसंघ से अटल बिहारी. और भारतीय लोक दल से चौधरी चरण सिंह ने अपने भरोसेमंद सत्यपाल मलिक को भेजा. दिग्गजों के सामने उस समय सत्यपाल की उम्र 29 साल थी.

सत्यपाल मलिक आपातकाल के दौरान अपने पार्टी के कुछ नेताओं और दोस्तों के साथ छिपते छिपाते दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में उनके कुछ दोस्त JNU और IIT में रहते थे. सत्यपाल ने इन्हीं दोस्तों के हॉस्टल के कमरों में छिपकर इमरजेंसी का विरोध किया. सत्यपाल के खिलाफ सरकार ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था. लेकिन सत्यपाल नहीं चाहते थे कि पुलिस उनके ऐसे ही कहीं से पकड़ कर जेल में डाल दे. सत्यपाल ने हापुड़ में होने वाले गढ़ मेला चुना. वहां पहुंचे और खुद एलान करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी.

सत्यपाल मलिक को गिरफ्तार कर मेरठ जेल भेज दिया गया. मेरठ के बाद फतेहगढ़. और फतेहगढ़ के बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर कर दिया गया. तिहाड़ जेल में सत्यपाल उसी बैरक में पहुंच गए जहां चौधरी चरण सिंह को रखा गया था.

अटल के कहने पर चरण सिंह ने सत्यपाल मलिक को पार्टी से निकाला! 

आपातकाल खत्म हो चुका था. जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद को लेकर सिर फुट्टौवल चल रही थी. मोरारजी देसाई राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. और चौधरी चरण सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए. मोरारजी देसाई का प्रधानमंत्री बनना लभगभ तय था. चरण सिंह अपने भविष्य के लिए असमंजस में थे. लेकिन चरण सिंह का संकट मोचक उनके लिए कुछ और योजना बना रहे थे. सत्यपाल मलिक और बीजू पटनायक जय प्रकाश नारायण के पास गए. मलिक और बीजू पटनायक ने जेपी को इस बात के लिए राज़ी किया कि उत्तर भारत की लगभग 365 सीटों का बंटवारा चरण सिंह करेंगे और बाकी बची सीटों का मोरार जी देसाई. हालांकि जब ये नया फॉर्मूला तय हुआ तो जनसंघ थोड़ा सकते में था.

लेकिन दूसरी तरफ सत्यपाल मलिक के खिलाफ एक गुट ने खेल कर दिया था. ये गुट था RSS से जुड़े नेताओं का. इधर सत्यपाल मलिक चरण सिंह के नई रणनीति बनाने में व्यस्त थे उधर वाजपेयी, नाना जी देशमुख के साथ चौधरी चरण सिंह के पास पहुंचे. अटल ने चौधरी चरण सिंह से कहा-

Embed

अटल का तंज मोरारजी देसाई पर था. उस समय देश की प्रधानमंत्री थीं इंदिरा गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष थे डीके बरुआ. लेकिन पार्टी में डीके बरुआ की अहमियत सबको पता था. अटल ने उस दिन चरण सिंह को उनके जीवन का सबसे बड़ा ऑफर दे दिया था. अटल ने कहा,

Embed

उस दौर में मधु लिमये के साथ सत्यपाल मलिक उन नेताओं में शामिल थे जो RSS के खिलाफ खुल कर बोलते थे. चरण सिंह के लिए दुविधा का समय था. एक तरफ़ देश का सबसे ताकतवर पद था. दूसरी तरफ़ उनकी पार्टी का सबसे प्रिय नेता. लेकिन चरण सिंह सियासत के अच्छे खिलाड़ी थे. लेकिन आख़िर में चरण सिंह ने सत्यपाल मलिक को बाहर करना ज़रूरी समझा. आरोप लगाया पार्टी विरोधी गतिविधियों का और सत्यपाल मलिक 6 साल के लिए राष्ट्रीय लोक दल से निष्कासित.

इधर सत्यपाल को चरण सिंह ने पार्टी से निकाला, उधर जेपी ने मोरारजी देसाई के नाम पर प्रधानमंत्री पद की मुहर लगा दी. चौधरी चरण सिंह को गृह मंत्री के पद से संतोष करना पड़ा. अटल चरण सिंह के पास पीएम पद का ऑफर लेकर गए जरूर थे, लेकिन जनसंघ मोरारजी देसाई के साथ था. 

सत्यपाल को बोलो, मुझे उनकी ज़रूरत है

चौधरी चरण सिंह बीमार रहने लगे थे. स्वास्थ्य लाभ लेने सूरजकुंड चले गए. उन दिनों सत्यपाल मलिक ने ग्रामीण युवा संगठन बना लिया था. दिल्ली के साउथ एवेन्यू में MP's Club में सत्यपाल मलिक अपने साथियों के साथ बैठक कर रहे थे. तभी खबर आती है कि मोरारजी देसाई ने बीमारी का हवाला देकर चरण सिंह को गृहमंत्री पद से हटा दिया है. सत्यपाल मलिक को ये महसूस हो चुका था कि चौधरी साहब को उनकी जरूरत है.

अपने साथियों के साथ सत्यपाल सूरजकुंड पहुंचे. चरण सिंह लॉन में बैठ कर किसी से बात कर रहे थे. घर के बाहर चरण सिंह के समर्थन में नारेबाज़ी शुरू हो गई. चरण सिंह का ध्यान गया तो देखा बाहर उनका पुराना चेला खड़ा था. उनसे रहा नहीं गया. अंदर बुलाया. धोती पहनने वाले चौधरी चरण सिंह ने उस दिन पायजामा पहना था. दोनों के बीच 15 मिनट तक बात हुई फिर सत्यपाल घर लौट आए. चरण सिंह दिल्ली लौटे. मंत्री पद को लेकर मान मन्नौवल हुई. इस बार चरण सिंह को वित्त मंत्रालय मिला. लेकिन एक बात चरण सिंह के दिल में लगातार खटक रही थी. उन्होंने अपने साथियों से कहा कि सत्यपाल मलिक को बता दो कि मुझे उनकी जरूरत है.

5 रेस कोर्स तब चरण सिंह का बंगला हुआ करता था. सत्यपाल उनके घर पहुंचे. वहां चरण सिंह, उनकी पत्नी, सत्यपाल मलिक और कुछ गिने चुने नेता मौजूद थे. उस दिन चौधरी साहब ने जो कहा वो अगर वो हो गया होता तो इतिहास कुछ और होता.  उस दिन चरण सिंह ने सत्यपाल मलिक से कहा था,

Embed

सत्यपाल राष्ट्रीय लोकदल में वापस लौट आए. इस बार और बड़ी जिम्मेदारी थी. जिम्मेदारी चौधरी चरण सिंह को प्रधानमंत्री बनाने की. बताया जाता है कि चौधरी चरण सिंह की सरकार बनाने के लिए राज नारायण और सत्यपाल मलिक ही इंदिरा गांधी के पास समर्थन मांगने गए थे. जिसके बाद चौधरी चरण सिंह आखिरकार पीएम की कुर्सी पर बैठ ही गए. जो पॉलिटिकल ग्राफ गिरने लगा था, वो फिर से शबाब पर लौट रहा था. पहले 1980 में चरण सिंह ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया और फिर इसी साल उन्हें राज्यसभा भेज दिया. चौधरी देवीलाल समेत कई लोगों ने इस बात का विरोध किया. चौधरी साहब के पास इसके जवाब तो कई थे लेकिन उन्होंने कहा,

Embed

फिर अलग सत्यपाल 

सत्यपाल को राज्यसभा भेजने का विरोध सिर्फ देवीलाल या पार्टी के दूसरे नेताओं तक सीमित नहीं था. आवाज़ें अब घर के अंदर से भी आने लगी थीं. चरण सिंह पहले ही कई बार सत्यपाल को अपना राजनीतिक वारिस बता चुके थे. लेकिन घर का विरोध चरण सिंह झेल नहीं पाए. साल था 1984. सत्यपाल मलिक को नोटिस भी नहीं दिया गया. और खबर आई कि सत्यपाल मलिक को चौधरी चरण सिंह ने रालोद से निष्कासित कर दिया है. सत्यपाल मलिक पर एक बार फिर आरोप लगा पार्टी विरोधी गतिविधियों का.

कांग्रेस का हाथ थामा और छोड़ दिया 

चौधरी चरण सिंह से अलग होने के बाद इस बार सत्यपाल मलिक ने आगे बढ़ने का मन बना लिया था. 1984 में ही वो कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस में आए सत्यपाल मलिक अरुण नेहरू के काफी नज़दीक हो गए थे. इस नज़दीकी का सत्यपाल को फायदा भी मिला. राजीव गांधी ने सत्यपाल मलिक को एक बार फिर राज्यसभा भेज दिया. पार्टी के अंदर कुछ नेताओं ने इस बात को लेकर नाराज़गी ज़ाहिर की. ये वो नेता थे जो काफी समय से खुद के लिए राज्यसभा में अपने लिए सीट तलाश रहे थे. लेकिन अरुण नेहरू ने सबको शांत करा लिया. उन्होंने कहा- 

Embed

इस बारे में वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव बताते हैं,

Embed

Whatsapp Image 2022 01 06 At 3.27.38 Pm
साल 1986 में जन मोर्चा आंदोलन के दौरान जीप पर सवार सत्यपाल मलिक

साल आया 1987. राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले का आरोप लगा. वीपी सिंह ने नई पार्टी बना ली. राम धन वीपी सिंह के साथ हो लिए. इसके बाद सत्यपाल के दोस्त अरुण नेहरू और आरिफ़ मोहम्मद खान, जो इस समय केरल में राज्यपाल हैं, वो भी वीपी सिंह के रथ पर सवाल हो गए.  अभी राज्यसभा में सत्यपाल मलिक के कार्यकाल के तीन साल बचे हुए थे. लेकिन उनके दोस्त पार्टी छोड़ चुके था. उन्होंने भी 1987 में कांग्रेस छोड़ दी और वीपी सिंह के साथ जनता दल चले गए.

1989 में देश में आम चुनाव हुए. सत्यपाल मलिक ने यूपी की अलीगढ़ सीट से चुनाव लड़ा और पहली बार लोकसभा पहुंचे. अरुण नेहरू एक बार फिर सत्यपाल मलिक के काम आए. अरुण नेहरू ने वीपी सिंह सरकर सत्यपाल मलिक को मंत्री बनवाया. उनको संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया. सत्यपाल मलिक के पास टूरिज़्म विभाग का भी ज़िम्मा था.

भाजपा के सत्यपाल 

सत्यपाल मलिक के पॉलिटिकल ग्राफ एक बार फिर गिरना शुरू हो गया. और इस बार ऐसा गिरा कि मलिक राजनीतिक गलियारों में कहीं खो कर रह गए. 1996 में सत्यपाल में मलिक ने मुलायम सिंह की सपा ज्वाइन कर ली. कुछ साल वहां रहे फिर 2004 में बीजेपी में आ गए. 2004 में बीजेपी ने इन्हें चरण सिंह के बेटे अजीत सिंह के खिलाफ बागपत से टिकट दिया. लेकिन हार गए.

2005 में बीजेपी ने इन्हें यूपी में पार्टी उपाध्यक्ष बनाया. सत्यपाल किसान आंदोलन पर भले ही आज बयान दे रहे हों लेकिन वो राजनीति के शुरुआती दिनों से ही किसानों से जुड़े रहे हैं. बीजेपी ने 2009 में उन्हें किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया. समय और गुज़रा. सत्यपाल मलिक का पार्टी में कद और बढ़ा. 2012 में बीजेपी ने इन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया. और 2014 में एक बार फिर इसी पद पर काबिज़ हो गए. 

कैसे बने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल? 

रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद बिहार में राज्यपाल का पद खाली था. मोदी सरकार ने सत्यपाल मलिक को बिहार राजभवन भेज दिया. लेकिन अभी वो होना बाकी था, जिसने उन्हें देश की राजनीति के मंच पर दोबारा बैठा दिया. अगस्त 2018 में मोदी सरकार ने सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बना दिया. जानकार बताते हैं कि देश के किसी भी राज्य के राज्यपाल की तुलना में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल या अब उपराज्यपाल की अहमियत दिल्ली में ज़्यादा होती है. करीब तीन दशक बाद सत्यपाल मलिक देश के मीडिया की सुर्खी बन चुके थे.

2019 में नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने दोबारा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया. और 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने का ऐलान कर दिया. जम्मू कश्मीर को केंद्रशासित राज्य घोषित कर दिया गया. एक साल से ज्यादा से समय से राज्य में चुनी हुई सरकार नहीं थी. नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के बड़े नेताओं को या तो गिरफ्तार कर लिया गया था या नज़रबंद. सूबे की पूरी कमान सत्यपाल मलिक के हाथों में थी.

लेकिन तीन महीने भी नहीं बीते और कहते हैं कि मोदी सरकार का सत्यपाल मलिक से मोहभंग हो गया. राजनीतिक एक्सपर्ट बताते हैं कि सत्यपाल मलिक से जो अपेक्षाएं थी वो उन पर खरे नहीं उतरे. सत्यपाल मलिक को गोवा भेज दिया गया. लेकिन सत्यपाल वहां भी ज्यादा दिन नहीं टिके. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से खटपट हुई और सत्यपाल मलिक को इस बार दिल्ली से थोड़ा और दूर मेघालय भेज दिया गया. विवादित बयान राज्यपाल बनने के बाद सत्यपाल मलिक की एक खास बात देखने को मिली. जिस भी राज्य से जाते थे, दूसरे राज्य में जाकर उसकी बुराई करते थे. ये सिलसिला शुरू हुआ कश्मीर पहुंचकर. जनवरी 2019 में सत्यपाल मलिक ने बयान दिया-

Embed
Embed

बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो चुका था. एक और झन्नाटेदार बयान आया. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सत्यपाल मलिक ने कहा था,

Embed

बाद में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सार्वजनिक तौर पर इस बयान के लिए माफी मांग ली.

Satya Pal Gettyimages 1057708644 594x594
सत्यपाल मलिक

कश्मीर के बाद गोवा पहुंचे सत्यपाल मलिक एक बार फिर चर्चा में आए. गोवा में अपनी ही पार्टी की प्रमोद सावंत सरकार पर उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया. इस बारे में इंडिया टुडे के राजदीप सरदेसाई ने एक इंटरव्यू में उनसे इस बारे मे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा

Embed

गोवा में हंगामा हुआ तो सत्यपाल मलिक मेघालय भेज दिए गए. देश में किसान आंदोलन हो रहा था. सत्यपाल मलिक ने किसानों का समर्थन कर दिया. उन्होंने तीनों कृषि कानून को गलत करार दिया. उन्होंने कहा कि इन तीनों कानूनों को रद्द कर देना चाहिए. राजदीप सरदेसाई के साथ इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने कहा,

Embed

इसके अलावा सत्यपाल मलिक ने एक और बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा,

Embed

बयानबाजी नहीं थमी. इस हफ्ते जो उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा वो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था. हरियाणा के दादरी में उन्होंने कहा,

Embed

बाद में उन्होंने ये सफाई दी कि अमित शाह ने मोदी को लेकर मुझसे कुछ नहीं कहा. लेकिन तबतक देर हो चुकी थी. बयान वायरल हो चुका था. बीजेपी क्यों नहीं कर रही कार्रवाई? बीजेपी का एक नेता जो एक संवैधानिक पद पर काबिज है वो लगातार अपनी पार्टी की लाइन से अलग बयान दे रहा है. पार्टी के खिलाफ बोल रहा है. कोई नेता, पार्टी और पद पर रहते हुए सीधे नरेंद्र मोदी को टार्गेट कर रहा है. लेकिन इन बयानों के बाद भी ना तो पार्टी उन पर कोई एक्शन लेती है ना ही कोई प्रतिक्रिया आती है. इस मामले में नवभारत टाइम्स से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कहते हैं,

Embed

लेकिन बीजेपी भी सत्यपाल मलिक पर कार्रवाई करने के मूड में नहीं दिखती है. दी हिंदू की पॉलिटिकल एडिटर निस्तुला हेब्बार कहती हैं,

Embed

राजनीति के जानकार बताते हैं कि जम्मू कश्मीर से गोवा और फिर मेघालय भेजा जाना राज्यपाल मलिक पचा नहीं पा रहे थे. पहले उन्होंने मोदी से नज़दीकी बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वो समझ चुके थे कि इससे कोई फायदा नहीं होने वाला. सत्यपाल जानते थे कि मेघालय के बाद उनके लिए बीजेपी में अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है. सत्यपाल मलिक ने द लल्लनटॉप से बात करते हुए कहा था,

Embed

मेरी दोस्ती ज़्यादा ज़रूरी है

सत्यपाल मलिक को नज़दीक से जानने वाले बताते हैं कि सत्यपाल का जीवन दोस्तों और किस्सों से भरा हुआ है. ऐसा ही एक किस्सा साल 2020 का है. सत्यपाल गोवा के राज्यपाल थे. उन्हें गोवा में भूटान के कुछ विदेशी मेहमानों का स्वागत करना था. कार्यक्रम पहले से तय था. उसी दिन अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली की शादी थी. सत्यपाल शादी में शरीक हुए, भूटान के मेहमानों के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. इस पर विदेश मंत्रालय और दिल्ली में कुछ नेता खफा हो गए. लेकिन सत्यपाल मलिक ने साफ कह दिया- मेरे लिए मेरी दोस्ती ज्यादा ज़रूरी है.

वीडियो: सत्यपाल मलिक के वो 5 बयान, जिन पर मच चुका है बवाल

Advertisement

Advertisement

()