The Lallantop
Advertisement

स्कर्ट जनाना पहनावा नहीं है, श्री श्री का मजाक न उड़ाओ

इंटरनेशनल योगा डे के हलगुम्मे में श्री श्री रविशंकर पहुंचे स्कॉटलैंड. वहां उन्होंने जो ड्रेस पहनी है, उसे स्कर्ट न समझो.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
21 जून 2016 (अपडेटेड: 21 जून 2016, 08:53 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
खुद को एम्बैरेस फील कराने का अनुभव लिया है कभी? एक फॉर्मूला दे रहे हैं. इसे इस्तेमाल करना. देखना लोग कितना खुलकर हंसते और मजाक बनाते हैं तुम्हारा. पैरों में लेडीज सैंडल या स्कर्ट टाइप की ड्रेस पहनकर बाहर निकल जाओ. जिधर से गुजरोगे, हर आंख घूरती हुई मिलेगी. क्योंकि ये थोड़ा गैरमामूली बर्ताव है. यहां इंसानी दिमाग में कुछ खांचे बने हैं. अगर कोई सीन या बात उस खांचे के बाहर टपकती है तो वह गुस्सा होता है. या उस पर हंसता है. या उसकी भावनाएं आहत हो जाती हैं. वैसे भावनाएं ज्यादातर धर्म के मामले में आहत होती हैं. लेकिन इस बार धर्म से जुड़े एक आदमी ने कुछ हट के किया है. ये हैं श्री श्री रविशंकर. स्कॉटलैंड के ईडेनबर्ग असेंबली में इकट्ठा हुए लोगों से सत्संग करना था. बाकी धर्मगुरुओं से मुलाकात की. और वहां का पारंपरिक पहनावा धारण किया. पहले उस फेस्टिवल की तस्वीर और वीडियो देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=F24VYqLakO4 वहां तो ये परंपरा है. इसलिए वहां के लोगों को ये पोशाक बहुत पसंद होगी. शायद गेस्ट के न पहनने पर भावनाएं आहत हों. लेकिन स्कर्ट जैसी कोई चीज अपने यहां नहीं पहनी जा सकती. मतलब मर्द नहीं पहनते भाई. इसको जनाना पहनावा कहते हैं. जिसे पहनकर वो मर्दों को भाती हैं. मर्द पहन ले तो वो किसी को भाता नहीं, हंसी का पात्र होता है. कोई कुछ भी कहे. फिर भी एक बार ट्राई करना. हंसने वालों को कसने का इंतजाम हम कर देते हैं. पता है ये ड्रेस पूरी दुनिया में आज से नहीं आदि से पहनी जा रही है. लेडीज का तो पता ही है. अभी 'एक था टाइगर' में कटरीना कैफ ने पहनी थी.
Image embed

पहले तो मर्द पहनते थे और शौक से पहनते थे

स्कर्ट टाइप की ड्रेस का इतिहास अपने देश में बहुत पुराना है. जब ये देश था ही नहीं. मतलब था, लेकिन अलग अलग सल्तनतों में बंटा हुआ था. ये एक भारत नहीं था. तब मराठा सेना के सैनिक ऐसी ही ड्रेस पहनते थे. गेम ऑफ थ्रोन्स देखने वालों को सर्टिफाइड 'नाइट्स' याद होंगे. सिंडलर्स लिस्ट, टेकन और डार्कमैन के हीरो लियाम नीसन. इनकी सन 1995 में एक फिल्म आई थी रॉब रॉय. इसमें सन 1713 वाले स्कॉटलैंड की कहानी थी. नीसन का रोल था मेकग्रेगर कुल के मुखिया का. एक्शन फिल्म थी. तलवार के साथ ये वही स्कर्ट है देख लो.
Image embed
हॉलीवुड हीरो हैं मेल गिब्सन. इनकी पिच्चर आई थी द पैट्रियट. सन 2000 में. कहानी 1776 की थी. बेंजामिन मार्टिन ते रोल में थे गिब्सन जो ब्रिटिशर्स के खिलाफ अपने कबीले का नेतृत्व करता है. ऐसी ही फिल्म 1995 में आई थी, ब्रेवहर्ट. उसमें भी लगभग ऐसा ही रोल था.
Image embed
अपने यहां शादी में शेरवानी और कोट पैंट पहनने के लिए मार मची रहती है. 'एंडी मरे' टेनिस स्टार हैं. अपनी शादी में इन्होंने टार्टन पहना. ये स्कॉटिश स्कर्ट है. मोजे में एक ट्रेडिशनल चाकू भी लगा रखा है.
Image embed
2009 में आई थी फिल्म 'लॉ अबाइडिंग सिटीजन.' हीरो थे जेरॉर्ड बटलर. अमेरिका में कानून की खामी के एक भुक्तभोगी ने कानून की बैंड बजाने का बीड़ा उठा लिया. बड़ी टापमटाप फिल्म थी. उसके प्रीमियर के मौके पर जेरॉर्ड ने ये सूट पहना था.
Image embed
ये हैं फॉरेस्ट विटेकर. 2006 में फिल्म आई थी 'द लास्ट किंग ऑफ स्कॉटलैंड.' उसमें हीरो ने यही ड्रेस पहनी थी.
Image embed
ये ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स हैं. और उनकी वाइफ कैमिला. इनकी फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी सन 2006 में थी. उसी मौके की तस्वीर है. ये लोग इकट्ठा हुए थे बल्मोरल, स्कॉटलैंड के चर्च में.
Image embed
जिन लोगों ने 'नाइट ऐट द म्यूजियम' पहली वाली देखी होगी उनको याद होगा. घोड़े पर सवार अमेरिकी राष्ट्रपति के पुतले का रोल किया था रोबिन विलियम्स ने. 2014 में उन्होंने खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. आत्मा को शांति मिले. डिप्रेस्ड थे. उन्होंने भी टार्टन स्कर्ट पहनी थी.
Image embed
और लास्ट में अपने देश की एक फिल्म याद करो. 'धरमवीर.' इसमें धर्मेंद्र ने यही ड्रेस पहनी थी. एकदम स्कर्ट जैसी.
Image embed
खैर, स्कर्ट अगर टार्टन हो तो स्कॉटलैंड में चल सकती है. यहां नहीं. बस फिल्मों में गोविंदा स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनकर नाच सकते हैं. असल में तो लोग कुत्ते लुहा देंगे. हंसी उड़ेगी भयंकर. हमने फिल्मों का रेफरेंस इसलिए दिया क्योंकि इनसे आदमी सबसे ज्यादा जुड़ा है. फिल्मों का असर तो अपनी सोसाइटी पर ऐसा है कि हेयरस्टाइल से लेकर ड्रेस और फेस तक फिल्में देखकर तय होता है. तो पहनावे और पोशाक को लेकर अपने खांचे चौड़े रखो. देखो कि मिनी स्कर्ट जैसी कोई चीज कहीं का पारंपरिक परिधान हो सकता है और मर्द भी उसमें खूबसूरत लग सकता है.

Advertisement

Advertisement

()