आज विश्व हिंदी दिवस है. वो वाला नहीं जो 14 सितंबर को मनाया जाता है. वो राष्ट्रीयहिंदी दिवस होता है. 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है साल 2006 से. इसकामकसद था कि देश से बाहर हिंदी को स्थापित किया जाए.हिंदी कविता और कहानी के महान लेखकों, कवियों ने हिंदी के हर पक्ष पर पहले ही लिखरखा है कि अब मेरी टिप्पणी के दुस्साहस की गुंजाइश नहीं बची है.शेखर पुस्तक से निकल पुस्तक मेले में पहुंच चुका है और कृष्ण से मिलकर संजय के जरिएधृतराष्ट्र को लल्लनटॉप किस्से सुना रहा है. तो मैं हिंदी साहित्य के छात्र औरलेखकीय मजदूर की हैसियत से कुछ सवाल पूछ रहा हूं. ये वो सवाल हैं, जो हिंदी साहित्यकी एमए तक की मेरी पढ़ाई में तो स्पष्ट नहीं हुए.--------------------------------------------------------------------------------आखिर चंद्र बिंदु की खता क्या है?अब तो हंस (यादव जी वाली नहीं) वाला उदाहरण भी पुराना हो चुका है. नोटबंदी की खबरोंमें भी जनता की रुचि नहीं बची. तो ऐसे में एक दिन क्यों न रात 8 बजे से चंद्र बिंदुका प्रयोग बंद कर दिया जाए.PEN, PAIN और PANतीन शब्द हैं और इनके तीन अलग-अलग उच्चारण. मगर हिंदी में लिखने में दो ही तरीकेहैं. ऐसे कई उदाहरण हैं. पैन और पेन, हिंदी की इस समस्या का हल मराठी में छिपा है,मगर इसे अपनाने की कोई प्रक्रिया शुरू तो हो. नुक्ते का हेर-फेर कब तकबचपन में हिंदी वर्णमाला में जीवन पढ़ा. कॉलेज में एक्ज़ाम के प्रेशर में सच्चावालाप्यार हुआ, तो शायरी करते हुए पता चला कि जिंदगी नहीं ज़िंदगी होती है. अब येनुक्ता कहां लगना चाहिए और कहां नहीं, इसके उपर जॉइंट एक्शन कमेटी बनाकर बात होनीचाहिए.लिंग की कमज़ोरी दूर करेंबस आ रही है और ट्रक आ रहा है. इस वाक्य में दोनों का लिंग निर्धारित कैसे हुआ. बसपत्नी और ट्रक के पति होने की बात कैसे तय की गई. ऊपर से 'आता है आती है' में गलतीकरने का दोष अहिंदी भाषियों पर.हिंदी की बिंदीये उन दिनो की बात है जब दुनिया में आधा न (न्) और आधा म (म्) अलग-अलग होता था. पतानहीं कब दोनो को बिंदी ने टेक ओवर कर लिया. अब संबंध लिखने से कैसे पता चले कि कहांआधा न है और कहां आधा म. कोई बता दे हमको भी भाइयों.हिंदी की भाषा की तमाम वैज्ञानिकता और उसके परफेक्ट होने की महानता के बीच इनसवालों के जवाब नई और पुरानी वाली हिंदी के लोगों में से कोई दे सके, तो बताए.