अगर किसी बात पर आपकी बार-बार तारीफ हो रही हो तो वो बात फैक्ट बन जाती है. ऐसी हीएक बात नसीरुद्दीन शाह ने अपनी किताब 'एंड देन वन डे' में लिखी है. अगर आप ऐक्टिंग,थिएटर और पैरेलल सिनेमा की समझ रखते हैं, तो नसीरुद्दीन शाह आपके पसंदीदा ऐक्टर्समें से एक होंगे. तीन बार नेशनल अवार्ड जीत चुके नसीरुद्दीन मेथड ऐक्टर कहलाना पसंदनही करते. नसीरुद्दीन शाह को इंडिया में ऐक्टिंग का पैमाना कहना गलत नही होगा.क्योंकि यह उनकी तारीफ नही, उनका फैक्ट है.फिल्म गांधी में बेन किंग्सले का रोल पहले नसीरुद्दीन शाह करने वाले थे. नसीर साहबको 9वीं कक्षा से ही सिगरेट का चस्का लग गया था. 19 साल की उम्र में उन्होंने शादीकर ली थी. नसीर साहब की ऐसी कुछ और बातें हैं जो आपको हैरान कर देंगी.1.नसीर साहब ऐक्टिंग में तो अव्वल थे, लेकिन पढ़ाई-लिखाई में फिसड्डी थे. गणित के नामपर बुखार आ जाता था. इसलिए 9वीं में फ़ेल हो गये, वो भी दो बार. पिताजी ने स्कूल भीबदल दिया. लेकिन फिर फ़ेल . इसके बाद भी नसीर ऐक्टिंग के मामले में इंडियन सिनेमा केसबसे ज्यादा पढ़े लिखे ऐक्टर्स में से हैं. नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा और एफटीआईआई सेऐक्टिंग की पढ़ाई कर चुके हैं.2.एक बार जब टीचर ने जेब से सिगरेट निकाली तो पिटने से भी बच गए. टीचर को लगा सिगरेटउनके सीनियर्स कि है. बचने के लिए सीनियर्स ने उनकी जेब में डाल दी होगी. फिरसीनियर्स की पिटाई हुई.3.नसीरुद्दीन के बड़े भईया जमीरुद्दीन शाह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलरहैं. जमीर पहले आर्मी में थे. स्ट्रगल के दिनों में नसीर को 200 रूपए महीना देतेथे. इसी से पूरा खर्चा चलता था नसीर साहब का.4.19 साल की उम्र में शादी कर ली थी. जब वह अलीगढ़ में पढ़ते थे. उनकी पत्नी परवीना तब34 साल की थी. वह अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मेडिसिन की पढ़ाई कर रही थीं.परवीना नसीर साहब के ऐक्टिंग करियर को पूरी तरह से सपोर्ट करती थीं. परवीना और नसीरसाहब को एक बेटी, हीबा थी. लेकिन शादी ज्यादा समय तक चली नही. परवीना, हीबा कोलेकर ईरान चली गयीं. बाद में नसीरुद्दीन ने रत्ना पाठक से शादी कर ली.Sarabhai vs Sarabhai fame Ratna Pathak5.नसीरुद्दीन शाह अपनी नशा करने की आदत के बारे में खुल के बात करते हैं. अपनी किताबमें उन्होंने अपनी गांजा पीने की आदत के बारे में भी बताया है. एक इंटरव्यू मेंउन्होंने बोला था 'मैं इसकी वकालत नही करता, लेकिन मुझे लगता है की गांजे ने मुझेथोड़ा ज्यादा होशियार बनाया है.'6.जब नसीरुद्दीन 18 साल के थे, उन्होंने राजेंद्र कुमार की फिल्म 'सपनों का सौदागर'में काम किया था. फिल्म के लास्ट सीन में वह राजेन्द्र कुमार की अर्थी के पीछे चलरहे थे. जब फिल्म रिलीज़ हुई तो नसीर थिएटर पहुंचे. लेकिन नसीर का सीन काट दिया गयाथा.7.नसीर की उनके पिताजी के साथ ज्यादा नही बनती थी. पिताजी थोड़े कड़क मिजाज के थे. उनकोनसीर का ऐक्टिंग करना पसंद नही था. एक दिन पिताजी ने सिनेमा हॉल के बाहर एक पोस्टरदेखा. पोस्टर नसीर की पहली फिल्म निशांत का था. पिताजी ने फिल्म देखी और घर आ करखुशी से बोले 'उसने अपना नाम नही बदला'.8.एक बार नसीर के एक दोस्त ने उन्हें मारने की कोशिश की थी. एनएसडी के दिनों से नसीरसाहब के एक दोस्त हुआ करते थे. राजिंदर जसपाल. दोनों की जोड़ी शाह-जसपाल के नाम सेजानी जाती थी. दोनों साथ में एफटीआईआई भी गए. नसीर को फिल्मो में कमियाबी मिली परजसपाल को नही. जसपाल मेंटली डिस्टर्ब हो गये. उन्हें नसीर अपने दुशमन लगने लगे. एकदिन जब नसीर और ओम पूरी एक ढाबे में खाना खा रहे थे. जसपाल ने पीछे से उन पर चाकूसे हमला कर दिया. ओम पूरी नसीर को अस्पताल ले गये. जसपाल को पुलिस ने पकड़ लिया. बादमें नसीर साहब ने जसपाल को माफ़ कर केस वापस ले लिया.9.रणदीप हुड्डा नसीर साहब को अपना उस्ताद मानते है. रणदीप, नसीर साहब के साथ थिएटर औरफिल्मो में भी काम कर चुके है. रणदीप को 'मानसून वेडिंग' फिल्म में काम नसीर केकहने पर मिला था. एक इंटरव्यू में रणदीप ने कहा भी था - ' नसीरुद्दीन शाह खुद मेंएक ऐक्टिंग स्कूल हैं'.10.1977 में, नसीरुद्दीन शाह ने अपने दोस्त बेंजिमिन गिलानी और टॉम आल्टर के साथ थिएटरग्रुप मोटले प्रोडक्शन्स की शुरआत की थी. मोटले का पहला नाटक सैमुएल बैकेट का'वेटिंग फॉर गोडो' था. आज कल मोटले 'गधा और गड्ढा' नाटक कर रहा है.-------------------------------------------------------------------------------- ~ यह स्टोरी निखिल विजय ने लिखी है, जो हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं.