गणतंत्र दिवस बीत गया है. इस बार का गणतंत्र दिवस कई मामलों में अलग था. अच्छा था.जैसे पिंक हेलमेट पहने लेडीज ने बुलेट चलाई. प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल का पालनकिया. और पिछले साल की तरह इस साल भी एक आवारा लेड़िया कुत्ता सिक्योरिटी तोड़करबीच मैदान में घुस गया. अंतरात्मा विशेषज्ञ नीतीश कुमार का मानना है कि इस कुत्तेके अंदर संविधान से जुड़े किसी बड़े आदमी की आत्मा है. जो हर बार भारत के गौरव कादर्शन करने घुस जाता है. लेकिन इस सब के बीच देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहलादेने वाली खबरें आई हैं. पता चला है कि तीन लोगों का हार्ट अटैक हो गया. ये वही लोगथे जिन्होंने इस महीने का कैलेंडर नहीं देख रखा था. जिसकी वजह से उन्हें पता नहींचल पाया कि इस बार 26 जनवरी फ्राइडे को पड़ रही है. यानी लॉन्ग वीकेंड होगा. यानीतीन दिन की छुट्टी होगी. उन्हें अपनी छुट्टी प्लान करने का मौका नहीं मिला जिसकादबाव उनका दिल झेल नहीं सका.झांकी की फोटोअचानक हुए छुट्टियों के इस हमले से लोग काफी घबरा गए. पूरा नोएडा और एनसीआर इंडियागेट की तरफ जाता देखा गया. नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक दम्पत्ति में भारीझगड़ा हो गया. पत्नी टोकन की लाइन में लगे पति को बराबर टोंक रही थी कि पहले क्योंनहीं बताया तुम्हारी छुट्टी है? कितने दिन से कह रहे हैं शिमला चलो. बरफ देखनी है.तुम कहते थे तीन दिन की छुट्टी हो तो चलेंगे. अब मिल गई छुट्टी तो सरोजिनी जा रहेहैं. कॉल सेंटर में काम करने वाले दो युवाओं को जब पता चला कि उन्होंने दारू सिर्फएक दिन की स्टॉक की है और छुट्टी तीन दिन है, दोनों ने एक दूसरे पर बियर की बोतल सेहमला कर दिया. उनका कहना था कि इतनी सर्दी में रजाई से निकलकर और दारू लाने कौनजाएगा?रिपब्लिक डे की शॉपिंग करते लोगसबसे बड़ा झटका करणी सेना को लगा है. तीन दिन की छुट्टियों से पद्मावत ने कमाई केरिकॉर्ड सेट कर लिए. खुद करणी सेना के राजपूत सैनिकों के घर से बच्चे बूढ़े औरतेंसिनेमाघर घेरने पहुंच गए. बाद में पता लगा कि वो सब तो फिल्म देखने आए हैं. करणीसेना के अलावा रायसीना हिल्स पर परेड देखने गए सातवीं लाइन में बैठे लोगों कानुकसान हुआ. उनके आगे वाली लाइन में राहुल गांधी बैठे थे जिनकी फोटो पर लाल घेराबनाकर सारा दिन सोशल मीडिया पर घुमाया गया.लाल घेराबहुत सारे न्यूज चैनल्स का नुकसान हुआ क्योंकि उनके एंकर्स के लाख चाहे के बावजूदपरेड में आए हथियार पाकिस्तान पर नहीं गिरे. उसी जगह दूरदर्शन का भारी फायदा हुआ.उसका तीन घंटे का वीडियो यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है.ट्रेंडिंग देखोउन लोगों का भी बड़ा नुकसान हुआ जो 26 जनवरी होने से मेट्रो के पांच रुपए बचाने केलिए फालतू में कहीं चले गए. उसकी वजह से पांच बचे लेकिन चालीस घुस गए. ऐसे ही लोगोंको शास्त्रों में अर्थशास्त्र का जनक चाणक्य कहा गया है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:कहानी उस जवान की, जिसे जानकर राष्ट्रपति कोविंद भी रोने लगेस्कूल बस पर हमले में ‘मुस्लिमों’ के पकड़े जाने का सच जान लोकरणी सेना ने भंसाली को रिलीज़ से पहले ही पांच करोड़ कैसे कमवा दिए?100 साल पहले बना दुनिया का सबसे नया धर्म, जिसमें कोई पुजारी नहीं होता31 जनवरी की शाम इस समय चांद नहीं देखा, तो ज़िंदगीभर खुद को कोसोगे