The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • Satire: PM Narendra Modi is not crying alone, We are with him

भावुक तो हम भी हैं मोदी जी, पर कोई मानता नहीं

पीएम कैमरे के सामने रोए तो देश चौंकता है, इनके रोने पर क्यों नहीं?

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
24 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 24 नवंबर 2016, 06:14 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
देश अपने काम में लगा है. कोई बीवी के साथ टीवी देख रहा है. कहीं बुआ टीवी देखते हुए पालक काट रही हैं. कहीं पपुआ टीवी देखते हुए कंपट चाट रहा है. कोई टीवी पर मैच देख रहा है तो कोई डियर जिंदगी का प्रमोशन इवेंट. ये सब किस्मत वाले लोग हैं. न्यूज चैनल नहीं देख रहे. न्यूज देख रहे छोटे चाचा कुर्सी पर उछल पड़ते हैं. जब नीचे लाल पट्टी पर लिखा आता है "भावुक हुए पीएम." वो डर जाते हैं कि आज पता नहीं कौन सा संदेश देंगे. क्या बंद करेंगे? अगले दिन अखबारों के फ्रंट पेज पर भी यही छपा मिलता है. भावुक हुए पीएम. लो जिनको नहीं पता था वो भी जान गए. पीएम का भावुक होना देश के लोगों के लिए शर्म की बात है. ये लोग इतना एडजस्ट नहीं कर सकते. कि बार बार पीएम को सफाई देनी पड़ती है. वो भी आंखों में आंसू भरकर. हमको तो चुल्लू भर आंसू... सॉरी पानी में डूब मरना चाहिए. लेकिन हम डूब मर नहीं रहे इसका मतलब ये नहीं कि हम भावुक नहीं हैं. या कभी हुए नहीं.
Image embed
बालपने से युवा हुए. युवा, इस देश का युवा यूज होने का दूसरा नाम है. अगर वो गर्लफ्रेंड के पापा से पैसे लेकर सिलेंडर वाली लाइन में खड़ा होने नहीं जाता तो उसे पॉलिटिकल पार्टियां यूज करती हैं. छोटे से बड़े लेवल तक. छोटी पहुंच वाले युवा पार्टी के छोटे नेता से 10 रुपए का पेट्रोल डलाकर दिन भर रैली करता है. बड़ा युवा माइक थामकर भावुक बयान देता है. इस लेक्चर के लिए माफी चाहता हूं लेकिन भूमिका तो बांधनी पड़ती है न. तो भावुकता ने युवावस्था में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा. जब लड़की ने हमारी भावनाओं को रिजेक्ट किया तो एक दिन दारू पीकर घर आ गया. तब पता चला पापा तो बुजुर्ग हैं, लेकिन वो भी भावुक होते हैं. और वो भावुक होकर रोते नहीं हैं. वो भावुक होते हैं तो जूता हाथ में ले लेते हैं. और फिर मम्मी भावुक हो जाती हैं. हां मम्मी भावुक होकर रोती हैं. मम्मी रो रोकर कहती जाती हैं "रहने दो. छोड़ दो. अब मार ही डालोगे क्या इसको?" इससे अंदाजा तो लग ही गया होगा कि हम खानदानी भावुक हैं. घर में सब भावुक हैं. लेकिन जब गांव-घर के बाहर कदम रखा तो पता चला कि हम अकेले भावुक लोग नहीं हैं. भावुकता ऐसे हर शख्स की आंखों से चू रही है जैसे बरसात में कच्चा घर चू रहा होता है. आज जब टीवी पर पीएम को भावुक होते देखा तो आंसू पोंछते हुए हम भी घर से निकले. सारा देश भावुक है जी.
Image embed
Image embed
भाईसाब भावुक तो पूरा देश है हमारा. एक खोजोगे हजार मिलेंगे. "जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी" वाला सीन देखकर भावुक हो जाते हैं हम. फिल्मों के आखिर में जब सब अच्छा हो जाता है तो भावुक होते हैं. लाल बत्ती पर कंधे पर मरियल सा बच्चा चिपकाए भिखारन को देखकर भी भावुक होते हैं. अगर कोई गाड़ी ज्यादा स्पीड पोंकती बगल से निकल जाए तो भावुक होकर गरिया देते हैं. लेकिन इस भावुकता में वो बात नहीं है. इस भावुकता की कोई औकात नहीं है. पहले भावुक होने की योग्यता अर्जित करो. फिर तुम्हारे रोने पर तुमको डिफेंड करने के लिए पीछे भारी भीड़ खड़ी होगी.
ये भी पढ़ें: शादी के लिए पैसे निकालना चाहते हो तो तैयार रहो इन शर्तों के लिए! दुनिया को एक करना है तो नोट फूंक दो, सिक्के गला दो      

Advertisement

Advertisement

()