अजयेन्द्र उर्मिला त्रिपाठी. ये उन सज्जन का नाम है, जिनकी तस्वीर आप बाईं तरफ देखरहे हैं. सोशल मीडिया के अच्छे जानकार हैं. अपने ट्विटर हैंडल के अलावा देश-विदेशके बड़े लोगों के ट्विटर हैंडल पर नजर रखते हैं. उनसे कुछ अच्छी चीजें निकालकरलोगों के लिए परोसते रहते हैं. अजयेन्द्र ने लल्लनटॉप के रीडर्स के लिए दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्विटर हैंडल खंगाला. इससे उन्हें कुछ दिलचस्पचीजें हासिल हुईं, जिसे वो शेयर कर रहे हैं. आप भी पढ़िए.पहले हमने दो तरह के नेता देखे थे. एक वो थे, जो भोले-भाले लोगों को वायदे-विकास कीबातें करके वोट ले जाते थे. दूसरे वो थे, जो हिन्दू-मुस्लिम और जात-पात की रेखाखींच के वोट ले जाते थे. इन सभी में हम थोड़े पढ़े-लिखे और जागरूक लोग "बिकाऊ" और"रेडिकल" लोगों को गालियां देके अपना मन हल्का कर लेते थे. हमें दूर-दूर तक अपनीतरह बात करने वाले लोग नहीं दिखते थे, जो स्वराज-संविधान-सच्चे लोकतंत्र के लिए वोटकरें. दिखते थे तो हमारी तरह बंधे हुए "एक्शन-रहित" कि तभी "नायक" फिल्म को 200 बारदेख अपने आप को "शिवाजी राव" मान चुके एक आदमी का प्रवेश हुआ. नाम था अरविन्दकेजरीवाल. लोकतंत्र, पारदर्शिता, स्वराज की बात करता यह शख्स सिस्टम से लड़ता हुआ हमसबका चहेता बन गया और नतीजा ये कि 14 फरवरी, 2015 को अरविन्द केजरीवाल ने दूसरी बारदिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनकी ईमानदारी, स्वराज के प्रति सच्ची निष्ठाऔर लोकपाल लाने की तैयारी ने बाकी "करप्ट" दलों में खलबली मचा दी. 30 फरवरी 2015 कोसभी दलों के नेताओं ने एक गुप्त बैठक की और अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ एक साजिशरची. साजिश उन्हें बदनाम करने की. और फिर क्या था, "साजिद खान'' से मिलीभगत करकेइन्होंने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की जगह उनके हमशक्ल को बैठा दिया. अब यहहमशक्ल अरविन्द केजरीवाल, हमारे नेता को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.मुझे पता है आपको यकीन नहीं हो रहा होगा. तो ओरिजिनल अरविन्द केजरीवाल के ट्वीटपढ़िए, आप लिखावट के अंतर को देख के खुद समझ जायेंगे कि अभी वाला हमशक्ल है. #आज कलअरविन्द केजरीवाल का हमशक्ल भी इसी बात को बोलता रहता है कि मैं क्या करूं? पुलिसमेरे कंट्रोल में नहीं, LG के कंट्रोल में है. #अपने असली अरविन्द ने कसम खाई थी किसरकार में बैठे गद्दारों को जेल पंहुचा देंगे. हमशक्ल आज-कल संतोष कोली की मां कोजेल भेज रहा है. #असली केजरीवाल ने कहा था कि कोई आलोचना भी करे तो उसका स्वागतकरिए. हमशक्ल स्वागत तो छोड़िये, सुनता ही नहीं है. #कोहराम मचाने की बात करता इसदेश का सपूत हर मामले में आज-कल खामोश है. क्या आपको अब भी यकीन है ये असली वालाहै? # अब बताओ ये पढ़ के. असली वाला "We, The People" की बात करता था. हमशक्ल "WhoThe People" की बात करता है. # असली केजरीवाल ने कहा था कि नेता नहीं बैठेगा जीविधानसभा-राज्यसभा-लोकसभा में, आम आदमी बैठेगा. सुशील गुप्ता के चयन के बाद तोमानोगे आप लोग कि यह साजिश है दूसरे दलों की. अपना कभी नहीं करता ऐसा. # ये हैहमारा असली अरविन्द केजरीवाल. कहां गया इसे ढूंढो :( #ये तो हमारे वाले ने किया भीथा. फिर हमशक्ल के आते ही उसने हटवा दिया सब हिसाब-किताब. #अबकी बहुत धांसू सबूतहै, ये देखो. #अच्छा अब ऐसा सबूत दूंगा जिसे "Refuse" नहीं कर पाओगे. ये देखो...--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: AAP के लिए कुमार विश्वास से बड़ी मुश्किल आ गई है अब कुमार ने इसकविता के जरिए केजरीवाल पर हमला बोला कुमार विश्वास के हालात पर सबसे सही बात इसआदमी ने कही है! कुमार विश्वास और केजरीवाल के बीच हुई लड़ाई की असल वजह वीडियो मेंदेखें कौन हैं सुशील गुप्ता, जिन्हें आप की ओर से राज्यसभा भेजा जा रहा है