विनीत दी लल्लनटॉप के रीडर और पक्के वाले दोस्त हैं. बलिया से हैं. जहां सेचंद्रशेखर प्रधानमंत्री बने थे. उन्हीं ने देवस्थली विद्यापीठ स्कूल खोला थाजिस स्कूल में पढ़े हैं विनीत. आजकल मुंबई में रहते हैं और वहीं से दुनिया देख रहेहैं. अपने देखे सुने का तमाम एक्सपीरिएंस लल्लन के साथ भी बांटते हैं. अपने दोस्तमकालू से परेशान रहते हैं, उसके किस्से भेजते हैं. आप भी पढ़िए.--------------------------------------------------------------------------------मेरा वाहियात और सौ फीसदी अन-वांटेड दोस्त मकालू आज सुबह सुबह मेरे घर आ टपका. हाथमें एक पर्ची लेकर आया था. मुझे लगा राशन की दुकान से सामान लाने के लिए भाभी जी नेलिस्ट दी होगी. लेकिन मैं हमेशा की तरह गलत था. कमीन कुछ और ही लिख कर आया था.मुझसे पूछा - गुरु भाभी कहां हैं? पार्क में गयी हैं. अपनी सहेली के साथ. हाथ मुंहतो धो लिया होगा? हां. नश्ता-पानी? कर लिया है. शौच और स्नन वगैरह? अबे पागल होक्या? बिन शौच किए नश्ता कर लूंगा क्या. बोला - गुरु आजकल किसी का कुछ नहीं पता.खैर तुम पहले तैयार हो जाओ कुछ काम है. फटाफट ये लुंगी उतारो और पैंट बुशर्ट पहनलो. अब मेरा मुंह न देखो. सवाल न पूछो. फटाफट पहन लो बस. जूते भी डाल लेन. मैंने कईबार वजह जानने की कोशिश की लेकिन मकालू ने मुंह ही नहीं खोला. कोई चारा नहीं था सोमैं तैयार हो गया. मकालू कुर्सी खींचकर बोला - गुरु बैठ जाओ. खुद सामने दूसरीकुर्सी पर बैठ गया. अब मुझे झुंझलाहट हो रही थी. कई बार पूछ चुका था कि ये सब कराक्यूं रहे हो. लेकिन कम्बख़्त कोई जवाब ही नहीं दे रहा था. अब मकालू ने किसीदार्शनिक की पर्चा पढ़न शुरू किया - गुरु मेरा दिल बहुत भरा हुआ है. बहुत कुछ कहनचाहता हूं. शुरुआत मैं तुमको धन्यवाद देने से करूंगा कि तुम मुझे इतन प्यार करतेहो. मुझे स्कूल से लेकर कॉलेज तक नक़ल कराने के लिए धन्यवाद. अपने मौसा से सिफारिशलगाकर मुझे नौकरी दिलाने के लिए धन्यवाद. कल जो 700 रुपये उधार दिए थे उसके लिए खासतौर पर शुक्रिया. लेकिन कुछ कड़वा सच भी है जिसकी वजह से मुझे तुमको अपन मित्र कहनेमें शर्म आती है. मुझे शर्म आती है कि तुम आज तक मिडिल क्लास आदमी क्यूं हो? लेकिनमेरी वजह से तुम जरूर एक दिन बड़े आदमी बनोगे. तुझे शर्म आती है? अबे मैं तो आज भीमिडिल क्लास हूं और तू क्या मदद करेगा मेरी. और यही बोलने के लिए तूने मुझे राजाबाबू बनया है? - मैं हैरान था. गुरु तुम बीच में ज्यादा पकर-पकर न बोलो. बस सुनोध्यान से. मकालू ने मेरी बातों पर बिल्कुल ध्यान न देते हुए पढ़ना शुरू किया - बताओतुम अपर क्लास में शामिल होन चाहते हो या नहीं? बिल्कुल चाहता हूं - मैंने जवाबदिया. गुरु बोल रहा हूं न कि बीच में न बोलो - मकालू उठा. पलंग पर पड़ा मेरा गमछाउठाया. स्टडी टेबल से टेप उठाया. मेरी कुर्सी के पीछे आया और झटके से मेरा हाथ पकड़कर पीछे बांध दिया और मेरी मुंह पर टेप लगा कर वापस अपनी कुर्सी पर बैठ कर दुबाराशुरू हो गया - तुम अमीर बनना चाहते हो या नहीं? अपने बच्चों के लिए अच्छा भविष्यचाहते हो या नहीं? मैंने कहा - पहले तू मेरा मुंह खोल फिर बताता हूं. लेकिन असल मेंजो आवाज बाहर आई वो थी - कूं कूं- कूं कूं. मकालू नॉन स्टॉप जारी रहा - तुम तोजानते ही हो कि मैं कितना विद्वान आदमी हूं. फिर भी मैं सामान्य मानवी की तरह रहताहूं. सिर्फ 200 जैकेट है मेरे पास. दो चार कलर शेड बच गया है वो भी ले लूंगा. आज कलखेतों में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है. जो समृद्धि का प्रतीक है. कुछ बेवकूफलोग शिकायत कर रहे हैं कि उसे छुट्टे जानवर चर रहे हैं. तो बता दूं कि किसानों कोध्यान में रखकर उन्हें छुट्टे जानवरों को भगाने का काम दिया गया है. इतना अनाज तोबच ही जाएगा खेत में कि किसान खाए बिन नहीं मरने वाले. नौजवानों को असली वाली नौकरीतो मिलने से रही तो राष्ट्रप्रेम के नाम पर उन्हें गौरक्षक दल से लेकर ऑनलाइन एवंऑफलाइन ट्रोल दल में तब्दील कर दिया गया है. खाली दिमाग शैतान का घर होता है न. औरअब इस देश में सिर्फ हिन्दू त्योहार ही धूमधाम से मनेगा. अगर कोई और अपना त्योहारमनाने कि कोशिश करेगा तो हम उस त्योहार के सामने झूठा ही सही लेकिन एक प्रतीकात्मकत्योहार खड़ा कर देंगे. जैसे इस बार क्रिसमस के सामने तुलसी दिवस को लॉन्च कर दियाथा. मैं चाहता हूं कि स्वदेशी आंदोलन के नम पर भी एक कानून बने जिसके हिसाब से सबकोपतंजलि का सामान खरीदन अनिवार्य हो. सबका आधार कार्ड और डेबिट कार्ड पतंजलि के बैंकअकाउंट से जोड़ दिया जाये. हर महीने का राशन होम डिलीवर हो जाए और पैसा आटोमेटिकलोगों के खाते से कट जाए. एक और कानून बनना चाहिए कि कोई भी अपनी बीवी और मोदी जीके खिलाफ एक शब्द नहीं बोलेगा. अगर विरोध में बोला तो उसकी सैलरी बीवी के खाते मेंऔर वोट सीधे मोदी जी को जाएगा. जहां तक बीवीयों का सवाल है मुझे गुप्ता की बीवीबहुत सही लगती है. अगर मौसम की बात करें तो मौसम बहुत ठंडा है लेकिन मेरे लिए बहुतआशिकाना और सुहाना है क्यूंकि मैंने अभी अभी नई रजाई ली है तो तुमको मेरी चिंताकरने की आवश्यकता नहीं है. वैसे भी मुझे बचपन से संघर्ष करने की आदत है. बस अब मैंअपनी बातों को विराम देता हूं. मुझे तुमसे बात कर के बहुत ख़ुशी हुई. गुरु कोईफीडबैक या सुझाव हो तो मकालू एप्प पर लिखना. मुझे मेल भी कर सकते हो और पत्र भी लिखसकते हो. ये अलग बात है कि मैं पढूंगा नहीं. मित्र मेरी मन की बात सुनने के लिएबहुत बहुत शुक्रिया. आभार. मकालू उठा. अपन पर्चा समेटा. फिर मेरी तरफ बढ़ा. मुझे लगाअब मकालू मेरा हाथ और मुंह खोलने वाला है. विद्या कसम मैं साले को बहुत कूटने वालाथा. लेकिन वो मेरे सामने आया और झुककर उसने मुझे नमस्कार किया और जैसे बड़े नेतास्टेज से हाथ हिलाते हुए उतरते हैं और हेलीकाप्टर पर बैठ कर गायब हो जाते हैं.मकालू भी हाथ हिलाता हुआ गायब हो गया. दो घंटे बाद मेरी बीवी आई तो उसने मेरा हाथखोला. उसे लगा घर में डाका पड़ा गया है. मैं सुबह से मकालू को ढूंढ रहा हूं. अगर आजमैंने उसे कुत्ते कि तरह कूं कूं न कराया तो मेरा भी नम नहीं. मकालू की बातें कानमें धरिए और योगी जी के मन की बात देखिए, फुल्ली लल्लनटॉप.--------------------------------------------------------------------------------मकालू के और किस्से:'रात में बाबाओं की दुकान सजाने वाले चैनलों को दिन में ज्ञान देने का कोई हक नहीं'गौरी लंकेश की मौत पर हंसने वालों के लिए सबसे सही बात इस आदमी ने बोली है!‘बराला कांड’ पर सबसे सही बात इस आदमी ने कही है! गाय दूध देना बंद कर दे तो उसका क्या होता है?घर और काम की टेंसन से मुक्ति चाहिए तो बाबा के पास नहीं, मेरे साथ ‘बी बा’ चलो:मकालूक्या पीएम मोदी सच में कभी छुट्टी नहीं लेते?भौकाली अप्रेजल लपकना है तो ‘मकालू कोचिंग’ जॉइन करोसोशल मीडिया पर गालियों से बचना है तो ‘बच्चन अन्ताब’ बन जाओसूट बूट पहना के बिठा देने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता: मकालूअगर आप भी सिगरेट और चाय उधार की पीते हैं तो ये पढ़िए!