9 जनवरी 2018 को नया साल पर्याप्त पुराना हो चुका होगा. लेकिन सब टीवी यानी SABचैनल इस दिन नया इतिहास रचेगा. 'जीजाजी छत पर हैं' नाम का एक नया शो शुरू हो रहाहै. इसके ट्रेलर्स धकापेल आ रहे हैं. और अब 9 तारीख भी आ चुकी है तो शो भी आयासमझो. अखबार में भी ऐड आ गया है.Image: हमारा चाइनीज फोनइनको इस सीरियल का आइडिया ऐंड टीवी के "भाभी जी घर पर हैं" से आया होगा. होगा क्याआया है, एक ही प्रोडक्शन हाउस के हैं भई. भाभी जी..वालों को स्टार प्लस कीपुनर्जन्म विशेषज्ञ एकता कपूर के 'कहीं तो होगा' से आइडिया आया होगा. कहीं तो होगासे बालाजी टेलिफिल्म्स ने एक सवाल फिजां में छोड़ा था. बाकी सब लोग उसका जवाब देरहे हैं. एक सीरियल धमाके से चल रहा है. एक आने वाला है. अब ये सीरियल भी जल्दी हीआ सकते हैं. नाम हम बता देते हैं. जिसका मन हो उठा ले. क्रेडिट देकर.1. ससुर जी बिस्तर पर हैं.2. बुआ जी मंदिर पर हैं.3. देवर जी हीरो स्प्लेंडर पर हैं.4. फूफा जी चेयर पर हैं.5. दादा जी वेंटिलेटर पर हैं.ये सीरियल अगली चार पांच मोदी सरकार खींच ले जाएंगी. माफ कीजिएगा, 2014 के बाद हमAD को मोदी सरकार पढ़ने लगे हैं. मोदी सरकार के पांच साल= 1AD. अब आप एड़ी चोटी काजोर लगाकर गुणा भाग कीजिए, हम सीरियल पर आते हैं. अगर इतनी रिश्तेदारों वाले सीरियलदेखकर भी आपका पेट नहीं भरा है तो निराश होने की जरूरत नहीं. जैसे हमारे देश मेंजाति व्यवस्था बहुत पेचीदा है वैसे ही रिश्तेदार व्यवस्था भी. हमारे यहां अंकल आंटीकहकर मामा मामी, मौसा मौसी, ताऊ ताई, बुआ फूफा को नहीं निपटाते. सबके लिए अलगरिश्ते का नाम है तो सबके लिए अलग से सीरियल भी बनेगा. पाजिटिव बने रहो.अब जान लो 'जीजाजी छत पर हैं' का किस्सातो भैया इस सीरियल में जो लड़की जीजाजी को छेड़ती नजर आ रही है उसका नाम है इलायची.इलायची का किरदार हिबा नवाब निभा रही हैं. और जीजाजी यानी पंचम के रोल में हैंनिखिल. पंचम बाबू कुंवारे हैं. और यहां दिल्ली एनसीआर में बैचलर्स को आतंकवादी समझाजाता है. कोई रहने का ठिकाना नहीं देता. इसलिए पंचम बाबू झूठी शादी रच लेते हैं.किराए पर घर लेने के लिए. इस षड्यंत्र के दम पर पंचम को इलायची के पापा मुरारी केघर में कमरा मिल गया है. पंचम के कुंवारे होने का राज़ सिर्फ इलायची को पता हैइसलिए वो जीजाजी कहकर छेड़ती रहती है. पंचम बाबू सिंगर बनने का सपना पाले हुए हैं.लेकिन स्ट्रगल की राह कठिन है. अत: वो मुरारी की लहंगे की दुकान पर सेल्समैन भी लगेहुए हैं. इससे ज्यादा कहानी हम नहीं खोलेंगे. कुछ तो देखने के लिए भी होना चाहिए.एक बार चस्का लग गया तो पूरी जिंदगी देखते रहोगे.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:क्या राजस्थान में फिल्म पद्मावत पर लगी रोक की असली वजह एक एनकाउंटर है?भोजपुरी अश्लील गाने: सिंगर कल्पना पटवारी को मुन्ना का जवाबबॉलीवुड में आज तक एक ही हॉरर फिल्म बनी है: राज़बिमल रॉय: जमींदार के बेटे ने किसानी पर बनाई महान फिल्म 'दो बीघा ज़मीन'