बेंजामिन नेतन्याहू भारत टूर पर हैं. ऐसे मौके कम होते हैं कि किसी और देश के नेताहमारे देश आए हों. क्योंकि अक्सर हमारे प्रधानमंत्री जी खुद उनके घर जाकर मिल आतेहैं. नेतन्याहू की यात्रा को लेकर जबर प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है. कि इनकीयात्रा से भारत को बड़ा फायदा होगा साढ़े तीन हजार समझौते होंगे. इजराइल भारत मेंबनने वाली चाय के लिए अदरक कूट के देगा. इजराइल कोई नई आकाशगंगा खोजेगा तो तीन चारग्रह भारत के लिए अलॉट कर देगा. इंसानी मूत्र से पेट्रोल बनाकर पेटेंट हमारे नाम करदेंगे. अलबत्ता हम भूखे नंगे थे, इनके यहां से वापस जाते ही यहा बीयर की गंगा बहनेलगेगी. अमा फुटो यार हमको सिखा रहे हो गाना. हम भी फेसबुकिये हैं यार.Image: Reutersनेतन्याहू की इस यात्रा से सबसे ज्यादा फायदा खुद नेतन्याहू को होगा. 21 अक्टूबर1949 से लेकर आज तक उस आदमी को इतना ज्ञान नहीं मिला जितना तीन दिन के इंडिया टूरमें मिल गया. इजराइल के बारे में नेतन्याहू की जानकारी बेहद सीमित थी. नेतन्याहू केबारे में नेतन्याहू की जानकारी सीमित थी. यहां पहुंचे तो मोदी जी ने उनको सोशलमीडिया ट्रेंड्स दिखाए. तब नेतन्याहू को अपने और अपने देश के बारे में वो बातें पताचलीं जो गूगल और विकीपीडिया पर भी नहीं हैं. यहां का जियो पर प्रतिदिन एक जीबी डेटाप्राप्त करने वाला फेसबुक फ्रीक बताता है कि जितने पंगे नेतन्याहू ने अपनी मिलिट्रीलाइफ में नहीं लिए उतने चार दिन में ले लिए. नेतन्याहू ने सलाहुद्दीन, हाफिज सईद,दाउद, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से भारत को मुक्ति दिलाने का बीड़ा उठाया है. निर्मलबाबा, भूतपूर्व संत रामपाल, टॉर्च संत आसाराम, माल्या, सलमान खान इन सबसे भारत कोबचाने का जिम्मा नेतन्याहू ने ले लिया है. ये बातें नेतन्याहू को फेसबुक पोस्ट्सपढ़कर पता चलीं.Image: Facebookनेतन्याहू के सामान्य ज्ञान में भयंकर इजाफा हुआ. उन्हें पता चला कि अब उनके देश कीखुफिया एजेंसी मोसाद और रॉ एक साथ मिलकर काम करेंगे. उन्हें थोड़ा अफसोस भी हुआ किमोसाद को इतना बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार उनसे पूछना तो चाहिए था. नेतन्याहूताज का दीदार करने जाएंगे. ये बात तो मोदी जी ने फोन पर नेतन्याहू को बता दी थी.लेकिन उनकी अगवानी की सलाह सीएम योगी की बजाय मेमे वाले दीपक शर्मा को दी जा रहीहै. ये बात उन्हें सोशल मीडिया से ही पता चली.Image: PTIहमको अभी तक क्या मिला. पीएम को एक बार फिर प्रोटोकॉल तोड़ने का मौका, कांग्रेस कोएक वीडियो स्टोरी, ट्विटर को मेमे, वेबसाइट्स को 10 things to know, टीवी चैनलों को'बड़ी बहस.' और इजराइल की तो इक्कीसों उंगलियां घी में मुंडी कड़ाही में है. उनकामुखिया दोनों हाथो से ज्ञान बटोर रहा है. यहां ताज का दीदार करेंगे और 125 करोड़देशवासियों की दुवाएं लेकर जाएंगे. हमारी जीडीपी इत्ती तेजी से आगे बढ़ रही है.अर्थव्यवस्था पहले से चौचक है. इसमें इजराइल क्या बढ़ाएगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:थंडरबोल्ट: सबसे जांबाज मिलिट्री ऑपरेशन, जिसमें बेंजामिन नेतन्याहू के भाई शहीदहुए थेपीएम मोदी के दोस्त नेतन्याहू को लोग ‘बीबी’ क्यों कहते हैंवेश्या को पैसे और बड़े घोटाले का जिक्र, इजरायली पीएम के बेटे का ऑडियो वायरलदिमाग हो तो मोदी जी जैसा, 2022 के गुजरात चुनाव की चाल अभी से चलेंगे!