The Lallantop
Advertisement

मन लागो मेरो यार पब्लिसिटी में

अध्यात्म के रास्ते पर चलते चलते कभी पॉलिटिक्स और कभी पब्लिसिटी स्टंट का शॉर्टकट लेने वाली साध्वियां.

Advertisement
pic
2 मई 2016 (अपडेटेड: 2 मई 2016, 10:45 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुछ दिन पहले हमने टीवी में देखा एक साध्वी जी को. उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ में पधारी थीं. मांग कर रही थीं अलग अखाड़े की. मांग करते करते गड्ढा खुदवाया और बैठ गई समाधि. पुलिस आई. उनको समाधि से उठा कर पहुंचा दिया जेल. आदमी साधु तब बनता है जब उसका इस दुनिया से मोह हो जाए भंग और वो संसार सागर का लोभ मोह त्याग कर चल दे जंगल. लेकिन अब जंगल ज्यादा रहे नहीं तो ये साधु और साध्वियां भजन पूजन करने पहुंच जाते हैं पॉलिटिक्स में. वहां ऐसा प्रवचन झाड़ देते हैं कि लोगों के कान से कीड़े गिर जाते हैं. ऐसे ही कुछ हटके बोलने और कर डालने के लिए मशहूर हैं ये साध्वियां, जो कभी किन्हीं वजहों से खबरों में रही हैं-
1. साध्वी प्राची: एम ए हैं और पी एच डी भी. लेकिन डिग्री का असर बोलने पर नहीं पड़ता. खुल कर बोलती हैं, कुछ भी आंय बांय सांय. कुछ दिन पहले विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन में एक बुजुर्ग जवान को 11 बच्चे पैदा करने पर सम्मानित किया था. हिंदुओं को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी. बराबर खबरों में रहती हैं. लेटेस्ट विवादित बयान था इनका जब कहा था पार्लियामेंट में आतंकी बैठते हैं.
Source: PTI
Source: PTI

2. साध्वी निरंजन ज्योति: केंद्र सरकार में फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर हैं. पहली बार सांसद बन कर सीधे मंत्री बनना आम बात तो है नहीं. इसलिए चर्चा में हमेशा बनी रहती हैं. भले कोई उल्टा सीधा बयान ही देना पड़े. दिल्ली चुनावों के दौरान रामजादों और हरामजादों का मतलब समझाया था. मोदी जी को युगपुरुष बताने से लेकर हिंदुओं को अपनी बेटियों की रक्षा करने की सलाह भी दी. अभी कुछ दिन पहले बिजनौर में NIA अफसर तंजील अहमद का मर्डर हुआ था. मीडिया वालों ने इनसे रिएक्शन पूछा तो उनको पाकिस्तानी बता दिया. फिर खुद ही सफाई दी कि टीवी अखबार देखती नहीं इसलिए ज्यादा कुछ पता नहीं रहता है.
niranjan-l1
niranjan-l1

3. साध्वी सरस्वती: उम्र बहुत ज्यादा नहीं है सिर्फ 18 की हैं लेकिन जब तेज आवाज में बोलती हैं तो सुनने वालों का खून उबल पड़ता है. विश्व हिंदू परिषद की स्टार प्रवक्ता हैं. 'काश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा' कविता जिसने सुनी होगी उसे इनके गुस्से का पता होगा. कभी ये भी कहा था कि भारत में पाकिस्तान की तारीफ करने वाले को जूते मारने चाहिए.
sadhvi saraswati ji

4. साध्वी त्रिकाल भवंता: इस किस्से की शुरुआत इनसे की थी हमने. उज्जैन में चल रहा है सिंहस्थ कुंभ. वहां अलग अखाड़े की डिमांड करते हुए जिंदा समाधि लेने की ठान ली. पुलिस ने प्रोग्राम रोका और साध्वी को अरेस्ट कर लिया. इनका असली नाम है अनीता शर्मा. ये भी कहते हैं कि वो पी एच डी करके अध्यात्म से जुड़ी हैं. उनकी मांग है महिला साध्वियों के शाही स्नान लिए अलग घाट बनाया जाए. अखाड़ा परिषद के महंत ज्ञानदास ने जबरदस्ती उनके हाथ से एक बार माइक छीन लिया था तो साध्वी ने कहा  'यह शील भंग का प्रयास है'.
trikal bhawanta

5. राधे मां: इनके नाम पर जब एक बार बमचक शुरू हुई तो फिर खत्म होती नहीं दिख रही थी. इसकी शुरुआत कैसे हुई वो देखो. जुलाई 2015 में निक्की गुप्ता नाम की औरत ने इनके नाम से पुलिस में शिकायत की. साथ में नाम लगाया अपने पति नकुल गुप्ता का. कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं. राधे मां उनकी हेल्प कर रही हैं. साथ ही ये भी कि वो लोग उससे आश्रम में जबरदस्ती काम करा रहे हैं. एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने भी एक FIR दर्ज कराई. सेक्शुअल हैरेसमेंट की. उसके बाद भक्तों को थूक कर प्रसाद खिलाने वाले, फिल्मी गानों पर डांस वाले वीडियो वायरल होने लगे. उनके नासिक कुंभ में जाने पर बैन लगा और नवंबर 2015 में जूना अखाड़ा से बाहर कर दिया गया. राधे मां का लेटेस्ट अपडेट क्या है, किसी को नहीं पता.
radha-maa

6. साध्वी ऋतंभरा: वृंदावन में आश्रम है और उसमें अनाथ बच्चों को ठिकाना दिया है. खास तौर से लड़कियों को. राम जन्मभूमि आंदोलन में दूसरे नंबर की महिला थी. कभी पॉलिटिक्स में भी जलवा था लेकिन अब विवादों से नाता तोड़ अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. शनि सिगनापुर मंदिर में जाने वाली और अब बाकी मंदिरों का नंबर लगाने के लिए तैयार बैठी तृप्ति देसाई पर इनका कमेंट आया था. कि आंदोलन कर रही महिलाओं को अटल नहीं होना चाहिए. हर पौराणिक जगह के कुछ नियम कायदे होते हैं. इनको अपने अंदर फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखनी चाहिए.
ritambhara

7. उमा भारती: केंद्रीय मंत्री हैं जल संसाधन और गंगा सफाई डिपार्टमेंट की. राम जन्मभूमि आंदोलन में नंबर वन की पोजीशन थी इनकी. पिछले साल बनारस में गंगा सफाई के लिए हुई थी मीटिंग. इसमें 47 लाख रुपए खर्च होने पर बड़ा बवाल हुआ था. फिलहाल गंगा की सफाई पर पूरा ध्यान और बयान दे रही हैं. लेटेस्ट बयान आया है उनका सूखे पर. आइडिया दिया है कि नदियों में इंटर लिंकिंग सिस्टम बना कर सूखे से निपटा जा सकता है.
Uma Bharti

8. साध्वी प्रज्ञा: प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिलहाल जेल में हैं. मालेगांव बम धमाकों में कुछ और लोगों के साथ उन पर भी केस चल रहा है. स्कूल के जमाने में उनके मोटर साइकिल के शौक से लेकर उनकी खूबसूरती के चर्चे हमेशा छाए ही रहे. लेकिन अभी वक्त बदल चुका है. बताया जाता है कि उनको कैंसर है और इलाज कराने के लिए भी जमानत नहीं मिल रही.
Sadhvi+Pragya



 

Advertisement

Advertisement

()