बीबी हूं जी, हॉर्नी हसीना नहीं हर रात तेल और मसालों की बू से लबालब इस हरारत भरेबदन को बिस्तर तक पहुंचाते हुए अपने दिलो-दिमाग पर जमी औरताना किचकिच को साफ करतीचलती हूं. माफी चाहती हूं कि आज भी तुम अपने बिस्तर पर हॉर्नी हसीना की जगह बहस केलिए पिल पड़ती बेस्वाद बीवी ही पाने वाले हो.बीवी जो जिस्म नहीं रह गई, जुनून नहीं रह गई. बस एक थुलथुले, लिजलिजे गोश्त मेंतब्दील हो चुकी है. बीवी जिसके बदन में नजाकत और शरारत भरी कामुक शिरकतों को महसूसकरने की कवायद में मनहूसियत ही हाथ लगा करती है.(पतनशील पत्नियों के नोट्स किताब का एक अंश)-------------------------------------------------------------------------------- बस्टी ब्यूटियों का तिलिस्म जिस मुल्क में देवियों तक को भरपूर उभारों और गोलाइयोंवाले उरोजों के साथ रचा गया हो, वहां बेहाल और ऊलजुलूल अनुपात वाली छातियों कीमालकिन होने का जुर्म छोटा नहीं हो सकता है. सच कहूं तो मैं किसी ऐसी औरत से मिलनेको बेताब हूं जो अपनी छातियों की दरार में बेशर्म हकीकत बनकर उभरती झुर्रियों कीझलक से परेशान न होती हो. जो अपने सीने पर पसरते हुए सफेद धारियों के जंगली जाल सेखौफ न खाती हो.(पतनशील पत्नियों के नोट्स किताब का एक और अंश)--------------------------------------------------------------------------------अगर किसी की पत्नी ऐसा बोले तो हिंदुस्तान के समाज में ये कुफ्र ही माना जाएगा.क्योंकि आम तौर पर हमारे समाज में औरतों की चुप्पी ही उनका एक्जिस्टेंस मानी जातीहै. अगर बोलें तो सोशल ऑर्डर के टूटने का खतरा मंडराने लगता है. ये तो मानी हुई बातहै कि हर किसी को बीवी एक रबर बैंड की तरह चाहिए. जैसे चाहिए, खींच लीजिए. दिन भरकाम कराइए, फिर कहीं कोने में डाल दीजिए. पर रात में बीवी हॉर्नी हसीना ही होनीचाहिए. कितने ऐसे केस आते हैं जिसमें थुलथुल पति अपनी पत्नी से एक्रोबैट वाले करतबकरने को कहता है. ना करने पर मार-पीट सब हो जाती है. फिर पति अपना अधिकार भी छीन केलेता है. क्योंकि मैरिटल रेप का कॉन्सेप्ट तो है नहीं इंडिया में. कॉन्सेप्ट तोपीरियड का भी नहीं है. औरत के अलावा कोई नहीं जानता कि उसे पीरियड आ रहे हैं.ये बातें एक लड़की कह रही हैऔरतों की इन सारी बातों को नीलिमा चौहान लिखकर लाई हैं अपनी किताब पतनशील पत्नियोंके नोट्स में. वाणी प्रकाशन से आई है ये किताब. 200 पेज की किताब में 49 चैप्टरहैं. हॉर्नी हसीना से शुरूआत होती है. ब्रा, लस्ट, तीस घटा पांच यानी पीरियड, सब पेबात होती है. शुक्रिया भी अदा किया गया है अंत में.नीलिमा चौहानकिताब में दो खूबसूरत चीजें हैं- भाषा और मुद्दे. हिंदी और उर्दू मिक्स कर बड़े हीखूबसूरत अंदाज में बातें कही गई हैं. स्पष्टता से. फिर कोई मुद्दा छोड़ा नहीं गयाहै. हर चीज पर बात की गई है. एक चीज का खास ख्याल रखा गया है. बिना किसी के दिमागपर दबाव डाले सारी बातें कह देना. शायद इसी के लिए उर्दू के शब्दों का इस्तेमालकिया गया है.क्योंकि सिर्फ हिंदी भाषा इस्तेमाल करने से कंटेंट के सीरियस होने का खतरा था. तबये किताब 'स्त्री-विमर्श' के दायरे में आने लगती. पर पतनशील पत्नियां कहां विमर्शकरना चाहती हैं. वो तो बस अपनी बात करना चाहती हैं. विमर्श आप करिए. उर्दू के शब्दह्यूमर को एक एंगल दे देते हैं. एक अदब. एक तंज. मेरे ख्याल से बहुत मजबूती सेप्रतिरोध जताने के लिए भाषा का ये इस्तेमाल बड़ा ही खूबसूरत होगा. शायद इसी वजह सेशायर बड़ी आसानी से बड़ी-बड़ी बातें कह जाते हैं.इन बातों की खूबसूरती है कि लड़कियां खुद पर हंस रही हैंअगर किताब के कुछ चैप्टरों के नाम ही देख लिए जाएं तो पता चल जाता है कि पतनशीलपत्नियां कुछ छुपाना नहीं चाहतीं. अगर मजाक के नाम पर मर्द अपनी हर बात कह सकते हैंतो औरतों को भी ये लक्जरी पब्लिकली मिले. बहुत लंबे वक्त से ये बना चला आ रहा है किकिसी भी पार्टी में कोई मर्द बड़े ही आराम से जोक्स क्रैक करने वाले की भूमिकानिभाता है और औरतें यू आर सो फनी कह के ताली पीटती हैं. पर पतनशील पत्नियां के पासभी जोक्स हैं. दे आर ऑल्सो फनी. वो किसी पेडेस्टल पर नहीं रहना चाहतीं. ना ही किसीपेडेस्टल के नीचे. तो उनकी बातें भी हैं, कुछ यूं-1. तश्तरी में मादा लेखन. 2. शरीफजादियां नहीं होतीं शराबखोर. 3. घर वापसी. 4. शादीका मेहनताना. 5. मैं भी काफिर. 6. अय्यार जनानापन. 7. बराबर की छप्पनछुरी. 8.बीवियों के माशूक नहीं होते. 9. चूंकि बोरियत भी एक मर्दाना शै है. 10. बवाल ए जानब्रा. 11. तीस घटा पांच. 12. जनाना लस्ट के लफड़े.पर ये पूरी कहानी औरतों के एक खास वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है. ना तो ये कमर परफेंटी बांध ईंट ढोने वाला वर्ग है, ना ही मर्सिडीज से निकल कर सीधा स्विमिंग पूलमें छलांग लगाने वाला वर्ग है. ये छोटे शहरों का भी नहीं है. टियर 2 या टियर 1 केशहर के एक-डेढ़ लाख रुपये महीने की कमाई वाला वर्ग लगता है. जो आराम से जिंदगी बितारहा है. इनके पास लाइफ तो है, कभी-कभी डल हो जाती है.जो भी है, ये किताब बड़े ही प्यार से लिखी गई है. क्रूर मुद्दों को उठाकर. जिनकोफेमिनिज्म का नाम सुन के कन्फ्यूजन हो जाता है, उनके लिए ये किताब प्राइमर का कामकरेगी. जिन्हें मुद्दे पता हैं, उनके ज्ञान में इजाफा होगा. पर सबसे बड़ी बात है किये किताब औरतों का एक बहुत ही मजबूत पक्ष देती है. ट्रू फेमिनिज्म. कि औरतें मजाककर सकती हैं. सेल्फ-डिप्रीकेटिंग ह्यूमर भी शामिल हैं उसमें. मतलब खुद पे हंस सकतीहैं. उन्हें हर वक्त कॉन्शस रहने की जरूरत नहीं है. उन्हें कल्चर्ड होने का दिखावानहीं करना है हर वक्त. जैसी हैं, उसमें कम्फर्टेबल हैं. मेरी नजर में ये चीज किसीभी औरत को सबसे ज्यादा मजबूत बना सकती है. विमर्श तो सिर्फ सरकार की पॉलिसी बनानेके काम आता है. पर औरतों का हंसना शुरू करना सबको विस्मय में डाल सकता है. आने वालेवक्त में ऐसी और किताबों की दरकार है.कोई भी किताब या रचना किसी पॉइंट का द एंड नहीं होती. ये किताब भी उस दायरे से बाहरनहीं है. कहीं-कहीं ऐसा लगता है कि कुछ चीजें जल्दबाजी में लिख दी गई हैं. और अच्छालिखा जा सकता था. पर लिखने वाले की नजर में शायद इतना पर्याप्त होगा.--------------------------------------------------------------------------------कन्हैया कुमार की किताब बिहार से तिहाड़ का रिव्यू यहां देखिए. चेतन भगत की किताबका रिव्यू नीचे देखिए.https://youtu.be/XMe5ZfP29mYhttps://youtu.be/vOyDRKRsn40--------------------------------------------------------------------------------बुकर प्राइज विनर किताब द सेलआउट, ट्विंकल खन्ना की किताब और कई दूसरी किताबों केरिव्यू यहां पढ़िए-'जब उसका पांचवां पति भी मानसिक रोगी निकलता है, तो वो उसे छोड़ देती है'क्या खुलासे किए हैं कन्हैया कुमार ने अपनी किताब 'बिहार से तिहाड़ तक' मेंगांधी परिवार के बाहर ये नेता दम रखता था मोदी लहर को रोकने की'मैं हर नस्ल की लड़कियों को उनकी भाषा में हैरेस कर सकता हूं, इतना तो आता ही है'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स, बप्पी लहरी की आत्मकथा है