आज के दिन नंदा पैदा हुई थीं. तिल वाली एक्ट्रेस. चार बरस पहले उनकी देह मिट्टी मेंमिल गई. पर याद. वो तो करोड़ों आंखों में बसती है. वहीं से एक सुरीली याद. मेरीवाली नंदा की याद. जिनकी आंखें गुलाबी थीं. कम से कम आनंद बख्शी साहब को तो यहीलगता था. तभी तो नंदा और राजेश खन्ना की फिल्म 'द ट्रेन' के लिए ये गाना लिखा.गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं शराबी ये दिल हो गया संभालो मुझको ओ मेरे यारों संभलनामुश्किल हो गया दिल में मेरे ख्वाब तेरे तस्वीरें जैसे हों दीवारों पे तुझपे फिदामैं क्यों हुआ आता है गुस्सा मुझे प्यार पे मैं लुट गया मान के दिल का कहा मैं कहींका न रहा क्या कहूं ऐ दिलरुबा हुआ ये जादू तेरी आंखों का ये मेरा कातिल हो गया आइएनंदा की याद में ये सुरीला गाना सुनें. पांच सुरों में.1. असली गाना सबसे पहले, रफी साहब की आवाज मेंhttps://www.youtube.com/watch?v=2rvoiBkDePY2. और उनके बाद आतिफ असलम की आवाज मेंसॉरी असली वीडियो खोजे से भी नहीं मिला. किसी मुरीद को मिले तो कमेंट बॉक्स मेंलिंक पेस्ट करें. https://www.youtube.com/watch?v=mX_pewbr-lU3. सोनू निगम की आवाज मेंhttps://www.youtube.com/watch?v=7g1M2ZqFz6E4. राघव सच्चर की आवाज मेंhttps://www.youtube.com/watch?v=Jrv9Sah1Rxc5. सनम की आवाज मेंhttps://www.youtube.com/watch?v=hgi2MYAFgE8