अब तक चल रहे 500 और 1000 रुपए के नोट बैन हो गए. उनकी जगह 500 और 2000 रुपए के नएनोट आ रहे हैं. नए नोट हमेशा कुछ खास होते हैं, न केवल डिजाइन और रंग-रोगन के मामलेमें, बल्कि सिक्योरिटी फीचर्स के मामले में भी. ये इसलिए किया जाता है कि उनकी नकलकरके किसी के लिए भी नोट छापना उतना आसान न हो. नोट बैन होने की खबर के बाद जो खबरसबसे तेजी से फैली, उसमें कहा गया था कि 2000 रुपए के नोट में GPS चिप लगी है. क्याकहा गया ऐसी खबरों में कई जगहों पर खबरें आईं कि 2000 रुपए के नोट में लगी GPS चिपकी मदद से पता किया जा सकता है कि कौन सा नोट कहां पर है. इस माइक्रो नैनो GPS चिपको सैटेलाइट की मदद से ट्रैक किया जा सकता है. ये चिप बिना किसी पावर सोर्स के कामकरेगी. ये इतना पावरफुल है कि जमीन में 120 मीटर नीचे दबे नोट को भी ट्रैक कर लियाजाएगा. अगर कहीं पर ज्यादा पैसा इकट्ठा रखा गया है, तो सैटेलाइट उसका पता लगाकरइसकी जानकारी खुद-ब-खुद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे देगी. इनकम टैक्स वाले उस जगहपर जाकर उसकी जांच करेंगे कि कहीं वो ब्लैकमनी तो नहीं है. अगर कोई इस GPS चिप कोनिकालने की कोशिश करेगा, तो नोट कट-फट जाएगा और वो किसी काम का नहीं रह जाएगा. औरक्या है हकीकत नोट को ट्रैक करना सुनने में बड़ा अच्छा लगता है, लेकिन ये सच नहींलगता. RBI ने नोट के तमाम फीचर्स बताए हैं, जिनमें इस GPS चिप का कहीं कोई जिक्रनहीं है. जब RBI नोट के बारे में छोटी से छोटी चीज बता रही हो, तो ऐसा होना लगभगनामुमकिन है कि GPS वाला फीचर न बताए. इसके अलावा जमीन के 120 मीटर नीचे से और बिनापावर सोर्स के ऐसी किसी चिप का काम करना मुमकिन नहीं है. RBI ने नोट के जो फीचर्सबताए हैं एक तरफ 1. 'सी थ्रू रजिस्टर' के साथ 2000 लिखा होगा. 'सी थ्रू रजिस्टर' कोजालसाजी रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें कुछ-कुछ हिस्से दोनों तरफ छापेजाते हैं और जब नोट को लाइट के पास लाया जाता है, तो ये पूरा दिखाई देता है. 2.2000 रुपए की लेटेंट इमेज होगी. लेटेंट इमेज यानी सीधे से न दिखने वाली इमेज. 3.देवनागरी में 2000 रुपए लिखे होंगे. 4. लगभग बीच में महात्मा गांधी छपे होंगे. 5.बहुत छोटे में ‘RBI’ और ‘2000’ छपे होंगे. 6. भारत, RBI और 2000 लिखा हुआसिक्योरिटी थ्रेड होगा. नोट को इधर-उधर करने पर थ्रेड का रंग हरे से नीले मेंबदलेगा. 7. 'मैं धारक को...' वाली बात, गवर्नर का साइन और RBI का लोगो. 8. रंगबदलने वाली इंक में रुपए के साइन के साथ 2000 लिखा होगा. 9. अशोक स्तंभ होगा. 10.महात्मा गांधी 11. ऊपर बाईं तरफ और नीचे दाईं तरफ छोटे से बढ़ते हुए में नंबर पैनलजिन्हें दिखाई नहीं देता, उनके लिए: 12. उभारकर छापे गए महात्मा गांधी के पोर्टेट,अशोक स्तंभ, ब्लीड लाइंस और आइडेंटिटी मार्क होंगे. 13. दाईं तरफ उभारकर छापा गया2000 रुपया. 14. बाईं और दाईं तरफ छापी गई 7 एंगुलर ब्लीड लाइंस दूसरी तरफ 15. बाईंतरफ नोट के छापे जाने का साल 16. स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत लोगो 17. बीच से हल्कासा बाईं तरफ तमाम भाषाओं में दो हजार रुपए लिखा होगा. 18. मंगलयान का चित्र 19.देवनागरी में 2000 20. नोट 166mmx66mm होगा.--------------------------------------------------------------------------------क्या आपको पता है कि नोट बैन होने से सबसे खुश कौन है? ये वीडियो देख लो:https://www.youtube.com/watch?v=atRj-yF4SBs-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ लो:काले धन को सफेद बनाने आधी रात को यहां पहुंचे लोग'नोट बैन' के बाद इन 3 लोगों को मिलना चाहिए वीरता और मूर्खता पुरस्कारकाले धन वाले अब क्या करेंगे और असल में उन्हें क्या करना चाहिएनोट हटाने का प्लान बाबा रामदेव ने बनाया था!मोदी के अलावा केवल इस आदमी को पता था कि नोट बैन होने वाले हैंमोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगेमोदी जी ने जोक फैक्ट्री का प्रोडक्शन भी बढ़वा दिया है500 और 1000 के नोट बंद, जानें अब क्या करेंइधर बड़े नोट बैन हुए, उधर दूल्हा बिदक गयाअब से 500 और 2000 रुपए के बस यही वाले नोट लेना