The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • radio zubani series by mahendra modi part 5 when 15 year girl cried over his character during play

'जब नाटक में रोई तवायफ का रोल प्ले करती बच्ची'

रेडियो जुबानी-5: 'बड़े भाई को थप्पड़ मारने का किस्सा सालों बाद बना रेडियो नाटक का हिस्सा. ये कलाकार लोग पागल होते हैं क्या?'

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
14 मार्च 2016 (अपडेटेड: 12 मई 2016, 10:39 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पेश है ‘दी लल्लनटॉप’ की नई सीरीज ‘रेडियो जुबानी’ की 5वीं किस्त. इस सीरीज में हम आपको महेंद्र मोदी के लिखे रेडियो से जुड़े किस्से पढ़ा रहे हैं. बीकानेर में पैदा हुए महेंद्र मोदी मुंबई में रहते हैं. रेडियो में 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियेंस है. विविध भारती मुंबई में लंबे वक्त तक सहायक केंद्र निदेशक रहे.
mahendra modi-2
पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी किस्त में आपने छोटे से बच्चे की रेडियो के लिए शुरुआती दीवानगी पढ़ी. अब पढ़िए कि जब बड़े भाई को थप्पड़ मारने का किस्सा सालों बाद बना रेडियो नाटक का हिस्सा.
  नाटक हर इंसान की. नहीं, शायद इंसान ही नहीं, हर प्राणीकी ज़िंदगी का एक ज़रूरी हिस्सा होता है. आपने देखा होगा कुत्ते अक्सर आपस में खेलते हैं. एक दूसरे को काटने का अभिनय करते हैं. मगर चोट नहीं पहुंचाते. आपका पालतू कुत्ता जब आपके साथ खेलना चाहता है तो आपके सामने आकर भौंकने लगता है. भौंकने के साथ साथ उसकी पूंछ हिलती है तो आप समझ जाते हैं कि वो वास्तव में नाराज़ होकर नहीं भौंक रहा बल्कि आपके साथ खेलना चाहता है और आप भी उसकी भाषा समझकर ज़रा सा नाटक करते हैं यानी उठने का अभिनय करते हैं तो वो दौड़ पड़ता है ताकि आप उसके पीछे दौड लगाएं और आप दौड़ते हैं.
Embed
मैं जब भी बीकानेर जाता हूं. मेरी जर्मन शेफर्ड शैरी बड़े लाड प्यार से मुझसे मिलती है. आकर लिपट जाती है और काफी समय तक छोड़ती ही नहीं. वो पलंग के उसी तरफ बैठती है जिधर मैं लेटता हूं. भाभी शैरी को उलाहना भी देती हैं कि वो मौक़ापरस्त है. मेरे वहां जाने के बाद वो उनके पास नहीं जाती है. मेरे पास ज्यादा रहती है. मेरे वहां जाने के बाद वो दूध रोटी खाना बिल्कुल छोड़ देती है. मैं जानता हूं, उसे मछली बहुत पसंद है और जब भी मैं वहां जाता हूं, चाहे कुछ भी हो जाए. उसे मछली लाकर ज़रूर खिलाता हूं जोकि भाई साहब नहीं कर पाते. मेरे पास आकर वो ज़ोर ज़ोर से भौंकने लगती है मानो कह रही हो, मुझे मछली खिलाओ. मगर वो भौंकना बहुत प्यार भरा होता है और साफ़ लगता है कि वो नाटक कर रही हैं क्योंकि भौंकने के साथ साथ पूंछ हिलाती जाती है. मेरे भाई साहब जो कि एक डॉक्टर हैं हमेशा कहा करते हैं कि जिस प्राणी में जितना ज़्यादा ग्रे मैटर होता है उसमें उतनी ही ज़्यादा बुद्धि होती है. तो इस हिसाब से इंसान के एक बच्चे में भी कुत्ते से ज़्यादा अक्ल होती है और जिसमें जितनी ज़्यादा अक्ल होती है वो उतना ही ज़्यादा नाटक कर सकता है. आप ये न समझें कि मैं नाटक वालों को ज़्यादा बुद्धिमान साबित करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं तो सिर्फ नाटक की जो सबसे छोटी और सरल परिभाषा है उसकी बात कर रहा हूं. “आप जब वो बनते हैं जो आप नहीं हैं तो आप नाटक करते हैं'. मैं बस यही कहना चाहता हूं. आज भी मेरा पोता टाइगर कभी कभी कहता है “दादू आप स्टूडेंट हैं और मैं टीचर” तो मुझे स्टूडेंट बनना पड़ता है या फिर मेरी नातिन नैना मेरी मां बनकर खाना परोसती है तो मुझे झूठमूठ ही वो खाना खाना होता है जो प्लेट में कहीं नहीं होता.
Embed
मेरा मोहल्ला शेखों का मोहल्ला कहलाता था और इन शेखों के साथ हम लोगों के खेलने खाने के सम्बन्ध नहीं हुआ करते थे. इन लोगों को बस हमारे घर की देहरी तक ही आने की इजाज़त थी. मेरे पड़ोस में कुंदन भाई का घर था. उससे बिल्कुल जुड़ा हुआ सोहन बाबो जी का घर था. जो मेरे पिताजी की मौसी के बेटे थे. सोहन बाबोजी की एक ही औलाद थी, पूनम भाई जी. बहुत रोचक कैरेक्टर थे वो. 1993 में जब मैं उदयपुर में पोस्टेड था. एक साप्ताहिक हास्य धारावाहिक शुरू किया था मैंने. वैसे तो इस धारावाहिक को मेरे साथी कुलविंदर सिंह कंग लिखा करते थे मगर कुछ एपिसोड्स मैंने भी लिखे. उस धारावाहिक का एक चरित्र मैंने दो लोगों को मिलाकर गढा. एक मेरा छात्र सत्यप्रकाश और दूसरे पूनम भाई जी. इन दोनों का विस्तार से ज़िक्र तब आएगा जब मैं उदयपुर की बात करुंगा. मेरे दूसरे ताऊ जी दीना नाथ जी थे, जिनको हम सब “बा” कहते थे. उनका घर हमारे घर से थोड़ा सा दूर, सड़क के उस पार था. वो मेरे पिताजी के मामा के बेटे थे. बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में, जब मेरे पिताजी सिर्फ पौने दो साल के थे. मेरे परिवार में एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई थी. मेरे दादा जी और उनके दस बच्चे, पूरे देश में तबाही मचाने वाली प्लेग की बीमारी में, चार दिनों में श्मशान घाट पहुंच गए थे. यानि एक झटके में एक भरा पूरा घर खाली हो गया था. घर में बच गई थीं मेरी दादी. अपनी गोद में पौने दो साल का एक बच्चा लिए हुए.
Embed
बा बहुत पढ़े लिखे थे. उस ज़माने में स्कूल में हैड मास्टर ही सबसे बड़ी पोस्ट हुआ करती थी और वो एक हैड मास्टर थे. कई किताबें लिखी थी उन्होंने. आज भी ‘बीकानेर के इतिहास’ पर, उनकी और नरोत्तम दास स्वामी की लिखी किताब, एक प्रामाणिक किताब मानी जाती है. उनकी एक बहुत बड़ी सी लाइब्रेरी थी. इसी लाइब्रेरी की कुछ किताबें 1981 में मैंने अपनी ताई जी से लेकर अपने स्टेशन डायरेक्टर श्री उमेश दीक्षित को दी थी. ये लायब्रेरी कैसे बाद में जाकर दहीबडों और कचौरियों में बदल गयी ये मैं सूरतगढ़ वाले एपिसोड्स में लिखूंगा. हां तो मैं बता रहा था 'बा' के बारे में. उनकी पोस्टिंग अक्सर बीकानेर से बाहर के स्कूलों में रहती थी. छुट्टियों में जब डेढ़ महीने के लिए वो बीकानेर आते थे तो मेरे लिए वो साल का सबसे सुनहरा वक्त होता था. उनके आठ बच्चे थे, पांच लड़के और तीन लडकियां. चार लड़के मुझसे बहुत बड़े थे मगर एक लड़का रतन और तीन लड़कियां विमला, निर्मला और मग्घा मेरे हमउम्र थे क्योंकि इन सबकी उम्र में एक-एक साल का अंतर रहा होगा.
Embed
जो थ्रिल बचपन में उस टूटे पलंग और टूटी साइकिल से बनी गाड़ी को चलाने में महसूस होता था, आज अपने घर में मौजूद कैप्टिवा से लेकर स्विफ्ट तक किसी को भी चलाने में नहीं होता . हम अपनी उस शानदार गाड़ी में सवार होकर निकल पड़ते थे. शिकार के लिए वो ज़माना था, जब शिकार एक ज़रूरी हिस्सा हुआ करता था, राजाओं और राजकुमारों के जीवन का. बस कल्पना में हम सभी राजकुमार और राजकुमारियां घने जंगल में पहुंच जाते थे. जंगल में कभी सामने शेर आता था और कभी हिरन. यही नाटक घंटों चलता रहता था और हम कई शेरों और कई हिरणों का शिकार करके अपनी उस शानदार गाड़ी में लाद कर घर लौटते थे चाहे लौटकर कितनी भी डांट पड़े. क्या था ये सब? एक नाटक ही तो था न? इस मौके पर एक नाटक और याद आ रहा है मुझे. बहुत छोटा था मैं शायद 3-4 साल का. हम लोग चूनावढ में रहते थे. जिसका ज़िक्र मैं पहले एक एपिसोड में कर चुका हूं. मैं और मेरे भाई साहब बस दो ही पात्र थे इस नाटक के. शुरू से ही पता नहीं क्यों भाई साहेब हमेशा छोटा भाई बनते थे और मैं बड़ा भाई. एक दिन इसी तरह हमारा खेल चल रहा था. मैं हस्बेमामूल बड़े भाई के रोल में था और भाई साहब छोटे भाई के रोल में. खेलते खेलते वो मुझसे बोले- भाई साहब भूख लगी है.'
Embed
मुझे पता नहीं क्या हुआ. और पता नहीं कैसे. मैंने खींच कर एक थप्पड़ जमा दिया भाई साहब को और बोला- समझ नहीं आता तुम्हें? ज़्यादा भुजिया खाने से पेट खराब हो जाता है? ताड़ से जो थप्पड़ लगा तो वो हक्के बक्के रह गए. उन्हें रोना आ गया और मैं......? मैं एकदम से होश में आ गया. मुझे लगा कि मैंने ये क्या कर दिया. तो मुझे भी रोना आ गया. बस हम दोनों एक दूसरे से लिपट कर रोने लगे.
Embed

Advertisement

Advertisement

()