चुनाव आयोग ने इस साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की घोषणा की है. 4 जनवरीको हुई इस अनाउंसमेंट के बाद से चुनाव के पहले होने वाले सर्वे का दौर शुरू हो गयाहै. अभी तक उत्तर प्रदेश पर दो सर्वे आ चुके हैं, जिनमें से एक में बीजेपी कोस्पष्ट बहुत मिलता दिख रहा है, जबकि दूसरे में रुझान मिले-जुले हैं.इस बार सर्वे आया है पंजाब से. एबीपी न्यूज, लोकनीति और CSDS ने पंजाब की जनता कारुझान जानने की कोशिश की, जहां अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन के सत्ता में आने केआसार दिख रहे हैं. पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर एक ही चरण में चुनावहोना है और नतीजे 11 मार्च को आएंगे.ये सर्वे 10 से 18 दिसंबर के बीच हुआ है, जिसका सैंपल साइज 3093 था. आइए आपको बतातेहैं क्या कह रही है जनता...किसको मिलेंगी कितनी सीटें?सीटों के मामले में अभी अकाली-बीजेपी का गठबंधन सबसे आगे नजर आ रहा है, लेकिन रोचकबात ये है कि यूपी के विपरीत यहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और कड़ी टक्कर देरही है. यूपी में तो कांग्रेस फाइट से ही बाहर है. केजरीवाल की पार्टी 'आप', जोचुनाव जीतने का दंभ भर रही है, वो यहां रेस से बाहर नजर आ रही है.अकाली-बीजेपी: 50-58 कांग्रेस: 41-49 आप: 12-18किसे मिलेंगे कितने वोट?वोट प्रतिशत के मामले में भी अकाली-बीजेपी का गठबंधन सबसे आगे है, लेकिन कांग्रेसयहां भी कड़ी टक्कर दे रही है. सीटों की तरह 'आप' यहां भी दोनों से काफी पीछे है.अकाली-बीजेपी: 34% कांग्रेस: 31% आप: 21%मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद कौन?वोटों और सीटों के मामले में भले कांग्रेस दूसरे नंबर पर हो, लेकिन पंजाब की जनताअमरिंदर सिंह को सीएम बनते देखना चाहती है. उनके और प्रकाश सिंह बादल के बीच काफीअंतर है, जबकि भगवंत मान बहुत पीछे हैं.अमरिंदर सिंह: 29% प्रकाश सिंह बादल: 20% भगवंत मान: 8%इलाकों के आधार पर कौन सी पार्टी कहां रहेगी आगे?मालवाअकाली-बीजेपी: 33% कांग्रेस: 28% आप: 26%माझाकांग्रेस: 38% अकाली-बीजेपी: 35% आप: 10%दोआबअकाली-बीजेपी: 36% कांग्रेस: 32% आप: 17%ड्रग्स का मुद्दा/समस्याड्रग्स पंजाब चुनाव का बड़ा मुद्दा है. वहां यूथ की एक बड़ी आबादी ड्रग्स की लत सेजूझ रही है, लेकिन राज्य में ड्रग्स की सप्लाई में कोई कमी नहीं आई है. अधिकतर लोगइसे गंभीर मुद्दा तो मानते हैं, लेकिन उनके मुताबिक इस प्रॉब्लम से कांग्रेस सेनिजात दिला सकती है. ड्रग्स की समस्या से निपटने में बीजेपी लोगों की आखिरी उम्मीदहै.ड्रग्स कितना बड़ा मुद्दा है?गंभीर मुद्दा: 85% गंभीर नहीं: 1%ड्रग्स की समस्या से कौन निपटेगा?कांग्रेस: 25% आप: 17% अकाली-बीजेपी: 14%नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस में जाना सही या गलत?चुनावों की घोषणा से एक दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के टिकट पर चुनावलड़ने की घोषणा की. इस पर लोगों की मिली-जुली राय है.सही: 28% गलत: 20%क्या पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाब से ही होना चाहिए?पंजाब में भीतरी और बाहरी की लड़ाई बहुत है. केजरीवाल ने एक बार कहा था कि पंजाब कासीएम पंजाब से ही होगा, तो लोगों ने कयास लगाने शुुरू कर दिए थे कि वो खुद दिल्लीछोड़कर पंजाब के सीएम बन सकते हैं. ऐसे में इस सवाल का जवाब भी उम्मीद के मुताबिकही मिला.हां: 79% नहीं: 13%क्या केजरीवाल सिर्फ वोट काटने का काम करेंगे?दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बड़े जोर-शोर से पंजाब चुनाव की तैयारी कररहे हैं. उनका दावा है कि वो पंजाब की जनता को एक मजबूत और बेहतर विकल्प देने जारहे हैं, लेकिन वहां की जनता शायद उनकी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती. अधिकांश लोगउन्हें वोटकटवा ही मानते हैं.हां: 43% नहीं: 34%--------------------------------------------------------------------------------ये भी देखें:आपके इलाके में कब है पोलिंग, यहां जानेंसर्वे: यूपी में अबकी बार स्पष्ट बहुमत से भाजपा सरकारयूपी का चुनावी सर्वे, जिसे पढ़कर सबके तोते उड़ जाएंगेदिल्ली के अपने विधायक को पंजाब में चुनाव लड़ाने ले जा रहे केजरीवाल