The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • photographer dorothea lang was born on 26 may intresting facts

यूरोप की महान आर्थिक मंदी को इस औरत के चलते जानते हैं

सात साल की उम्र में पोलियो से बायां पैर खराब हो गया था. फिर भी सारी दुनिया में घूमी. तस्वीरों को जिंदा कर देने वाली कलाकार.

Advertisement
pic
26 मई 2016 (अपडेटेड: 26 मई 2016, 06:16 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
डोरोथिया लेंग अमेरिका की महान फोटोग्राफर थी. उसको यूरोप की आर्थिक मंदी के बाद की तस्वीरें खींचने के कारण जाना जाता है. उसके कोट्स भी बहुत फेमस हैं. यहां पर उसकी जिंदगी के खास पहलुओं के साथ, उसकी फेमस तस्वीरें औए कोट्स भी मौजूद हैं. जानिए क्या थी, डोरोथिया की कहानी-
डोरोथिया लेंग 1895 में अमेरिका में पैदा हुई थी. दोरेथिया 7 साल की थी तभी उसका बायां पैर पोलियो के चलते खराब हो गया. जिंदगी भर के लिए. वो घिसटकर चलती थी. फिर भी अपने जज्बे के चलते उसने पूरी दुनिया घूमी. 6
जब डोरोथिया 12 साल की हुई. तो उसके पिता उसे छोड़कर चले गए. जिसके बाद उसने अपना मिडिल नेम हटा दिया. 1919 में पढाई पूरी कर उसने अपना एक स्टूडियो बनाया. 1920 में उसने डिक्सन नाम के एक पेंटर से शादी कर ली. 3
1935 में उसका पहले पति से तलाक हो गया. इस बार उसने बर्कले यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर से शादी की. 5
1936 में माइग्रेंट मदर नाम की उसकी खींची एक तस्वीर ने उसे सारी दुनिया में शोहरत दिलाई. ये है उसकी फेमस तस्वीर माइग्रेंट मदर, जिसमें एक उदास मां की बेबसी दिखती है- 2
उसकी तस्वीरों में संवेदना होने के चलते उसे अमेरिका की सबसे महान फोटोग्राफर में शामिल किया जाता है. 1965 में 70 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई. डोरोथिया की जिंदगी पॉजिटिविटी से भरी हुई थी. 4

Advertisement

Advertisement

()