कुछ लोगों की छवि ‘बैड गाई’ वाली होती है और वो इस छवि को बनाए रखने के लिए लगातारसंघर्ष भी करते हैं. मतलब संघर्ष कुछ करते नहीं, उसके नाम पर अजीबो-गरीब बयान देतेरहते हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं. लोग दारु छोड़ना चाहते हैं. सिगरेट छोड़ना चाहते हैं.ये शख्स गालियां छोड़ना चाह रहे हैं. अपनी अपनी आदतें हैं. अब ये अपनी गालियों कीआदत को लेकर परेशान हैं लेकिन गालियां छोड़ने का रीजन देते हुए जो ‘दैवीय ज्ञान’उन्होंने दिया है, वो तगड़ा है.ये शख्स फिलीपींस के राष्ट्रपति हैं- रॉड्रिगो दुतर्ते. डिगांग नाम से भी मशहूरहैं. सोलहवें राष्ट्रपति हैं. इकहत्तर साल के बुजुर्ग हैं. अपनी गालियों और विवादितबयानों को लेकर फेमस रहे हैं. जापान की यात्रा से लौट रहे थे. तभी उन्हें एक इल्हामहुआ. उनका हृदय परिवर्तन हो गया है. जिसकी वजह एक आकाशवाणी है. किसी रिपोर्टर नेउनकी गालियों के बारे में पूछा तो भावुक और धार्मिक दोनों एक साथ हो गये. नाटकीयअंदाज में बोले-मैं आकाश की ओर देख रहा था. तभी मुझे एक आवाज़ सुनाई दी. अगर तुम नहीं रुके तो मैंअभी इस जहाज़ को नीचे गिरा दूंगा. मैंने कहा ये कौन है? बेशक ये भगवान की आवाज़ थी.तब मैंने भगवान से वादा किया कि अब कभी किसी को गाली नहीं दूंगा. भगवान को कियावादा फिलीपीनियों से वादा करने के बराबर है.एक राज्य के राष्ट्राध्यक्ष होते हुए भी धर्म के कट्टर समर्थक हैं. कहते हैं धर्मऔर राज्य एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते. रॉड्रिगोदुतर्ते महाशय कई लोगों को उल्टा सीधा बोल चुके हैं. अमेरिका ने फिलीपींस को हथियार बेचनेसे मना कर दिया था. रोड्रिगो ने कहा ओबामा भाड़ में जाएं. हम रूस-चीन से हथियारखरीद लेंगे. इससे पहले भी उन्होंने ओबामा को गाली दे दी थी. ‘सन ऑफ़ ए होर’ कहा था.उखड़कर ओबामा ने लाओस के एशियान सम्मेलन में रॉड्रिगो से मिलने से इंकार कर दिया.https://www.youtube.com/watch?v=g2Um0TJLEp4टाइम मैगज़ीन ने उन्हें ‘द पनिशर’ का निक नेम दे रखा है. फिलीपींस जर्नलिस्टों केलिए खतरनाक जगह है. मारकोस के शासन के बाद से अब तक 174 जर्नलिस्टों की हत्या की गईहै. रॉड्रिगो भी जर्नलिस्टों को करप्ट बताते रहते हैं. एक जर्नलिस्ट की हत्या केबारे में पूछने पर फट पड़े. उसे ‘सन ऑफ बिच’ बोल दिया.अपने चुनावी कैंपेन के दौरान कहा था वो एक लाख क्रिमिनल्स को मरवाकर उनकी बॉडीमछलियों को खिला देंगे. मानवाधिकार के समर्थकों से कहा अगर वो चाहें तो मैं उनकेसामने इन अपराधियों को काट सकता हूं. फिलीपींस में 24 जून, 2006 को मौत की सजा परपाबंदी लगा दी गयी थी लेकिन रोड्रिगो इसके सपोर्टर हैं. ड्रग ट्रैफिकिंग के कट्टरविरोधी हैं. उनके राज में ड्रग ट्रैफिकिंग में अब तक 2,400 लोगों की हत्या की गयीहै.मनीला में पोप फ्रांसिस आए हुए थे जिसकी वजह से वहां जाम लग गया था. रोड्रिगोगुस्सा गए. उन्होंने पोप को भी ओबामा वाले शब्द से सम्मानित किया था और कहा वो अपनेघर क्यों नहीं लौट जाते.अब जनाब के महिलाओं से जुड़े पुराने विचार भी जान लीजिए. 1989 में एक ऑस्ट्रेलियनमिशनरी महिला का रेप के बाद मर्डर कर दिया गया. तब रॉड्रिगो मेयर थे. उनसे जब इसबारे में पूछा गया तो उन्होंने जानते हो क्या कहा? कहा कि इसका तो मुझे दु:ख है किउसका रेप हुआ लेकिन वो इतनी खूबसूरत थी कि उस पर पहला हक मेयर (यानी कि रॉड्रिगो)का बनता है.मेयर बहुत सख्त थे. जब डावाओ सिटी के मेयर थे तब पब्लिक स्मोकिंग पर बैन लगा दियेथे. उनके राज में 30 किमी प्रति घंटे से ज्यादा स्पीड पर गाड़ी नहीं चला सकते थे.बच्चों के लिए रात में कर्फ्यू होता था.अपने विवादित बयानों की वजह से इनकी तुलना डोनाल्ड ट्रंप से भी की जाती है. कुछ लोगइन्हें ‘पूरब का ट्रंप’ भी कहते हैं. इस बारे में पूछने पर रॉड्रिगो कहते हैं‘ट्रंप असहिष्णु हैं, मैं नहीं.’ये तो बड़ी क्यूट बात कही इन्होंने.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरीनिशांत ने की है.--------------------------------------------------------------------------------ये आदमी एक लाख लोगों का कत्ल करने वाला हैओबामा, रंडी की औलाद मुझे लेक्चर मत देना: दुतर्ते