ऊल-जुलूल परंपराओं और अंधविश्वास का गढ़ है अपना देश. जितनी मान्यताएं उतनीमुश्किलें. चाहे कह लें पुराना रिश्ता सा है परंपराओं और अंधविश्वासों से. हमारेदेश में कुछ भी हो सकता है, गाय की पूजा से लेकर बैल से नृशंसता तक. ऐसा ही कुछहोता है, कर्नाटक के एक जिले में. कर्नाटक के दक्षिण कनारा जिले में कुक्केसुब्रमन्या मंदिर है. जहां हर साल नवंबर-दिसंबर में चंपा शास्ती या सुब्रमन्याशास्ती का भव्य आयोजन होता है. इस मंदिर में नौ सिरों वाले सांप की मूर्ति है. जिसेसुब्रमन्या भगवान मानकर पूजा की जाती है.अब जान लो शर्मनाक क्या हैहर साल जब ये आयोजन होता है तो ब्राह्मण केले के पत्ते पर खाना खाते हैं. उसके बाददलित समाज का एक तबका उस जूठे पत्ते पर लोटता है. जिसे 'मडे स्नाना' कहा जाता है.2011 में 29 नवंबर के दिन 25,000 दलित, ब्राह्मणों की जूठन पर लेटे थे और जिलाप्रशासन लाचारी से देखता रहा. क्योंकि जब जिला प्रशासन ने इसे बंद कराने की कोशिशकी तो उन्हें असफलता हाथ लगी थी.अब पूछोगे भला क्योंक्योंकि धन्ना सेठों का मानना है कि ब्राह्मण की जूठन पर लेटने से दलितों की सारीसमस्याएं और बीमारियां दूर हो जाएंगी. ऐसा माना जाता है कि ब्राह्मण जब वहां खातेहैं तो वो भगवान सुब्रमन्या के प्रतिनिधि होते हैं. उनका जूठन माने भगवान का जूठन.इस रस्म के समर्थकों का तर्क पढ़ लो2012 में सरकार के वरिष्ठ मंत्री रहे वी.एस. आचार्य ने कहा थे कि इसे जातियों केटकराव की समस्या के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. यह एक धार्मिक प्रथा है. जिसमेंदलित के साथ ब्राह्मण भी जूठन पर लोटते हैं. सरकार को इन चीजों में दखल नहीं देनाचाहिए. इस परंपरा के घनघोर समर्थक ज्योतिषशास्त्री काव्यादी जयराम आचार्य का कहनाथा, "जब मैं 16 साल का था, मैंने भी इस रस्म को किया था और जूठन पर लोटकर अपनीत्वचा संबंधी बीमारी को ठीक किया था."ऐसा नहीं है कि विरोध न हुआ2012 में सरकार के ही समाज कल्याण मंत्री ए. नारायणस्वामी जो दलित बैकग्राउंड सेआते हैं. उन्होंने कहा था, "ब्राह्मणों की जूठन पर लोटने वाले किसी जाति से हों,चाहे ब्राह्मण ही क्यों न हों. मैं इसका विरोध करता हूं क्योंकि ये छुआछूत कोबढ़ावा देता है. बहुत ही बेहूदा और अवैज्ञानिक हैं." उसी साल 30 नवंबर को मैसूर केएक सामाजिक कार्यकर्ता के. एच. शिवराम को इसलिए पीटा गया था क्योंकि वो इसके विरोधमें प्रदर्शन कर रहे थे. उस साल दक्षिण किनारा जिले के डिप्टी कमिश्नर एन. एस.चेनप्पा गौड़ा थे जिन्होंने कार्यकर्ताओं और साहित्यकारों के विरोध के बाद इस रस्मको प्रतिबंधित कर दिया था. लेकिन सरकार, संघ परिवार और दलितों के भारी दबाव के कारणप्रतिबंध हटाना पड़ा. तब बीजेपी की सरकार थी कर्नाटक में और दक्षिण कनारा भाजपा कागढ़ माना जाता था. मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा उस समय कर्नाटक के सीएम थे औरदक्षिण कनारा से ही ताल्लुक रखते हैं. वो चाह कर भी इस परंपरा पर बैन नहीं लगा सकतेथे क्योंकि मडे स्नाना के लेकर उनके मंत्रियों के अलग-अलग विचार थे. समर्थक बैन केपक्षधर न थे और विपक्षी पार्टियों की अपनी अलग डिमांड थी. गौड़ा ने कहा था - "मैंखुद भी इस रिवाज पर प्रतिबंध लगाने का पक्षधर हूं लेकिन उससे पहले इस मुद्दे पर कईलोगों के विश्वास में लेने की जरूरत है."मंदिर का वीआईपी एंगल भी हैमंदिर का महत्व इस बात से जाना जा सकता है कि बालीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चनसे लेकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर तक यहां दर्शन के लिए आ चुके हैं.वैज्ञानिक आधारसाहित्यकार और एक्टिविस्ट के वाई. नारायणस्वामी कहते हैं कि सदियों पहले यहतीर्थस्थल सांपों का बसेरा हुआ करता था. और माना जाता था सांपों की बांबियों सेनिकलने वाले कीचड़ से बीमारी दूर होती है. तो ऐसे हुई होगी परंपरा की शुरुआत लेकिनधीरे-धीरे अगड़ी जाति के लोगों ने इस रिवाज को बदल दिया. इस मुद्दे में सिर्फब्राह्मणों को दोष देना गलत होगा. क्योंकि जब डिप्टी कमिश्नर एन. एस. चेनप्पा नेप्रतिबंध लगाया था. तब सरकार दबाव के साथ मलेकुडिया नाम की एक जनजाति ने भी जोरदेकर बैन हटवाया था. इनका कहना था कि अगर बैन नहीं हटा तो मंदिर की तरफ से आयोजितकिसी भी पूजा में इस जाति के लोग भाग नहीं लेंगे. माना जाता है कि भगवान सुब्रमन्याकी मूर्ति की खोज इन्होंने ही की थी. बैंगलोर मिरर में छपी एक न्यूज के मुताबिकसुप्रीम कोर्ट मडे स्नाना या थूक स्नान को खत्म करना चाहती है. लेकिन कुछ पिछड़ेसमुदाय के लोग इसे चलते रहने देना चाहते हैं. बी. के. भास्कर बेंडोडी जो कर्नाटक केआदिवासी बुडाकट्टू हितरक्षण वैदिक के राज्य अध्यक्ष हैं. 2016 की शुरुआत मेंइन्होंने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर पंरपरा को जारी रखने की अनुमति मांगी थी. अपनीचिट्ठी में भास्कर ने कहा था कि भक्त अपनी मर्जी से बिना किसी जाति के इस रिवाज कोकरते हैं. 2012 में कर्नाटक हाईकोर्ट ने चीफ जस्टिस विक्रमजीत सिंह और बी.वीनागराथन की अध्यक्षता में 'मडे स्नाना' रिवाज के मॉडीफाइड वर्जन मतलब 'येदे स्नान'की अनुमति दी है. जिसमें भक्त प्रसाद पर लोट सकते हैं. ये परंपरा जारी है.--------------------------------------------------------------------------------(खबर इंडिया टुडे की रिपोर्ट के आधार पर.)