पद्मावत की रिलीज डेट आने के साथ ही करणी सेना की धमकी अचानक से बढ़ गई थी. शुरुआतीधमकियों के बाद डरे हुए सेंसर बोर्ड और डरी हुई सरकारों ने जब फिल्म में कई बदलावकर दिए और कुछ राज्यों ने फिल्म पर रोक लगा दी तो करणी सेना का मनोबल और भी बढ़गया. उन्हें लगा कि जब धमकी इतनी कारगर है, तो हिंसा तो और भी ज्यादा कारगर होगी.धमकी के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलाव किए. नाम बदल दिया, कुछ सीन काट-छांटदिए. रही सही कसर दीपिका पादुकोण की तीन इंच दिख रही कमर ढक कर पूरी कर ली गई. इसकेबाद फिल्म रिलीज होनी थी. करणी सेना को लगा कि अब धमकी नहीं, ऐक्शन से ही कामचलेगा. तो उन्होंने ऐक्शन लेना भी शुरू कर दिया. सबसे पहले 20 जनवरी को फरीदाबाद केमॉल के टिकट काउंटर पर आ लगाई गई और फिर बसों में आगजनी से लेकर सड़कों तक परहंगामा करना शुरू कर दिया. उनका हंगामा अब भी जारी है. और ये हंगामा उनके लिए सबसेज्यादा गर्व की बात है और ये पुलिस के लिए सबसे ज्यादा शर्मनाक भी है. गुजरात केमेहसाणा जिले में 21 जनवरी को करणी सेना के लोगों ने सरकारी बस को आग के हवाले करदिया. दो और बसों में आगजनी की गई है. पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है औरकरणी सेना के लोगों का हंगामा लगातार जारी है. (फोटो : Twitter) गुजरात के मेहसाणाजिले में फिल्म रिलीज नहीं होगी. करणी सेना ने वहां बसों में आग लगा दी है. फिल्मरिलीज होने पर और भी ज्यादा हिंसा करने की धमकी दी है. (फोटो : Twitter) फिल्म कीरिलीज टालने के लिए करणी सेना के लोग उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुली जीप पर सवारहोकर नारे लगाते रहे और पुलिस मूक दर्शक बनी रही. (फोटो : Twitter) ग्रेटर नोएडामें राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने 21 जनवरी को पूरे दिन हुड़दंग मचाया.कार्यकर्ताओं ने राजपूत बिरादरी के थाना इंचार्ज को अपने कंधों पर उठा लिया औरफिल्म पद्मावत का विरोध करते रहे. (फोटो : Twitter) पुलिस की मौजूदगी में करणी सेनाके लोगों ने दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (DND) हाईवे जाम कर दिया और घंटों तक हंगामा किया.पुलिस भी उन लोगों के खिलाफ कुछ नहीं कर सकी. एक शख्स की भी गिरफ्तारी नहीं हुई.(फोटो : Twitter) DND पर पुलिस के जवान हाथों में लाठियां लिए खड़े रहे और करणीसेना उत्पात मचाती रही. घंटों तक करणी सेना की वजह से ट्रैफिक रुका रहा, लेकिन कोईकुछ न कर सका. ये चाहते थे कि ग्रेटर नोएडा में फिल्म रिलीज न हो. (फोटो : Twitter)करणी सेना के लोगों ने दक्षिण भारत में भी खूब उत्पात मचाया. वहां भी गाड़ियों मेंतोड़फोड़ की गई. बैंगलोर में करणी सेना के लोग सड़कों पर उतर आए और फिल्म के खिलाफनारेबाजी की. (फोटो : Twitter) गुजरात में थियेटर मालिकों ने डर की वजह से फिल्म नदिखाने का फैसला किया है. अहमदाबाद के निकोल इलाके में राजहंस थियेटर पर करणी सेनाके लोगों ने 20 जनवरी की रात तोड़फोड़ की है. अहमदाबाद में बसों में आग लगाने कावीडियो देखिए. इसे खुद करणी सेना ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. इन तस्वीरोंको देखने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पा रही, तो इसमें जीत करणी सेना और उनकेउपद्रवियों की नहीं है. इसमें हार है सुप्रीम कोर्ट के आदेश की और हार है उससंविधान की जिसकी बदौलत हम देश होने का दंभ भरते हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: रानी पद्मिनी की इज्जत 'बिक' रही थी, कंप्यूटर ने बचा ली करणी सेना केइन गुंडों पर देशद्रोह का केस कब दर्ज होगा? अब ‘पद्मावत’ के साथ नहीं बल्कि इसतारीख को रिलीज़ होगी ‘पैडमैन’ अब AIMIM सांसद ओवैसी ने भी पद्मावत का विरोध करदिया है पद्मावत’ से बैन हटाकर सुप्रीम कोर्ट ने बहुत कायदे की बात कही है जानियेकिन-किन राज्यों में आप पद्मावत नहीं देख पाएंगेक्यों ‘पद्मावती/पद्मावत’ सब बैन के बावजूद बहुत ज्यादा देखी जाएगी?‘पद्मावती’ से पहले इन तीन फिल्मों के नाम भी सेंसर बोर्ड ने ज़बरदस्ती बदलवाए हैं‘बाहुबली-2’ के डायरेक्टर ने ‘पद्मावती’ विवाद पर सबसे पावरफुल बात बोली है‘पद्मावती’ तो लटक गई पर रणवीर सिंह की ये फिल्म पूरा मजा देगीवीडियो देखें: इन 5 में से कोई भी फिल्म इतिहास से छेड़छाड़ के नाम पर रोकी नहीं जासकी