विराट हिंदू हृदय सम्राट उपदेश राणा जी, नमस्तेआपका पोस्ट 19 जनवरी को ही फेसबुक के माध्यम से प्राप्त हो गया था. 12 बजकर 55 मिनटपर. उसमें आपने लिखा था- अगर हर संभव कोशिश के बाद भी, पद्मावत मूवी नहीं रुकी तोमां पद्मावती की सौगंध, रिलीज डेट के दिन ही फेसबुक लाइव पर आत्मदाह कर लूंगा.पोस्ट का स्क्रीनशॉट नीचे दे रहा हूं. इसके पांच हजार के करीब शेयर हो चुके हैं.शेयर्स देखो, जी खुश हो जाएगाआपने फेसबुक लाइव के माध्यम से भी सेम टू सेम बात बताई थी. उसका भी लिंक दे देताहूं. फिर अपनी बात आपके समक्ष रखूंगा.अब जबकि आज 25 जनवरी हो गई है. गणतंत्र दिवस को मात्र एक दिन शेष है. पद्मावत रिलीजहो गई है. आई हटाकर. तब भोर में हमें आपकी बड़ी याद आई. हम अपने टीवी में मल्टीचैनल लगाकर सारे न्यूज चैनल देख रहे थे. कलेजा कांप रहा था. अब उपदेश भाई नहींबचेंगे. पता नहीं किसी उचक्के ने भावुक उपदेश भाई को पेट्रोल न दे दिया हो. कोईचिरकुट राजपूत माचिस लेने न चला गया हो. कुछ दोस्त मोबाइल में जियो नेट ऑन कर रहेहोंगे. पूरा हादसा फेसबुक पर लाइव करने के लिए. पता नहीं कितने परसेंट बर्न होगा.यहां बर्न हॉस्पिटल भी अच्छे नहीं हैं. हे भगवान अब क्या होगा?लेकिन प्रसन्न मन से ये पत्र लिख रहा हूं. आपकी समझदारी की दाद देता हूं. अभी तकआपकी कोई जले भुने की तस्वीर या वीडियो नहीं आई है. इनफैक्ट आपका मुंह ही नहीं दिखाहै भाईसाब. ऊपर वाले का लाख लाख शुक्र है अक्ल आ गई. आपने अपनी जान नहीं ली.पेट्रोल का खर्च बचा लिया. इससे कितना नुकसान होने से बच गया, आपको अंदाजा नहीं है.आपके लाखों चिलुए हैं. आपकी इस बहादुरी से वो भी मोटिवेट हो सकते थे. तो पता नहींकितने घर उजड़ जाते. दुनिया जानती है कि राजपूत अपनी जबान का पक्का होता है. लेकिनअगर आपकी तरह कच्चा हो तो भी कभी कभी देश का फायदा हो सकता है, ये देश ने देख लियाहै. बेवकूफी और बहादुरी में फर्क वाली कहावत सुनी तो बहुत थी लेकिन आपने उसेबिल्कुल सही से करके दिखाया.वीर उपदेश राणाइतनी समझदारी तो आपके अंदर आ गई. कि किसी टुच्चे से काम के लिए अपनी जिंदगी सेखेलना अच्छा नहीं है. अब बस थोड़ी सी समझदारी और चाहिए. दूसरों की जान से भी नखेलो. किसी के लिए परेशानी का सबब न बनो. आपको पता है आपकी तरह के कुछ रणबाकुंरो नेस्कूल बस पर हमला कर दिया. ईंट पत्थर चला दिए. बिरादरी का इतिहास बचाने के लिए देशके भविष्य की जान ले रहे थे. आपके चिलुए गुंडों ने सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की.जहां पद्मावत लगने वाली भी नहीं थी. उन गुंडों ने कितनी गाड़ियां फूंक दीं, कितनीदुकानें जला दीं. कितनों की जिंदगी मुश्किल में डाल दी. आपने अपनी तो बचा ली, लेकिनजिनकी बरबाद की है उसका गुनाह आपके माथे पर है राणा साहब. करणी सेना के गुंडे,लोकेंद्र कालवी, उपदेश राणा और वो जो न्यूज चैनलों पर सौ ग्राम का करणी सेना काप्रवक्ता आता है, सब दोषी हैं.जहां अपनी बात से मुकर गए हो तो अब थोड़ा शांत भी हो जाओ. इतना आग न मूतो यार.सुप्रीम कोर्ट, राज्यों की सरकारें, केंद्र सरकार सब तुम्हारे आगे हाथ जोड़े खड़ेहैं. उनकी लाज रखो. रोजगार करो यार. चार पइसा कमाओ. इज्जत की रोटी खाओ.--------------------------------------------------------------------------------ये भी जरूर पढ़ें:उपदेश राणा की वो बातें जो खुद उन्हें नहीं पता होंगीउपदेश राणा ने मस्जिद में घुसकर इमाम बरकती को थप्पड़ मारा, मुझे उनसे बहुत उम्मीदेंहैंबच्चों पर हमले में पुलिस ने 18 को जेल भेज दिया, लोग इसे भी झूठा बता रहे हैं'मैं एक राजपूतनी हूं और आज मुझे इस बात पर शर्म आ रही है'बच्चों की बस पर पत्थर चलाने वालों को मैं राजपूत नहीं तालिबानी कहूंगापद्मावत का विरोध कर रहे राजपूतों की असली मौज पाकिस्तान ने ली हैइतनी दुनिया देख ली है तो पद्मावत का रिव्यू भी देख लो: