बेंगलुरु में मास मोलेस्टेशन पर कर्नाटक के गृह मंत्री ने इंतेहा कर दी है. एकशर्मनाक बयान वो पहले दे चुके थे, दूसरा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दे दिया.भारत की सबसे प्रोग्रेसिव जगहों में से एक बेंगलुरु से लड़कियों के मॉलेस्टेशन केदो वीडियोज आये हैं. एक में न्यू ईयर पार्टी में अफरा-तफरी मची हुई है. दर्जनोंलड़कियां भाग रही हैं. उनके साथी घबराये हुए हैं. पुलिस कंफ्यूज्ड है. ऐसा लग रहाहै कई खतरनाक जानवर घुस आये हैं. https://www.youtube.com/watch?v=QcjUu6ed2l4कर्नाटक के होम मिनिस्टर जी परमेश्वर का बयान आता है,"ऐसी घटनाएं होती रहती हैं."दूसरा दृश्य इससे ज्यादा खतरनाक है. बेंगलुरु के ही एक पॉश एरिया की गली में दोलड़कियां ऑटो से उतरती हैं. एक धीरे से घर जाने लगती है. उसके जाने के कुछ देर बाददूसरी उतरती है. ऑटो वाला इंतजार कर रहा है. दूसरी के निकलने के कुछ सेकेंड बाद दोबाइकों पर लड़के आते हैं. एक बाइक ऑटो के पास खड़ी रहती है. दूसरी पर बैठे लड़के उसलड़की को घेर लेते हैं. जबर्दस्ती पकड़ लेते हैं. इधर उधर हाथ लगाते हैं और जोर सेजमीन पर पटक के भाग जाते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=vTrYYnxzM-Q बवालमचता है. फिर होम मिनिस्टर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आते हैं. कहते हैं,"ये सारा बवाल बेंगलुरु को बदनाम करने के लिए हो रहा है. अगर आप में से किसी के पासवीडियो है तो ले के आइए. हम एक्शन लेंगे." होम मिनिस्टर परमेश्वर ने मीडिया पर हीसवाल खड़े किए. 'मोलेस्टेशन' को 'कथित मोलेस्टेशन' कहा. मीडिया से कहा कि आपके पाससबूत है तो दीजिए.परमेश्वर ने कहा,1. 'नए साल पर कथित मोलेस्टेशन की घटना पर मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया. मैंमानता हूं कि सबकी राय महत्वपूर्ण है. महिलाओं के पास समान अधिकार हैं. बेंगलुरुपुलिस चौबीस घंटे काम कर रही है, सारे फुटेज देख रही है. हम जरूरी एक्शन लेंगे औरसबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमसे जानकारी साझा करें.' 2. 'मीडिया से रिक्वेस्ट हैकि आप लोग भी वहां मौजूद थे. अगर आपके पास कोई क्लिप है कि मोलेस्टेशन हुआ है औरआपने कैप्चर किया है, आपने कुछ स्टिल फोटोग्राफ छापे हैं. मेरी रिक्वेस्ट है किहमें फुटेज दीजिए. हमारे सीसीटीवी हम देख रहे हैं. हमारी हेल्प कीजिए.' 3. 'मेरीबहनें हैं, मां है, पत्नी है. मैं महिलाओं को दूसरे सेंस में ट्रीट करने वालों मेंसे नहीं हूं. हम सब अपने परिवार और महिलाओं का सम्मान करते हैं. ' मंत्री जी, हमारीअपेक्षा थी कि आप हाथ जोड़कर माफी मांगेंगे. आपके चेहरे पर थोड़ी शर्मिंदगी होगी.और क्या बात कर रहे हैं आप? ये विचलित करने वाली घटनाएं हैं और आप इस पर सियासीआरोपों में घुसे हुए हैं. इस वक्त तो आपको डंडा लेकर खुद गलियों में उतरना चाहिएथा. डेढ़ हजार पुलिस वालों के सामने शराब पिए लड़के लगातार औरतों की रूह में दहशतभरते रहे? उस वीडियो में जिस तरह उस लड़की पर हमला किया गया, उसे दबोचा गया, फिरसड़क पर फेंक दिया गया, उसे देखकर आपको शर्म नहीं आई? आई तो आपके चेहरे पर दिखीक्यों नहीं? ये मत कहिएगा कि हर गली तक हर समय पुलिस नहीं पहुंच सकती. नहीं पहुंचसकती तो छोड़ दीजिए कुर्सी. एक सूबे की पुलिस आपके अंडर आती है. आपके राज मेंअपराधी बेखौफ हैं तो जिम्मेदारी आपकी है या मीडिया और विपक्ष की? ये इतनी विचलितकरने वाली घटना है मंत्री जी, कि अहिंसा में यकीन करने के बावजूद रैडिकल ख्याल मनमें आते हैं. चीजें आपके वश के बाहर हो गई हैं तो एक एडवाइजरी जारी कर दीजिए किलड़कियां घरों में रहें. बाहर निकलना हो तो अपने घर के पुरुषों के साथ निकलें. होसके तो नौकरी छोड़ दें. शराब न पिएं. पार्टी न करें. तन ढंकने वाले कपड़े पहनें. एकअध्यादेश निकलवा दीजिए.या फिर इसे अमेरिका बना दीजिए. बंदूकों का लाइसेंस खत्म कर दीजिए. लड़कियां एक-एकपिस्टल खऱीद के रख लेंगी और और अपना हिसाब कर लेंगी.आपसे हमको कोई उम्मीद नहीं है. नवंबर 2015 में बेंगलुरु के फेमस Cubbon Park में दोसिक्योरिटी गार्डों ने एक लड़की का रेप किया था. तब परमेश्वर जी आपने ही कहा था किएक लड़की को रात 9:30 बजे टेनिस खेलने की क्या जरूरत है? आपको तो उसी वक्त सत्ता सेबेदखल कर देना चाहिए था. तब से आप ने इतनी प्रगति कर ली है. उस वक्त एक लड़की कारेप हुआ था. और आज दर्जनों का हुआ है. फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन आप जैसे लोगों के लिएनहीं बना है. पहला कड़ा कानून आपके लिए बनना चाहिए. मध्ययुगीन सभ्यता से लाकर. यकीनमानिए आपके हर शब्द की तासीर पिघले सीसे की है. आपने देश के सारे लोगों को डरा दियाहै.मंत्री जी, आंखों का पानी बचा है तो चुल्लू भर पानी लो और जितना डूबता हो डुबा लो.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:पहले लड़की का रेप किया, फिर पीट-पीटकर हड्डियां तोड़ दींशर्मनाक: बेंगलुरु में CCTV में कैद सेक्शुअल असॉल्ट की घटना‘शायद तुम्हें याद न हो, मैं वो काली ड्रेस वाली लड़की हूं, जिसे तुमने छेड़ा था’नये साल की पार्टी में डेढ़ हजार पुलिसवालों के सामने खुले में मॉलेस्टेशन