रविवार 25 जुलाई को फूलन देवी की पुण्यतिथि थी. इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी(VIP) ने यूपी के अलग-अलग जिलों में फूलन देवी की मूर्ति का अनावरण करने की योजनाबनाई थी. बिहार सरकार में मंत्री और VIP के प्रमुख मुकेश सहनी यूपी के भदोही जिलेमें लगने वाली मूर्ति के अनावरण के लिए आने वाले थे. लेकिन पुलिस ने ना सिर्फमूर्ति जब्त कर ली, बल्कि मुकेश सहनी को वाराणसी स्थित एयरपोर्ट से ही वापस भेजदिया. साथ ही बाकी जिलों में पहुंचाई गई मूर्तियों को भी जब्त कर लिया गया. अगलेसाल यूपी में चुनाव हैं. ऐसे में ये घटना जातीय समीकरणों से जुड़ी चुनावी चर्चा कोहवा दे सकती है. VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी मल्लाह जाति से आते हैं. फूलन देवी भीइसी जाति की थीं. इस मामले ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.