हिंदुस्तान में लोग ठंड से कल्ला रहे हैं. जब सुबह-सुबह ऑफिस जाने की तैयारी करो तोलगता है कि इससे भयंकर ठंड कहीं नहीं हो सकती है. ऊपर से हमारे अखबार और चैनलरोज़-रोज़ 40-50 साल के रिकॉर्ड तोड़ देते हैं. मगर आज बात करते हैं दुनिया के सबसेठंडे गांव की, जहां तापमान अभी -71 डिग्री सेल्सियस है. अगर इतने से ही कनकना गएहो तो जान लो गांव वालों के शौचालय घर के बाहर हैं. रूस के ओयमायकोन गांव में किसीभी इंसानी बस्ती का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ है. इतने में सिर्फ ठंड में नहानेकी दिक्कत नहीं है. इतनी ठंड में वहां कोई भी फसल नहीं उगती है. इसलिये वहां के लोगसिर्फ रेंडियर और घोड़े का मीट खाते हैं. कार हमेशा चालू रखी जाती हैं क्योंकि अगरबंद हो गई तो दुबारा चालू नहीं होगी. मोबाइल काम ही नहीं करते. कब्र खोदने के लिएज़मीन पर 3 दिन तक जलते कोयले रखे जाते हैं ताकि जमी हुई बर्फ पिघल सके.वैसे इस ठंडे मौसम में इस गांव के होने के बसे होने की खास वजह है. इस गांव के पासएक गरम पानी का सोता है. इस माइनस तापमान में गांव को ज़िंदा रहने के लिए पानी मिलजाता है. 1920 में इस रास्ते से गुज़रने वाले एस्कीमो बंजारे यहां रुका करते थे,धीरे-धीरे यहां तकरीबन 500 लोगों की बस्ती बन गई.खुले में बना शौचालय.इस तापमान की कुछ और समस्याओं का जायज़ा लीजिए. पेन काम नहीं करते क्योंकि स्याहीजम जाती है. चश्मा चेहरे से चिपक जाता है. बैटरी काम नहीं करती. यहां के स्कूलोंमें छुट्टी तब होती है जब तापमान -52 सेल्सियस से नीचे जाता है. भीषण ठंड वाले इसइलाके में गर्मियों में तापमान 30 सेल्सियस तक चला जाता है. इस गांव में हर हाल मेंबिजली की सप्लाई चालू रखी जाती है. अगर पावर बंद हुई तो ये गांव 5 घंटे में ठंड औरपानी के पाइप जमने से रहने लायक नहीं रह जाएगा. मगर इस गांव का सबसे बड़ा आश्चर्यये है कि इस गांव के टॉयलेट्स घर के बाहर होते हैं.गांव का पावर स्टेशन.कुल मिलाकर बात ये है कि ये गांव बहुतै ठंडा है. अगली बार जब ठंडी लगे तो इस गांवके बारे में सोच लेना जिसके नाम का मतलब होता है, 'गर्म पानी की धारा'