क्या आप जानते हैं कि पुराणों के दुनिया में आने का क्रम क्या है. सबसे पहले कौन सापुराण आया? पुराण पुरुष टोटल 18 पुराण बतलाते हैं. सबसे पुराना है ब्रह्मपुराण.डिटेल्स में जाते हुए ऋषि पराशर बोले, पहला पुराण ब्रह्म है. दूसरा पद्म. तीसरावैष्णव. चौथा शैव. गली मोहल्लों में आए दिन होने वाली भागवत पुराण के दुनिया मेंआने का नंबर है 5वां. छठा नारदीय और सातवां मार्कंडेय. आठवां पुराण है आग्नेय. नवांभविष्यत. दसवां ब्रह्मवैवर्त. ग्यारहवां पुराण लैड़ग. बारहवां वाराह. तेरहवां पुराणहै स्कन्द. 14वां पुराण है वामन. 15वां कौर्म. इन सबके बाद आते हैं मात्स्य, गरुड़और ब्रह्मांड पुराण. लेकिन इन सबके अलावा मुनियों ने कुछ उपपुराण भी रचे थे. इनउपपुराणों में सृष्टि, प्रलय, देवता और राजवंशों के काम-काज के पूरे नियम सेट किएगए. इसके अलावा 6 वेदांग, चार वेद, मीमांसा, न्याय, पुराण और धर्मशास्त्र ये ही 14विद्याएं हैं. (विष्णु पुराण)