नाम एनडी तिवारी. पूरा नाम नारायण दत्त तिवारी. प्यार का नाम DNA तिवारी. उम्र 91साल. अगर युवा हो और ये खबर पढ़ रहे हो तो मुंह पर पानी के छींटे मार लो. क्योंकिआगे जो पढ़ोगे न, शर्म से अपना माथा पीट लोगे. क्योंकि जब तक तुम इसे पढ़ोगे, ये 91साल का आदमी कितनी डील साइन कर चुका होगा. आज सुबह उठकर तुम मूतने गए. मंजन किया.बाथरूम से लौटकर चाय हाथ में ली. टीवी ऑन करके न्यूज चैनल लगाया. पता चला कि एनडीतिवारी ने 53 साल कांग्रेस की सेवा करने के बाद आज बीजेपी जॉइन कर ली. उनका हृदयपरिवर्तन हो गया क्योंकि कांग्रेस में टिकट मिलने का चांस नहीं था. इसी वजह सेउन्हें मोदी जी की नीति में भरोसा हो गया.जो नहीं दिख रहे हैं वही हैंइन्होंने पहली बार कांग्रेस नहीं छोड़ी. सन 94 में एक बार और छोड़ी थी. और अपनीपार्टी कांग्रेस तिवारी बनाई थी. फिर सोनिया गांधी ने बुलाया तो वापस आ गए कांग्रेसमें. तुम कितने भी हंसीं, जवां हो. बादाम, अखरोट से लेकर शिलाजीत का सेवन करो. कभीइस युवा नेता के बराबर युवा नहीं हो पाओगे जिसका हाथ भी नहीं उठता लेकिन वो पार्टीबदल पत्र पर साइन करने के लिए कलम उठा ले. जिस उम्र में वानप्रस्थ, संन्यास सबनिपटकर समाधि नजदीक आ जाती है उस वक्त ये आदमी देश की सेवा करने की सोच रहा है. औरहमारे देश का युवा भटसप में खर्च हो रहा है रजाई में पड़े पड़े. शर्मनाक नहीं हैयह?कुछ लोग कह रहे हैं कि वो इस उम्र में अपने बेटे, जी हां अपने बेटे का फ्यूचर बनानेके लिए पार्टी बदल रहे हैं. अजीब बचकाना तर्क है भई. बेटा कोई दूध पीता बच्चा हैक्या? वो चाहे जिस पार्टी में जाए अपना भविष्य बनाने. अभी तो इनका खुद का कितनाभविष्य बाकी है. पहले अपना भविष्य तो सुरक्षित कर लें. बीजेपी वाले चालू हैं. वो ऐसे कर्मठ और जुझारू नेता को अपनी पार्टी में शामिल करकेअपना भविष्य बना रहे हैं. अगर दोबारा नोटबंदी होती है तो इस बार मोदी जी अपनी मांकी जगह इनको लाइन में लगाकर फोटो खिंचवा देंगे. पूरा माहौल बन जाएगा. यूथ को एक औरआइकन मिल जाएगा.एक और बात है. उन्होंने इतने साल घास नहीं खोदी. ट्रिविया खोलकर देख लीजिए. यूपी सेलेकर उत्तराखंड तक के सीएम रह चुके हैं. ये वही उत्तराखंड है जिसके बारे में इन्हींएनडी तिवारी ने कहा था कि "उत्तराखंड मेरी लाश पर बनेगा." उत्तराखंड भी बन गया औरये सीएम भी बन गए. उस हिसाब से देखें तो उत्तराखंड ने एक लाश को सीएम बनते भी देखलिया. पॉलिटिकली करेक्ट करने के चक्कर में हमको फैक्ट्स मत छोड़ देना भैया. ये खुदउनका ही बयान है.ये वही एनडी तिवारी हैं. ये वही बेटा रोहित शेखर है जिसकी वजह से इनका नाम DNAतिवारी पड़ा. पैदा हुआ तो इनका बेटा नहीं था. 6 साल केस चलने पर बेटा हो गया. बेटाहुआ तो मां भी हो गई. उज्ज्वला शर्मा से 2014 में शादी कर ली. नहीं, न बेटा होनागलत है न शादी होना. लेकिन इतनी दहकच्चर होनी तो गलत थी न. इतनी गलतियां एक साथनौजवान ही करते हैं. नेताजी मुलायम की भाषा में कहें तो "लड़के हैं, गलती हो जातीहै."2009 में एक तेलुगू चैनल ने आग लगा दी थी. इनको तीन लड़कियों के साथ राजभवन केबिस्तर में दिखा दिया था. इसे सेक्स स्कैंडल कहकर मजे लिए गए तो तिवारी ने इस्तीफादे दिया. बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देकर. लेकिन ये बड़ी अबूझ पहेली थी. लेकिनक्या ये बड़ी बात नहीं थी कि खराब स्वास्थ्य और इतनी उम्र होने के बावजूद DNAतिवारी सेक्स स्कैंडल में फंसे.हमारा थककर चूर हो रहा मैसेंजर में "लब्बू बाबू शोना" करके हुए चुम्मियां भेजनेवाला युवा. रजाई में सिकुड़े हुए क्रांति कर रहा युवा काहिल और कामचोर युवा आज भीअगर एनडी तिवारी से कुछ नहीं सीखता तो उसे कोई हक नहीं समाज की समस्याओं पर बोलनेका.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:ND तिवारी के सेक्स वीडियो के नाम पर ये क्या दिखा रहा यूट्यूब?