The Lallantop
Advertisement

'मेरा नाम सोनम गुप्ता है और मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है'

कैसे 'सोनम गुप्ता' नाम की लड़कियों का लोगों ने जीना मुश्किल कर दिया.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
16 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 16 नवंबर 2016, 01:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सोनम गुप्ता ट्रेंड में हैं. उनकी बेवफाई के किस्से चल पड़े हैं. उनके जवाब चल पड़े हैं. और तो और फेसबुक पर उनके नाम की फेक प्रोफाइल्स तक बन गई हैं ढेरों. लोग चटखारे ले रहे हैं. हंस रहे हैं. लेकिन आपने कभी सोचा कि वो लड़कियां जिनका नाम असल में सोनम गुप्ता है, उनका क्या हाल होगा? मुंबई मिरर ने ऐसी ही तीन लड़कियों से बात की. एक राइटर, एक स्टूडेंट और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर. तीनों ने ही बताया है कि उन्हें कैसे लोगों ने तंग किया. कैसे छेड़ा. कैसे-कैसे मैसेज भेजे. और उनका जीना दूभर कर दिया. पढ़िए उनकी बातों के कुछ अंश.

'मेरी नई-नई शादी हुई है. मेरे अंकल फेसबुक पर नए हैं. उनको लगा शायद ये मेरे ही लिए है. वो फ़ोन कर के पूछने लगे कि मेरा कोई एक्स बॉयफ्रेंड था क्या, जो मुझे परेशान कर रहा है."

-सोनम गुप्ता, राइटर
 

'मुझे 20 से ज्यादा कॉल्स, 50 से ज्यादा मैसेज आए. लोग मुझे नोट की फोटो भेजकर पूछ रहे हैं, क्या मैं ही 'वो' सोनम गुप्ता हूं.'

-सोनम गुप्ता, स्टूडेंट

'लोग नोट की फोटो में मुझे टैग कर रहे हैं. इन्स्टाग्राम पर 32 पेंडिंग मैसेज पड़े हैं. फ्रेंड रिक्वेस्ट से दिमाग खराब हो रखा है.'

-सोनम गुप्ता, इंजीनियर
  सोशल मीडिया पर जब कोई चीज आग पकड़ती है, इस हद तक चली जाती है कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है. अपने मनोरंजन के लिए हम इतने क्रूर हो जाते हैं कि ये नहीं सोचते अगला अपनी पर्सनल लाइफ में कितना दुखी और परेशान हो सकता है. ऐसी हजारों सोनम होंगी जो आज सताई जा रही होंगी. दोस्त उन पर हंसते हैं. कहीं अनजान मनचलों को नाम पता चल गया तो सड़क पर भी छेड़ने लगेंगे. बल्कि सोशल मीडिया पर तो लोग हैरेस कर ही रहे हैं. आखिर कब रुकेंगे हम?
ये पढ़िए:

एक निबंध सोनम गुप्ता की बेवफाई पर

 

Advertisement

Advertisement

()