मोहम्मद अली केरल के खिलाड़ी थे तो अमित शाह लॉर्ड माउंटबेटन हैं!
जानिए 15 नामी लोग, जो इंडिया के कुछ न कुछ हैं. क्योंकि मैं भारत का लल्लन हूं मितरों.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ग्रेटेस्ट बॉक्सर मोहम्मद अली अब इस दुनिया में नहीं हैं. दुनियाभर में लोग अली के बारे में लिख बोल रहे हैं. लेकिन कुछ लोग लिखते बोलते हुए लीक भी हो रहे हैं. पहले एक बालिका ने ट्विटर पर मोहम्मद अली को मैसी और मैराडोना से महान फुटबॉलर बताया. ट्विटर पर खूब ट्रॉल हुईं. फिर ऐसे ही कुछ अज्ञानता विद कॉन्फिडेंस दिखा गए केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन.
जयराजन के आगे जब न्यूज चैनल वालों ने माइक अड़ाया तो वो बोले,
भला मनाइए कि टीवी एंकर ने इत्ता सुनते ही खेल मंत्री का बिगड़ता खेला संभाला. और आवाज को कर दिया शून्य. पर बात फैल चुकी थी. लेकिन बात फैली तो फैली. हम नहीं फैले थे. वो काम अब किए देते हैं. क्योंकि ये वही मुल्क है, जिसमें प्रकाश सिंह बादल को भारत का मंडेला और मोदी को भगवान का तोहफा बताया जाता है. इसी क्रम में लल्लन आगे बढ़ते हुए लिखता है. भावना को साइड में रखकर पढ़िएगा.
1. मुकेश अंबानी लेनिन हैं. उन्होंने सीलमपुर की गली नंबर 5 में बहुत विकास कार्य किया है.
2. अमित शाह लॉर्ड माउंटबेटन हैं. बंटवारे के वक्त कुछ मोतीचूर के लड्डू खाना भूल गए थे. वही खाने आए हैं.
3. गिरिराज सिंह मोहम्मद अली जिन्ना हैं. बजरंगीभाईजान में पाकिस्तान भेजने वाले एजेंट का अपॉउंटमेंट इन्होंने ही किया था.
4. संगीत सोम PETA के सदाबहार भारतीय ब्रांड अंबेसडर हैं.
5. साध्वी प्राची आंग सान सू की हैं.
6. स्मृति ईरानी मलाला युसुफजई हैं.
7. साक्षी महाराज दलाई लामा हैं.
8. अरविंद केजरीवाल चे ग्वेरा हैं, क्रांति करने आए हैं.
9. राहुल गांधी हैं या नहीं, इस पर बहस है.
10. योगेन्द्र यादव बुद्ध हैं.
11. राजनाथ सिंह मार्टिन लूथर किंग हैं.
12. मायावती स्टैचू ऑफ लिबर्टी वाली लेडी हैं.
13. सुब्रमण्यम स्वामी अल्बर्ट आइंस्टाइन हैं.
14. दिग्विजय सिंह प्रिंस चार्ल्स हैं.
15. चेतन भगत काफका हैं.
और मैं भारत का लल्लन हूं मितरों.... :P

.webp?width=60)

