माइक्रोसॉफ्ट का नया अजुब्बा: अब बस बोलो और फोन अपने आप चलेगा
जल्द ही इंडिया वालों के लिए कोर्टाना का 'अपडेटित' वर्जन आ रहा है, उसके बारे में जान लो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
टेक्नोलॉजी वाला ये आर्टिकल हमें लिखकर भेजा है प्रशांत कुमावत ने. प्रशांत कुमावत 18 साल 10 महीने के हैं. रहने वाले हैं जयपुर के. सिंगल हैं. उत्साही हैं. इन दोनों बातों का आपस में कोई संबंध नहीं. टेक्नोलॉजी में डूबे रहते हैं. इंजीनियर बनेंगे. आपके पास भी कुछ ऐसा हो तो भेज डालिए lallantopmail@gmail.com पर
माइक्रोसॉफ्ट ने साफ कर दिया कि विंडोज 10 की एनिवर्सरी अपडेट में कोर्टाना को भी अपडेट किया जाएगा. अपडेट सिर्फ 13 देशों के लोगों को मिलेगा. जिसमे भारत भी शामिल है. अब कोर्टाना पहले से बहुत तेज हो जाएगा, साथ ही ये आपके कैलेंडर और ईमेल को मैनेज करने में हेल्प करेगा. और ये अधिकांश भारतीय भाषाओं में भी जवाब दे पायेगा.
ज्ञान बहुत हो गया? फायर न होना! पढ़ लो कोर्टाना आखिर है क्या
कोर्टाना माइक्रोसॉफ्ट का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर है. ये कंप्यूटर और मोबाइल में लोगों के लिए डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर काम करता है. मतलब जैसे कि अगर आप कोर्टाना से पूछेंगे कि, "Hi cortana! what is thelallantop" तो ये इतना बोलते ही आपको इंटरनेट पर उपलब्ध thelallantop से जुड़ी सारी इंफो कुछ ही सेकंड में दे देगा. अगर आप इसे कहेंगे "Hey cortana! open settings" तो ये फ़ोन की सेटिंग्स ओपन कर देगा. मजेदार बात ये है कि आप इससे किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछ सकते है. जैसे "Do you love me" या "Tell me a joke". इस वीडियो से समझ सकते है कि कैसे कोर्टाना हर एक सवाल का चतुराई से जवाब दे देती है.
https://www.youtube.com/watch?v=TkTamfJOh-A माइक्रोसॉफ्ट ने इसे आईफ़ोन के 'सीरी' और गूगल के 'गूगल नाउ' को टक्कर देने के लिए लांच किया था. जो कोर्टाना जैसे ही काम करते है लेकिन कुछ ही भाषाओं में. और पिछले साल माइक्रोसॉफ्ट ने कोर्टाना एप को iphone के iOS और गूगल के एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी लांच कर दिया. मतलब ये जरुरी नहीं है कि कोर्टाना यूज़ करने के लिए आपके पास माइक्रोसॉफ्ट/windows का ही मोबाइल या कंप्यूटर हो. अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप इसका यूज़ कर सकते है. इसके अलावा यदि आपको इंग्लिश में बात करने में दिक्कत हो तो आप इससे हिंदी में पूछ सकते है और ये आपको जवाब दे देगा. तो अब कोर्टाना के यूज़ से आप फ़ोन सिर्फ बोल के भी चला सकते है. वैसे कोर्टाना को जब लॉन्च किया गया था तब ये इतना ज्यादा ख़राब था कि इसके लॉन्च वाले प्रोग्राम में माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला भी इसे नहीं चला पाए. खिल्ली उड़ गई बेचारे की सबके सामने . https://www.youtube.com/watch?v=1B4agbj1A_c पर अब कई सुधारों के बाद कोर्टाना बहुत शानदार साबित हुआ है. आप भी अगर चाहें तो टचलेस मोबाइल यूज़ करने के लिए इसे जरुर आजमाएं.
