13 साल का सेलिब्रिटी मैटी बी: यूट्यूब पर हैं एक अरब से ज्यादा फॉलोवर
केटी पेरी और जस्टिन बीबर की पॉपुलरिटी को टक्कर दे रहा है लौंडा
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इस उम्र में हम लोग साइकिल के टायर पर डंडे मार मार दौड़ाते थे. या कंचे खेलते थे. लेकिन मैथ्यू डेविड मॉरिस की बात अलग है. ये इंटरनेट पर फेमस सबसे कम उम्र के सेलिब्रिटी हैं. मैट बी के नाम से बुलाते हैं चाहने वाले. बिलबोर्ड मैगजीन ने 2013 के सेलेब्स की लिस्ट निकाली. ये केटी पेरी और जस्टिन बीबर को बराबर टक्कर देते हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=YSwT1uaMvUY
6 जनवरी को जॉर्जिया में पैदा हुए मैट के तीन बड़े भाई और एक छोटी बहन है.
https://www.youtube.com/watch?v=0bb5esIKH5o
2010 में इस बालक ने शौकिया ये काम शुरू किया. जमे जमाए म्यूजिक को रिमिक्स बना कर पेश किया. इस काम के लिए सबसे तगड़ा जुगाड़ यूट्यूब है ही. पहले ही काम में कामयाबी मिली. 5 लाख व्यू एक हफ्ते के अंदर पकड़ ले गया जवान. 1 अगस्त 2014 की तारीख इतिहास में नोट है इनके. जब इनके यूट्यूब चैनल को 1 अरब लोग फॉलो कर चुके थे. अभी 27 अगस्त को छोटे नवाब ने नया चैनल लॉंच किया है, ऑउट साइड द लाइंस. इसमें खुद के लिखे गाने गाएंगे. पिछला रिकार्ड तो मस्त रहा. देखें इसमें क्या तीन तड़ाका होता है.
https://www.youtube.com/watch?v=PvWlxjcKkU8

