जब इंसान हर किसी से, हर स्थिति से घबराने लगे तो ये समझ आ जाता है कि पानी अब नाकके रास्ते फेफड़ों में भर रहा है. मैटर अब काबू से बाहर हो रहा है. जमीन खिसक रहीहै. पाकिस्तान में मैटर नवाज शरीफ के हाथ से निकलता लग रहा है. मिलिट्री मैन राहिलशरीफ रिटायर होने वाले हैं, पर लग रहा है कि तख्तापलट फिर होने वाला है. इसलिए सबदम साधे राहिल की हरकतों को देख रहे हैं.इसी चक्कर में नवाज किसी भी ऐसे को अपने साथ नहीं रखना चाहते जो उनको डरा रहा हो.किसी भी तरीके से. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी अखबार डॉन के पत्रकार सायरिलअल्मीडा ने खुफिया तरीके से एक स्टोरी दी कि हाई प्रोफाइल मीटिंग हो रही थी. पाकनेता कह रहे थे कि अब आतंकवाद के नाम पर पाक को कुछ करना ही होगा. नहीं तोइंटरनेशनल लेवल पर अलग-थलग होना पड़ेगा. इस बात से नवाज भन्ना गए.सूचना मंत्री परवेज रशीद को हटा दिया. उनकी जगह पर लाए अपनी बेटी मरियम नवाज कीदोस्त मरियम औरंगजेब को. मास्टर्स किया है मरियम ने. नवाज की पार्टी से 4-5 सालोंसे जुड़ी हैं. लगातार बोलती रही हैं नवाज के सपोर्ट में. अभी तक कोई बहुत बड़ा पदतो नहीं संभाला था. पर अब मौका मिला है.मरियम औरंगजेबठीक वैसे ही जैसे स्मृति ईरानी को मिला था इंडिया में.पाकिस्तान में औरतों का महत्वपूर्ण पदों पर होना कोई नया नहीं है. लेकिन ये सारीऔरतें एक ही एज ग्रुप की हैं.1. इससे पहले पाकिस्तान की इकॉनामिस्ट हिना रब्बानी खार ने भी वित्त मंत्रालयसंभाला था. फिर 2011 में विदेश मंत्री भी रहीं. इंडिया भी आई थीं.2. कश्माला तरीक भी आसिफ जरदारी की पार्टी से सांसद थीं.3. आयला मलिक कैंपेन मैनेजर हैं इमरान खान की. बहुत काम करती हैं.4. मरियम सफदर नवाज की बेटी हैं. पिता के काम में बहुत हाथ बंटाती हैं.5. रेहम खान पत्रकार थीं. इमरान खान से शादी की. फिर तलाक हुआ. अब राजनीति में आनेका इरादा है.6. मर्वी मेनन नवाज की पार्टी से हैं. 2013 में चुनाव हार गई थीं.7. रीता ईश्वर हैं ऐसी पार्टी से जो कभी सत्ता में आई ही नहीं. सांसद हैं रीता.