The Lallantop
Advertisement

क्या है ये 'हमस ट्रेल', जिसकी तरह इज़रायल के पीएम ने भारतीयों को 'करी ट्रेल' बनाने को कहा है

अगर घूमने का शौक है तो पढ़ लीजिए, आप भी कुछ ऐसा बना सकते हैं, जिसकी तारीफ लोग करेंगे.

Advertisement
pic
22 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 22 जुलाई 2017, 11:04 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मनुष्का
हम हमेशा उसी टीचर से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, जो हमें बड़ी-बड़ी बातें चुटकियों में समझा देता है. मनुष्का उसी टीचर जैसी हैं. वैसे असल में टीचर नहीं हैं, वैज्ञानिक हैं. जानकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जो लिखती हैं, बड़ी मोहब्बत से लिखती हैं. जर्मनी से PhD की है और अभी इजराइल के टेल अवीव में कैंसर जीन थेरेपी पर रिसर्च कर रही हैं. पहाड़ों, पेड़ों, झीलों और नदियों से बेइंतेहा प्यार है.
दुनिया के लड़ाई-झगड़े इनके जरा भी पल्ले नहीं पड़ते, इसलिए जो भी देखती हैं, सब खूबसूरत ही देखती हैं. देश-दुनिया के किस्सों और हेल्दी नुस्खों के लिए इन्हें थैंक्स बोलना मत भूलिएगा. इस क़िस्त में बात हो रही है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इज़रायल दौरे के बारे में. यहां बात हो रही है इज़रायली व्यंजनों के बारे में, घूमने के बारे में इजरायल के खूबसूरत ट्रेल्स के बारे में. मोदी के इस दौरे पर इज़रायली प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों से इज़रायल आने और यहां पर करी ट्रेल्स बनाने की अपील की है. आइए देखते हैं क्या है ये खबर:


हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने इज़रायल आए थे. इज़रायल में भारतीय मूल के करीब 85,000 यहूदी रह रहे हैं. तेल अवीव में 5 जुलाई को आयोजित सार्वजनिक समारोह में हमारे और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (यहां पर उनका निक नेम बीबी है!) ने हज़ारों की तादाद में आए श्रोताओं को संबोधित करते हुए दोनों देशों के संबंधों में एक नए इतिहास की रचना की.
सुखविंदर सिंह के गानों में गुथे राष्ट्रप्रेम का बोध, विदेशी नृत्यांगनाओं द्वारा विभिन्न नृत्य स्वरूपों का सुन्दर प्रदर्शन और भीड़ का उन्माद शायद जीवन में कभी न भुला पाने वाला अहसास था.
https://www.youtube.com/watch?v=HoamktBfklc
स्कूल ख़त्म करते ही इज़रायली 2 साल की कंपल्सरी आर्मी ट्रेनिंग करते हैं. इनमे से ज़्यादातर बेसब्री से ट्रेनिंग ख़त्म होने का इंतज़ार कर रहे होते हैं. ताकि भारत जाकर कुछ वक़्त चैन से रह सकें. इसलिए आपको भारत में ढेरों इजरायली पर्यटक घूमते मिल जाएंगे.
इन पर्यटकों की ख़ातिरदारी में भारत के लोग भी कोई कमी नहीं छोड़ते. जिसमें उनकी भाषा सीखने से लेकर इजरायली डिशेज हमस और शकशुका को अपने रेस्तरां के मेन्यू में जगह देना तक शामिल है.
Shakshuka-Main
शकशुका एक तरह का आमलेट होता है जो टमाटर-प्याज़ की ग्रेवी में डूबा होता है. (Source : toriavey.com)

हमस पीसा हुआ छोले होता है, जिसमें थोड़ा ऑलिव आयल और तिल का पेस्ट मिला होता है. शकशुका और हमस दोनों को ही ब्रेड के साथ खाते हैं.
tumblr_m4jkckvRly1rn1vvs
इज़रायली डिश 'हमस'.

और ये कोई हवा-हवाई बातें नहीं हैं, इसका मुझे फर्स्ट हैंड एक्सपीरियंस है. पिछले साल जब मैं हिमाचल प्रदेश (त्रिउंड) ट्रेक के लिए गई थी तब वहां मैंने देखा कि वहां के रेस्टोरेंट में 'इज़रायली ब्रेकफास्ट' लिखे हुए बड़े-बड़े बोर्ड लगे थे. वहां जैसे ही मैंने एक विदेशी महिला को देखा तो उनसे बात करने की कोशिश की और इस दौरान मुझे पता चला कि वो इज़रायल से थी. मैंने उसको देखते ही 'शालोम' कहा, जवाब में उसने भी मुझे 'शालोम' कहा. 'शालोम' एक इज़रायली शब्द है जिसका अंग्रेज़ी माने होता है 'पीस टू यू' मतलब 'आपको भी शांति मिले'.
भारत में घूमने आए इज़रायली पर्यटक यहां घूमे गए शहरों को इज़रायल में 'हमस ट्रेल' नाम से बुलाते हैं. 'हमस ट्रेल' का नाम हमस व्यंजन के नाम पर ही पड़ा है.
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी स्पीच में भारत के लोगों से गुज़ारिश की, कि वो भी अपना बैग पैक करें और इज़रायल आकर इज़रायली लोगों के 'हमस ट्रेल' जैसे ही इज़रायल के जगहों के नाम पर 'करी ट्रेल' बनाएं. उन्होंने भारतीय पर्यटकों का स्वागत करने की बात भी कही.
https://youtu.be/1tn2RE9co9I?t=570
इज़रायल वैसे तो पर्यटकों के लिए बेहद खूबसूरत जगह है. वहां के हाईकिंग और ट्रेकिंग ट्रेल्स बेहद खूबसूरत रास्तों से होकर जाती है. वो काफी संयोजित तरीके से बने हुए हैं. वहां के रास्तों पर निशान बने हैं ताकि आप अपने रास्ते न भूलें और ट्रिप का भरपूर लुत्फ़ उठा पाएं. अब ये तो वक़्त ही बातएगा की भारत के इज़रायल में कितने ट्रेल्स शुरू होते हैं.
इज़रायल के कुछ मशहूर ट्रेल्स की तस्वीरें :
मारसबा मोनेस्ट्री
मारसबा मोनेस्ट्री

अपोलोनिआ नेशनल पार्क(pixabay.com)

अपोलोनिआ नेशनल पार्क. (Source : pixabay.com)

दी इज़रायल नेशनल ट्रेल (Source : israeltrail.net)



पढ़िए मनुष्का की पिछली पोस्ट्स:
ट्यूलिप से इतना प्यार कि लोग इन्हें पैसों की जगह इस्तेमाल करने लगे थे

DDLJ गर्ल्स की स्विट्ज़रलैंड सैर: ऐसा एक्सपीरियंस कहीं और नहीं मिलेगा

जानवरों पर क्रूर टेस्टिंग होकर आपकी अलमारियों तक ऐसे पहुंचती हैं दवाएं

भारत घूमने आई विदेशी लड़की ने घर लौटकर भारतीय लड़की को क्या बताया

आइए, आपको डोनाल्ड ट्रंप की ससुराल घुमा लाते हैं

 

Advertisement

Advertisement

()