पॉल स्कोल्स. इंग्लैंड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज मिडफील्डर. यूनाइटेड के लिए707 मैच खेलने वाले स्कोल्स 16 नवंबर 2020 को 46 साल के हो गए. लगभग 20 साल तक एकही टीम से खेले स्कोल्स के फैंस पूरी दुनिया में हैं. फैंस के साथ कोच, फुटबॉल केजानकार और साथी प्लेयर्स भी स्कोल्स की तारीफ करते नहीं थकते थे. स्कोल्स फुटबॉलजगत में सबसे ज्यादा ट्रॉफियां जीतने वाले प्लेयर्स में से एक हैं. स्कोल्स केजन्मदिन पर पढ़िए स्कोल्स के बारे में दिग्गजों की राय...# लियोनल मेसीला मासिया (फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की अकैडमी) में उनकी खूब चर्चा होती थी. वह एकटीचर हैं.# पेलेअगर वह मेरे साथ खेलता, मैंने और भी बहुत से गोल किए होते.# क्रिस्टियानो रोनाल्डोट्रेनिंग के दौरान मैं गेंद से बहुत सी ऐसी कलाकारी करता था, जो क्लब के बाकीप्लेयर्स के बस के बाहर थी. ऐसे ही एक बार मैं अपनी कलाकारी स्कोल्स को दिखा रहाथा. मेरा शो खत्म होने के बाद स्कोल्स ने बॉल ली. उन्होंने लगभग 50 मीटर दूर एकपेड़ की ओर इशारा किया और बोले- पहले प्रयास में गेंद पेड़ पर मार दूंगा. उन्होंनेशॉट लिया और ऐसा ही हुआ. उन्होंने मुझसे वही करने को कहा, मैंने 10 कोशिशों के बादभी वैसा नहीं कर पाया.Lionel Messi on Paul Scholes | #MUFC"At La Masia his name is mentioned a lot. He is a teacher. "pic.twitter.com/leC5GTEtho — Fergie's Fledglings (@RedDevilTimes) September 11,2015# ज़िनेदिन ज़िदानमेरा सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी? मैनचेस्टर का स्कोल्स. वह एक कम्प्लीट मिडफील्डर है.# थिएरी ऑनरीमुझे समझ नहीं आता क्यों स्कोल्स को कभी भी प्लेयर ऑफ द ईयर नहीं चुना गया. उसेकाफी पहले यह जीत लेना चाहिए था. शायद यह इसलिए है क्योंकि वह कुछ 'स्टार्स' की तरहलाइमलाइट में नहीं रहना चाहता.# सर एलेक्स फर्ग्युसनमैं सोचता हूं कि पॉल स्कोल्स इंग्लैंड का बेस्ट प्लेयर है. उसके बाद बेस्ट स्किल्सहैं, बेस्ट दिमाग भी. कोई भी उसकी बराबरी नहीं कर सकता. पूरी दुनिया में उसके कद काप्लेयर नहीं है. पॉल को रिप्लेस नहीं किया जा सकता. स्कोल्स मैनचेस्टर यूनाइटेड कीमशहूर 'क्लास ऑफ 92' के मेंबर थे. साल 1993 में यूनाइटेड के लिए डेब्यू करने वालेस्कोल्स 2013 तक क्लब के लिए खेले. क्लास ऑफ 92 में उनके साथ डेविड बेक्हम, रयानगिग्स, फिल नेविल, गैरी नेविल और निकी बट. यह सारे प्लेयर मैनचेस्टर यूनाइटेड कीअकैडमी से लगभग एकसाथ निकले. आगे चलकर इन छहों ने खूब नाम कमाया.