The Lallantop
Advertisement

बॉबी देओल ने जिस जमाने में फैन फॉलोविंग खड़ी की, तब ट्रोल्स पैदा नहीं हुए थे

बोरा भर हिट फिल्में देने वाले बॉबी देओल का आज बड्डे है.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2021, 08:20 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बात करते हैं फुटपाथ पर मिलने वाली पांच रुपए वाली जनरल नॉलेज की किताब की. उसमें एक सवाल का जवाब आता था राजेश खन्ना. सवाल था "भारत का पहला सुपरस्टार." उनके इतने किस्से चलते थे कि राम से काम. लड़कियां उनकी कार दुपट्टे से साफ करती थीं. उस पर लिपस्टिक के दाग मिलते थे. और बहुत सी लंतरानी. वैसा टेस्ट फिर किसी एक्टर के लिए नहीं आया. लेकिन जिसने उस मेयार को छूने की कोशिश की, वो थे बॉबी देओल. पहली ही फिल्म बरसात से बादल की तरह इंडस्ट्री पर छा गए. ट्विंकल के साथ बॉबी की जोड़ी इतनी भयंकर जमी कि बॉबी देओल की फीमेल फैन फॉलोविंग वैसे ही बढ़ी, जैसे राजेश खन्ना की बढ़ी थी. उनकी पहली फिल्म की हिरोइन ट्विंकल राजेश खन्ना की बिटिया हैं. यहां कुछ होशियार लोग उनकी पहली फिल्म धरमवीर का हवाला देंगे जिसमें वो चाइल्ड आर्टिस्ट थे, लेकिन टांग खींचना छोड़ें यार. बॉबी देओल के पास हिट फिल्मों की लंबी लिस्ट है. 90s के जिक्र से नॉस्टैल्जिक हो जाने वाले उस बॉबी को नहीं भुला सकते, जिसने ऐश्वर्या के साथ उनकी पहली फिल्म में ऑन-स्क्रीन रोमांस किया था. जिन्होंने आगे जाकर इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज के करियर को बुरी तरह मथ दिया. ये बॉबी की एक्टिंग का स्वर्णकाल था गुरू. और प्यार हो गया फिल्म का नाम था. https://www.youtube.com/watch?v=PXJyHy9P3OA इसी साल धांसू थ्रिलर मूवी आई थी गुप्त: द हिडेन ट्रुथ. क्या तो फिल्म थी भाईसाब. इसके गाने उस जमाने में हीरो होंडा सीडी100 बाइक लेकर चलने वाले गाते थे. कॉलर उड़ता रहता था. वो गाते जाते थे दुनिया हसीनों का मेला...मेले में ये दिल अकेला. अगले साल का बिरजू याद है? अरे करीब फिल्म. साल 1998. फिर सोल्जर. वो सोल्जर जिसका नाम लेते ही आज आर्ग्युमेंट खत्म हो जाता है. वो बॉबी देओल थे. लड़कियां शाम को छज्जे पर आकर चुपके से गाती थीं सोल्जर सोल्जर मीठी बातें बोलकर दिल तू चुरा ले गया. 2000 में आई बादल कौन भूल सकता है. 1984, सिख दंगों के बैकग्राउंड पर बनी थी ये फिल्म. जिसमें एक करप्ट पुलिस अफसर, जिसका रोल जानदार आशुतोष राणा ने किया था, वो उसकी पूरी फैमिली को मार देता है. रोंगटे थर्रा देने वाली फिल्म उस वक्त के यूथ को आग में झोंके रहती थी. https://www.youtube.com/watch?v=eb27lVSY2PI इसके अलावा एक और ऐतिहासिक फिल्म में बॉबी ने जानदार काम किया था. वो रोल जिसके लिए हीरो लोग तरसते हैं. भगत सिंह का. 23 मार्च 1931 शहीद में. उनके बड़के भैया सनी भी थे. चंद्रशेखर आजाद के रोल में. इसके बाद बॉबी के करियर का एवरेज मार्का दौर शुरू हुआ. मतलब फिल्में ढेरों आने लगीं और लुढ़कने लगीं. शाकालाका बूम बूम जैसी फिल्म भी इनके हिस्से में है. झूम बराबर झूम, नन्हें जैसलमेर और चमकू भी. बड़ी धाकड़ मूवी इनकी झोली में आने वाली थी. जब वी मेट. लेकिन इम्तियाज ने पंगा कर दिया. शाहिद कपूर को ले लिया. बॉबी का दिल टूट गया. यमला पगला दिवाना ने काफी संभाला लेकिन उसके सीक्वल ने फिर गोबर कर दिया. अपने में दमदार एक्टिंग के बावजूद पिच्चर नहीं चली. https://www.youtube.com/watch?v=8tjqviOPtFo 2013 के बाद बॉबी गायब हो गए. इस बीच भारत में चुनाव हुआ. मोदी प्रधानमंत्री बने. सोशल मीडिया में एक नई पौध उगी, ट्रोल्स की. ये किसी की भी मौज लेने की कोशिशें करते हैं बात बेबात. इनके स्टैंडर्ड्स और कैटेगरी अलग अलग हैं मगर काम सबका एक सा है. तो बॉबी उनके निशाने पर आ गए. दिल्ली में आए तो किसी पार्टी में डीजे पार्टी वाले ने उनका गलत इस्तेमाल कर लिया. उसके लिए भी ट्रोल किया गया. लेकिन फाइनली उन्होंने इस मुद्दे पर लंबी बात की और एक इंटरव्यू दिया. पूरी बात बताई. "मुझे फंसाया गया. कुछ लड़कों ने मुझे अप्रोच किया कि आप हमारे डीजे की एक्टिंग कर दो एक रात के लिए. मुझे कुछ करना नहीं था. क्योंकि इसके बारे में मुझे कुछ पता ही नहीं था. बच्चों का खेल थोड़ी है डीजे का काम. मैंने सोचा कि थोड़ी देर वहां टहलूंगा फिर चला जाऊंगा. लेकिन हो गई गड़बड़. लोगों ने खूब मौज की. गाना गाया डीजे वाले बॉबी मेरा गाना बजा दो. उसके बाद जो हुआ सब जानते हैं." अब बॉबी वेब सीरीज़ की दुनिया से वापस स्क्रीन पर लौट आए हैं.
ये भी पढ़ें: जिसने भक्तों को भगवान के करीब पहुंचाया, अब जाकर मिला उनको पद्म श्री

इंटरव्यू : अनुराग कश्यप की फ़िल्मों की सबसे विचित्र हिरोइन

अक्षय कुमार की पहली हीरोइन कहां और किस हाल में है?

जब जावेद अख़्तर को शबाना से प्यार हुआ तो उनकी पहली पत्नी का जवाब रुला देने वाला था

Advertisement

Advertisement

()