पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को भारतीय जासूस बताकरसजा-ए-मौत देने का एलान किया है. इस मामले में एक और नया मोड़ आया है. अब कराची केखतरनाक गैंगस्टर उज़ैर बलोच के साथ जाधव का नाम जोड़ा जा रहा है. उज़ैर को पिछलेसाल जनवरी में पाकिस्तानी रेंजर्स ने कराची से गिरफ्तार किया था. अभी 2 दिन पहलेपाकिस्तानी सेना ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया. पाक सेना अब यह दावा कर रही है किउज़ैर पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी करने में जाधव की मदद कर रहा था. हत्या जैसेअपराधों के अलावा उज़ैर पर 'दुश्मन देशों के लिए जासूसी' करने और पाकिस्तान-विरोधीगतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है.सबसे अहम बात यह है कि पाकिस्तान ने उजै़र पर बलूचिस्तान में अलगाववादी संगठनों कीमदद करने का भी आरोप लगाया है. उसका कहना है कि उज़ैर ने पाकिस्तान से अलग होने केलिए संघर्ष कर रहे बलोच संगठनों की मदद की. अब पाकिस्तान ने दावा किया है कि उज़ैरऔर जाधव का आपस में संपर्क था और वह जाधव की मदद कर रहा था. जाधव की ही तरह उज़ैरपर भी सैन्य अदालत में केस चलाया जाएगा.आखिर कौन है उज़ैर बलोच?1. उज़ैर बलोच की अपराध जगत में एंट्री बड़ी फिल्मी है. उसके पिता फ़ैज मोहम्मदउर्फ मामा फ़ैज़ू एक प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर थे. ल्यारी गैंग लीडर हाजी लालू के बेटेअर्शद पप्पू ने फिरौती के लिए उनका अपहरण कर लिया था. एक छोटी हाथा-पाई के बादपप्पू ने फ़ैज़ू पर गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद उज़ैर अपनेकज़न रहमान डकैत के गैंग में शामिल हो गया. जल्द ही उज़ैर का डर ल्यारी की गलियोंमें उतरने लगा. रहमान की मौत के बाद उज़ैर को उसका उत्तराधिकारी चुना गया.उज़ैर बलोच Photo: Vice News2. मार्च 2013 में उज़ैर ने बड़े भयानक तरीके से अपने पिता की मौत का बदला लिया.उसने अरशद पप्पू और उसके तीन साथियों की ल्यारी के एक मैदान में सबके सामने हत्याकर दी. कई लोगों ने इस घटना का वीडियो भी शूट किया था.3. 2004 में धारा 302 के तहत, उज़ैर पर पहली बार पुलिस स्टेशन में हत्या का मामलादर्ज हुआ था. इसके बाद छान-बीन में उसके खिलाफ 55 मामले सामने आए. 2005 में पुलिसअधिकारी चौधरी असलम ने उज़ैर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में उसे ज़मानत पररिहा कर दिया गया था.उज़ैर बलोच Photo: Vice News4. ल्यारी ऑपरेशन शुरू होने के बाद उज़ैर पाकिस्तान छोड़ कर कहीं भाग गया. बाद मेंउसे संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन अप्रैल 2015 मेंपाकिस्तानी अधिकारियों को उसे छोड़ना पड़ गया.5. आखिरकार वो कराची की सरहद के पास वापस नज़र आया. जहां से पिछले साल जनवरी मेंरेंजर्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.उज़ैर बलोच Photo: Vice News6. अपने 90 दिन की फिजिकल रिमांड के दौरान, उज़ैर बलोच ने कबूला कि उसने 197हत्याएं की हैं. जिसमें शेरशा स्क्रैप मार्केट हत्याकांड के दौरान हुई 12व्यापारियों की मौत भी शामिल थी. इसके साथ ही कबूला कि उसने हाजी असलम और उसके पांचबेटों की हत्या के आदेश दिए थे. रिमांड में उसने ये भी बताया कि किस तरह उसने अपनेदुश्मन अर्शद पप्पू और उसके साथियों का अपहरण कर उन्हें मौत के घाट उतारा था.7. उज़ैर की चार मंजिला हवेली में एक स्विमिंग पूल और गार्डन के बीच एक छोटावाटरफॉल फव्वारा है. ये उसकी बाकी की संपत्तियों के मुकाबले कुछ भी नहीं है.पाकिस्तान की जेआईटी रिपोर्ट के मुताबिक ये पाकिस्तान, दुबई, मस्कट और ईरान मेंअरबों रुपए की संपत्ति का मालिक है.उज़ैर बलोच Photo: Vice News8. पाकिस्तान मीडिया में उज़ैर बलोच और सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीचलिंक की बात सामने आई है. इसकी पुष्टि फोटोज और वीडियोज से की जा रही है.9. पाकिस्तानी सेना ने 12 अप्रैल, 2017 को उज़ैर की गिरफ्तारी की सूचना दी. येसूचना कराची में हुई उसकी गिरफ्तारी के लगभग डेढ़ साल बाद आई है. वो पिछले 15महीनों से पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में था. उज़ैर पर आरोप है कि उसने विदेशीखुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सुरक्षा की जानकारी दी है.10. जिस पाकिस्तान आर्म्स ऐक्ट (PAA) के तहत जाधव पर केस चलाया गया, उसी कानून केतहत अब उज़ैर पर भी मामला दर्ज किया गया है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:पाकिस्तान कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाए, वहां का जासूस भारत में मेहमानी उड़ाएये पाकिस्तानी बंदा कुलभूषण को फांसी के खिलाफ है और गाली खा रहा हैपाकिस्तानियों से निपटने का जो तरीका अभिजीत ने बताया, उसके पीछे कुछ और हैपाक में सजा-ए-मौत पाए कुलभूषण के परिवार के पास सिर्फ इन तस्वीरों का सहाराक्या है कुलभूषण का सच, जिन्हें भारतीय जासूस बता पाकिस्तान ने सज़ा-ए-मौत दी