The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • know about social activist and facebook famous star kiran Yadav who was arrested by Bihar police for hurting religious sentiments

फेसबुक पर गदर काट चुकी किरण यादव की क्या है कहानी, जिन्हें जेल भेज दिया गया है

अपने पोस्ट की वजह से अक्सर विवादों में रहती हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
किरण यादव को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
pic
डेविड
18 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 18 दिसंबर 2020, 02:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
किरण यादव. खुद को सोशल एक्टविस्ट कहती हैं. सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर हल्ला काटती रहती हैं. उनके नाम पर कई पेज हैं, जिन्हें लाखों की संख्या में लोग फोलो करते हैं. ट्विटर पर भी किरण यादव नाम से हैंडल है, जिसे हजारों फोलोअर्स हैं. बिहार पुलिस ने किरण को गिरफ्तार कर लिया है. धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में. उनके खिलाफ 2 दिसंबर को केस दर्ज किया गया था.
इस मामले में पुलिस का बयान आया है. हाजीपुर सदर के SDPO ने बताया,
Image embed
वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तैर रहा है. वीडियो में पुलिस किरण यादव को गिरफ्तार करके ले जाती दिख रही है. जब किरण से सवाल किया जाता है कि आपकी गिरफ्तारी किस मामले में हुई है? तो वह कहती हैं,
Image embed
यह पूछने पर कि प्रकरण क्या था? वह कहती हैं,
मुझे तो कुछ पता ही नहीं है अभी तक तो.
फिर कहती हैं,
Image embed
उन्होंने अपने बचाव में दलील दी कि फेसबुक की उनकी आईडी डिलीट कर दी गई. कहा,
Image embed
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिनों किरण यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह राम, दशरथ और सीता के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखी थीं. राजपूतों के खिलाफ भी अभद्र भाषा बोली थी.
Image embed
किरण यादव की फाइल फोटो

इससे पहले भी विवादों में रही हैं

वैशाली जिले के रसलपुर हबीब गांव में एक लड़की गुलनाज को जलाकर मारने का मामला सामने आया था. छेड़छाड़ के विरोध में दबंगों ने लड़की को जला दिया था. बाद में उसने दम तोड़ दिया था. इस मामले में किरण यादव ने सोशल मीडिया के जरिए आवाज उठाई थी. वह गुलनाज और उसके परिवार से मिलने गई थीं. किरण यादव ने लड़की के घर जाकर फेसबुक लाइव किया था. मदद के लिए अकाउंट नंबर भी शेयर किया था. बाद में, किरण पर चंदा उगाही के आरोप लगे. कहा गया कि उन्होंने लोगों से पैसे लेकर लड़की के परिवार को नहीं दिए. तीन लाख की बात सामने आई. हालांकि किरण यादव का कहना है कि पहले उन्होंने लड़की की मां का अकाउंट शेयर किया था. लेकिन उन्होंने कहा कि हमारे अकाउंट में पैसा नहीं आ रहा है, तब मैंने अपना अकाउंट नंबर डाला था.
Image embed
किरण यादव पर चंदे में घपला करने के आरोप भी लगे थे.

किरण का कहना है कि मेरे खाते में 29 हजार रुपए हैं. इनमें से दो हजार मेरे हैं, बाकी चंदे के पैसे हैं. ये पूछने पर कि उन्होंने लड़की के परिवार को चंदे में मिले पैसे क्यों नहीं दिए, इस पर उन्होंने कहा कि परिवार से मुलाकात नहीं हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किरण के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है.

फेसबुक पर लाखों फोलोवर्स हैं

किरण यादव वैशाली जिले के चांदपुरा की रहने वाली हैं. सोशल मीडिया पर पिछले दो साल में ही किरण यादव के लाखों की संख्या में फ़ॉलोअर्स बढ़े हैं. हालांकि उनका कहना है कि उनकी फेसबुक आईडी को डिलीट कर दिया गया. वैसे तो फेसबुक पर उनके नाम से कई पेज हैं जिन्हें उनके फैंस चलाते हैं. ऐसा ही एक फेसबुक पेज है जिसे 11 लाख से ज्यादा लोग फोलो करते हैं. इसकी प्रोफाइल में लिखा है कि ये पेज किरण के हार्ड कोर सपोर्टर ने बनाया है. स्टोरी लिखे जाने तक इस पेज पर आखिरी पोस्ट 13 दिसंबर को किया गया था, जिस पर लगभग एक हजार लोगों ने रिस्पॉन्स दिया, 120 कमेंट्स आए और 280 बार पोस्ट को शेयर किया गया. ये पेज एक्टिव है.
Image embed

ट्विटर पर किरण यादव के नाम से एक हैंडल है. इसे 17 हजार से ज्यादा लोग फोलो करते हैं. किरण यादव की गिरफ्तारी के बाद इस पर कई पोस्ट डाले गए हैं.
किरण यादव पॉलिटिकल और सोशल मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखती हैं. इस चक्कर में कई बार भाषा की मर्यादा लांघ जाती हैं. अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगती हैं. BJP, RSS और उससे जुड़े संगठनों के खिलाफ खुलकर बोलती हैं. अपनी पोस्ट में सरकार पर हमला करती हैं. हालांकि उनके किसी पार्टी से जुड़े होने की बात पता नहीं चली. जाति के मसले पर भी खुलकर लिखती बोलती हैं. ज्यादातर वीडियोज़ में खुद को एक घरेलू महिला के रूप में पेश करने की कोशिश करती हैं.
किरण यादव ने फेसबुक के अपने बायो में बताया था कि डीसी कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली से उन्होंने पढ़ाई की है. S & S Infotech Solutions Pvt Ltd में काम किया है. ये कंपनी मुंबई की है. किरण यादव के पति फौज में थे. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था.

Advertisement

Advertisement

()